Sun Feb 15, 2026 | Updated 02:31 PM IST
herzindagi

Fashion Tips: 2019 की सर्दियों को और स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रेंडी तरीके

सर्दियां आने में हैं और इन सर्दियों में आप आसानी से अपना फैशन स्टेटमेंट दे सकती हैं। देखिए भले ही मुंबई में सर्दियां नहीं पड़ती हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड के सेलेब्स अपना फैशन दिखाना नहीं भूलते हैं। अगर आपको भी इन सर्दियों के लिए नया और स्टाइलिश फैशन अपनाना है तो आप भी इन सेलेब्स से फैशन इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इसमें आलिया भट्ट से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक सभी सेलेब्स शामिल हैं। ये वो कपड़े हैं जो 2018 की सर्दियों से लेकर 2019 अक्टूबर तक सेलेब्स ने पहने हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन सर्दियों में आप किस तरह खुद को स्टाइल करें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 20 Oct 2019, 16:10 IST

आलिया का जैकेट लव-

Create Image :

हालांकि, ये ब्राउन वेलवेट जैकेट आलिया भट्ट ने 2018 की सर्दियों में कोलकाता से वापस आते समय पहना था। वो एक इवेंट के बाद मुंबई लौट रही थीं और जीन्स के साथ उन्होंने इस तरह के जैकेट के साथ खुद को स्टाइल किया था। वैसे तो वेलवेट जैसे जैकेट का स्टाइल बहुत पहले चलता था, लेकिन अब एक बार फिर वो धीरे-धीरे फैशन में लौट रहा है। 

 

कंगना का पैंटसूट-

Create Image :

इन दिनों पैंटसूट का फैशन काफी ज्यादा चल रहा है। लगभग हर हिरोइन इसे पहन रही है और कंगना रनौत ने भी Burberry Brand का न्यूड रंग का पैंट सूट पहना था और इसके साथ बेज रंग की हील्स। आप चाहें तो ऐसा पैंटसूट भी अपने लिए ले सकती हैं क्योंकि इससे न सिर्फ सर्दी से बचाव होगा बल्कि ये आपके लिए नया फैशन स्टेटमेंट भी होगा। 

 

दीपिका का फुल डेनिम लुक-

Create Image :

फुल डेनिम लुक हमेशा ही ट्रेंडी लगता है। दीपिका पादुकोण ने अपने इस लुक को बिलकुल कैजुअल रखा है। क्योंकि सर्दियों के समय बाल काफी रूखे हो जाते हैं इसलिए आप जूड़े वाला लुक भी अपना सकती हैं। 

 

दीपिका का ट्रेंच कोट-

Create Image :

हाल ही में दीपिका पादुकोण को ट्रोल किया गया क्योंकि वो मुंबई के मौसम में भी ट्रेंच कोट पहने हुए थीं। हालांकि, ट्रेंच कोट सर्दियों के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आप चाहें तो आप एक आम ट्रेंच कोट से भी इस लुक को अपना सकती हैं। बहुत ही कैजुअल और आरामदायक। 

 

आलिया का डेनिम जैकेट और मैचिंग जीन्स-

Create Image :

भले ही आलिया भट्ट का ये लुक कई लोगों के गले न उतरा हो, लेकिन फिर भी ये काफी स्टाइलिश तो है। आप मानें चाहें न मानें। जरूरी नहीं है कि डेनिम जैकेट सिर्फ ब्लू ही हो आप कई और रंग एक्स्प्लोर कर सकती हैं। 

 

परिणिती का कैजुअल श्रग-

Create Image :

परिणिती चोपड़ा किसी काम से लंदन जा रही थीं और एयरपोर्ट पर इस लुक में स्पॉट हुईं। परिणिती का ये ब्राउन श्रग काफी स्टाइलिश लग रहा है और इसके साथ खूबी ये है कि ये कंफर्टेबल भी होगा। ऐसे ही लूज श्रग आप भी अपना सकती हैं। 

 

मलाइका का फुल व्हाइट लुक-

Create Image :

भले ही आप ये सोचें कि फॉर्मल कपड़ों में आप स्टाइलिश लगेंगी, लेकिन ऐसा है नहीं। फॉर्मल कपड़ों में भी आप काफी जंच सकती हैं और इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। मलाइका के इस फुल व्हाइट लुक को ही देख लीजिए। 

 

अनन्या पांडे का पुलोवर-

Create Image :

चाहें कोई भी साल हो, लेकिन पुलोवर का फैशन नहीं जाता और इन दिनों यलो और मस्टर्ड रंग तो काफी इन है और इसलिए अनन्या पांडे का ये स्वेटर लुक अपनाएं। 

 

प्रियंका चोपड़ा का मोनोक्रोम टर्टल नेक-

Create Image :

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूयॉर्क में अपने फैशन स्टेटमेंट से सभी को इम्प्रेस कर दिया। टर्टलनेक स्वेटर और स्कर्ट का लुक भी सर्दियों के लिए बेस्ट हो सकता है। 

 
Winter 2019 Bollywood Actress Look And Trendy Options To Up Your Fashion Game This season | winter 2019 bollywood actress look and trendy options to up your fashion game this season | Herzindagi