दिवाली आने में भले ही थोड़ा समय रह गया हो, लेकिन बॉलीवुड की दिवाली पार्टी का दौर शुरू हो गया है और अब फिल्मी दुनिया के सितारे जमकर पार्टी करेंगे। हर साल बॉलीवुड और फैशन जगत के कई दिग्गज अपने यहां दिवाली पार्टी देते हैं और न सिर्फ फैशन को लेकर बल्कि मस्ती को लेकर भी ये पार्टियां नंबर वन होती हैं। अभी हाल ही में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी दी और इसमें कई हस्थियों ने शिरकत की।
मनीष मल्होत्रा के डिजाइन जितने फेमस हैं उतनी ही उनकी पार्टियां भी हैं। इस बार दिवाली पार्टी 2019 में उनके घर करण जौहर, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर, अर्पिता खान, ताहिरा कश्यप, अपारशक्ति खुराना, सोफी चौधरी, वाणी कपूर, पूजा हेगड़े और नुसरत भरूचा जैसी हस्थियां मौजूद थीं। अब फैशन डिजाइनर के घर पार्टी है तो सभी फैशनेबल तो दिखेंगे ही न। तो सभी सितारे अपने बेस्ट लुक में वहां पहुंचे थे। जहां करण जौहर और एकता कपूर एक साथ पहुंची थीं वहीं दूसरी ओर अपारशक्ति खुराना भी अपनी पत्नी के साथ पहुंचे।
ताहिरा का ग्रीन मैजिक-
ताहिरा कश्यप ने एमिराल्ड ग्रीन रंग का वन शोल्डर ड्रेस पहना था जो सैटिन लुक दे रहा था। इसके साथ उन्होंने कॉपर हील्स पहनी थीं। वो काफी अच्छी लग रही थीं।
इसे जरूर पढ़ें- Fashion Tips: 2019 की सर्दियों को और स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रेंडी तरीके
नुसरत का बोल्ड पिंक-
नुसरत भरूचा ने हॉट पिंक रंग का ट्रेस पहना हुआ था जिसमें गोल्डन डॉटेड एम्ब्रॉइडरी थी और साथ ही एक नेक पीस भी पहना हुआ था।
वाणी कपूर का आइवरी लुक-
वाणी कपूर ने इस पार्टी में आइवरी और ब्लश पिंक रंग का ड्रेस पहना था और उसी के साथ मैचिंग हील्स और ब्लैक बैग। अपने लुक में उन्होंने न्यूड मेकअप किया था।
सोफी का पिंक लुक-
सोफी चौधरी ने इस पार्टी में पिंक रंग का कुर्ता और उसके साथ मैचिंग दुपट्टा लिया था। इसी के साथ, उन्होंने अपने लुक को व्हाइट पलाजो और गोल्डन हील्स और क्लच के साथ पूरा किया।
करण जौहर का अपना फैशन-
करण जौहर ब्लैक रंग के पुलओवर और ट्रैक पैंट्स जैसे ट्राउजर के साथ व्हाइट स्नीकर्स में आए थे। इसी के साथ अपना स्क्वेयर चश्मा भी लगाया हुआ था उन्होंने।
अर्पिता ब्लैक और गोल्डन लुक-
अर्पिता खान इस पार्टी में ब्लैक रंग के अनारकली सूट में आई थीं जिसमें गोल्डन बॉर्डर था और साथ ही दुपट्टे में क्रिस-क्रॉस पैटर्न में गोल्डन रंग का पैटर्न बना हुआ था।
इसे जरूर पढ़ें- Vogue अवॉर्ड्स में बॉलीवुड का जलवा, करण और अनुष्का सहित इन 8 सेलेब्स ने दिखाया डेयरिंग लुक
शिल्पा का लुक-
शिल्पा शेट्टी इस पार्टी में पिंक प्लाजो और साथ ही एम्ब्रॉडरी और पिंक फ्लोरल प्रिंट वाला कुर्ता पहन कर आई थीं। उनके साथ राज कुंद्रा फुल ब्लू लुक में डैपर लग रहे थे।
अपनी पार्टी में मनीष मल्होत्र ने ब्लैक कुर्ता और उसके साथ कलरफुल स्टोल लिया हुआ था। कई लोग इंडो वेस्टर्न फ्यूजन में दिखे थे। हालांकि, सभी काफी अच्छे लग रहे थे, लेकिन शायद आप ये सोच रहे होंगे कि इसमें बाकी सितारे कहां हैं? दरअसल, इस पार्टी में कुछ खास दोस्त एक कार्ड गेम नाइट और डिनर के लिए आए थे।
अभी तो ये शुरुआत है बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों का। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक सभी के घर रंग-बिरंगी पार्टियां होंगी। आने वाले हफ्ते में आपको कई जगह से ऐसी पार्टियों की तस्वीरें देखने को मिलेंगी। तब तक के लिए इंतज़ार कीजिए और अभी मनीष मल्होत्रा की पार्टी की इन तस्वीरों को देखिए।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों