शिल्पा शेट्टी के इन 10 योग पोज से लीजिए मोटिवेशन और हेल्‍दी रहें

आज हम शिल्पा शेट्टी के योगा करते हुए के 10 ऐसे फोटोज लेकर आए हैं, जिनसे आपको मिलेगी इंस्पिरेशन।
Pooja Sinha

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी उन एक्‍ट्रेस में से एक है जो अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। आम लोग ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उनकी फिटनेस के दीवाने हैं। वह खुद को फिट बनाए रखने के लिए हेल्‍दी डाइट और फिटनेस रुटीन को फॉलो करती है। वह एक दिन भी एक्‍सरसाइज और योगाभ्‍यास मिस नहीं करती हैं। उनका इंस्टाग्राम हैंडल उनके योग पोज, वीडियो और हेल्‍दी रेसिपीज से भरा हुआ है जिसे वह अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। आज हम आपके लिए उनके योगा करते हुए के 10 ऐसे फोटोज लेकर आए हैं, जिनसे आपको मिलेगी इंस्पिरेशन।

1 कपालभाति करती शिल्‍पा शेट्टी

खुद को फिट रखने के लिए शिल्‍पा रोजाना कपालभाति करती हैं। कपालभाति से शिल्‍पा शेट्टी के चेहरे पर इतना ग्‍लो आता है। इसके अलावा कपालभाति प्रणायाम से ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है और बॉडी का मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है।

10 नटराज पोज

नटराज पोज से भी शिल्‍पा शेट्टी खुद को फिट रखती हैं। नटराज शिव के तांडव नृत्य का प्रतीक है। इस योग मुद्रा को करने से शारीरिक बैलेंस बना रहता है। इस योग का अभ्यास खड़े होकर करना चाहिए।

2 वीरभद्रासन करती शिल्‍पा शेट्टी

इस फोटो में शिल्‍पा शेट्टी वारियर पोज कर रही हैं। यह बॉडी को अच्‍छे से स्‍ट्रेच करने मे मदद करता है और हाथ, पैर और कमर को मजबूती देता है।

3 शिल्‍पा का नटराज पोज

नटराज पोज से भी शिल्‍पा शेट्टी खुद को फिट रखती हैं। नटराज शिव के तांडव नृत्य का प्रतीक है। इस योग मुद्रा को करने से शारीरिक बैलेंस बना रहता है। इस योग का अभ्यास खड़े होकर करना चाहिए।

4 शिल्‍पा का वशिष्ठासन

फिटनेस और खूबसूरती के मामले में शिल्‍पा यंग एक्ट्रेसेस को मात देती हैं। खुद को फिट रखने के लिए शिल्‍पा शेट्टी रेगुलर योगा करती है। इस फोटो में शिल्‍पा वशिष्ठासन कर रही है। यह योगासन हाथों और पैरों की मसल्‍स को मजबूत बनाता है और इससे पेट की मसल्‍स भी मजबूत होती है। 

5 शिल्‍पा शेट्टी का गरुड़ासन

इस फोटो में शिल्‍पा शेट्टी गरुड़ासन कर रही हैं। इस आसन को ईगल पोज के नाम से भी जानते है। यह कमर, थाई, कंधे और पीठ के ऊपरी हिस्से में स्‍ट्रेच  लाता है। बॉडी को बैलेंस करता है। और पैरों की मसल्‍स में मजबूती लाता है।

6 वशिष्ठासन करती शिल्‍पा

इस फोटो में भी शिल्‍पा वशिष्ठासन कर रही है। यह योगासन हाथों और पैरों की मसल्‍स को मजबूत बनाता है साथ ही यह पेट के फैट को कम करने में हेल्‍प करता है। आप भी हाथों और पैरों में मजबूती चाहती हैं तो इस योगासन को जरूर करें।

7 शिल्‍पा का कपोतासन

इस फोटो में शिल्‍पा शेट्टी कपोतासन कर रही हैं। यह पेट की फैट को कम करने और बॉडी को सुड़ौल बनाने में हेल्‍प करता है। यह आसन पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। अस्थमा और सांस संबंधी अन्य बीमारियों से बचाव के लिए भी आप इसे कर सकती हैं।

8 पद्मासन करती शिल्‍पा

पद्मासन या कमल आसन बैठ कर की जाने वाला योग है जिसमे घुटने विपरीत दिशा में रहते हैं। इस मुद्रा को करने से मन शांत होता हैं। और यह आपकी डाइजेशन को मजबूत बनाता है।

9 सेतुबंधासन करती शिल्‍पा

इस आसन को ब्रिज पोज भी कहा जाता है। इस आसन का अभ्यास करते समय शरीर पुल की आकृति बनाता है। इसलिए इसे सेतुबंधासन कहा जाता है।  सेतुबंधासन एक ऐसा आसन है जो थॉयराइड, कमर दर्द और नर्वस सिस्‍टम सहित शरीर की कई अन्य समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Shilpa Shetty Shilpa Shetty fitness Celeb Fitness Mantra हेल्‍दी डाइट Yoga Asanas Bollywood Actress Fitness tips