herzindagi
 points to learn fast

क्या आपका बच्चा पढ़ने के बाद भूल जाता है? इन टिप्स को अपनाएंगी तो कर सकता है टॉप

 भूलने की समस्या से बचने के लिए कुछ टिप्स फालो किए जा सकते हैं। जानने के लिए पढ़ें। 
Editorial
Updated:- 2022-07-08, 18:06 IST

परीक्षा के समय बच्चे दिन-रात मेहनत करते हैं। अपने पूरे सिलेबस को अच्छे से याद करने के लिए हर प्रयास करते हैं। बावजूद इसके भी पेपर में उत्तर लिखते समय बहुत से विद्यार्थी सारा पढ़ा हुआ भूलने लग जाते हैं। फिर चाहे आप कॉम्पिटिटिव पेपर की तैयारी करें या रेगुलर स्टडीज पढ़ा हुआ भूल जाना एक बड़ी दिक्कत है। ऐसा सिर्फ बच्चों के साथ ही नहीं किसी के साथ भी हो सकता है। इस वजह से नंबर पर बुरा असर पड़ता है और परसेंटेज में भी गिरावट आती है। ऐसे में लंबा समय तक याद रखना बहुत जरूरी हो जाता है। याददाश्त बढ़ाने के लिए कुछ टिप्स अपनाएं जा सकते हैं। आइए जानते हैं, भूलने की समस्या से बचने के लिए कौन-कौन से टिप्स फॉलो कर सकते हैं।

रट्टा न लगाएं

अक्सर बच्चे पढ़ते वक्त किसी विषय को समझने के बजाय रट्टे लगाते हैं। ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है। बहुत से बच्चे रट्टा लगाकर अच्छे नंबर ले आते हैं पर हर बच्चे के लिए यह ट्रिक सेम तरीके से काम करे, ऐसा जरूरी नहीं है। यही कारण है कि पढ़ाई करते वक्त सारे विषयों को समझने की सलाह दी जाती है। पेरेंट्स होने के नाते आप अपने बच्चे को कुछ भी याद कराने से पहले अच्छे से पढ़ाएं। (5 पेरेंटिंग इफेक्टिव टिप्स)

इसे भी पढ़ेंःक्या सच में समुद्र के नीचे रहते हैं एलियंस? एक्सपर्ट ने किया दावा

चीजों को अपनी जिंदगी से जोड़कर पढ़ाएं

हिस्ट्री जैसे विषय में बहुत सारी तारीखों के बारे में याद करना पड़ता है। ऐसे विषयों को बच्चों को लाइफ से रिलेट करके पढ़ाना चाहिए। महत्वपूर्ण तिथि को उनके जन्मदिन की तारीख से जोड़कर याद करवाएं। इस तरह याद करने पर बच्चे हिस्ट्री की तारीख नहीं भूलेंगे। (रात को पढ़ने के टिप्स)

गाने और कविता बनाकर याद करवाएं

इंग्लिश और हिंदी जैसे विषय पढ़ते वक्त कविताएं याद करनी पड़ती हैं। कविता को जबरदस्ती याद करने से बेहतर है की उसे गाने की तरह गाकर याद करवाएं। इस तरह याद करने से कोई भी कविता नहीं भूलता है। वहीं साइंस जैसे सब्जेक्ट्स में आवर्त सारणी ( Periodic Table) जैसी कई चीजें याद करनी पड़ती हैं। इन्हें याद करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप सारणी के पहले अक्षरों से गाना बना लें। आवर्त सारणी से जुड़े कईं आपको गाने गूगल पर मिल पर भी मिल जाएंगे। गाना बनाकर कोई भी सारणी या टेबल लंबे समय तक याद रहता है।

इसे भी पढ़ेंःएक पैर से साइकिल चलाता है यह शख्स, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग

रिकॉल करना भी जरूरी है

बच्चे अक्सर एक बार किसी पाठ को याद करने के बाद उसे दोबारा नहीं पढ़ते हैं। इसी वजह से जब वह पेपर में उत्तर लिखते हैं तो आधे से ज्यादा भूल जाते हैं। ऐसे में बेहतर यही है कि आप जो भी पढ़ें उसे रिकॉल करते रहें। दोबारा-दोबारा टेस्ट देने से कोई भी विषय लंबे समय कर याद रहता है।

भूलने की समस्या से बचने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती है। इससे पढ़ने में मजा आएगा और नंबर भी ज्यादा आने की संभावना रहेगी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।