क्या एलियंस सच में होते हैं? इस सवाल का जवाब लंबे समय से खोजा जा रहा है। आज हमारी पहुंच चांद तक हो गई है पर एलियंस होते हैं या नहीं, इसकी गुत्थी अभी तक उलझी हुई है। इस सवाल का उत्तर एक्सपर्ट भी लंबे समय से खोज रहे हैं। बहरहालकुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जाता है कि एलियंस हैं जो हमारे साथ पृथ्वी पर रहते हैं। इन दिनों ऐसी ही एक खबर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रही खबर में दावा किया जा रहा है कि समुद्र के नीचे एलियंस रहते हैं। यूएफओ एक्सपर्ट इस बात का दावा कर रहे हैं कि हमारे बीच में एलियंस भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं इस खबर के बारे में विस्तार से।
एलियंस सच में होते हैं या नहीं सवाल का उत्तर खोजते हुए हाल ही में डेली स्टार ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। इस रिपोर्ट के मुताबिक एलियंस एडवांस रूप में पृथ्वी पर मौजूद हैं और वो समुद्र के अंदर रहते हैं। यूएफओ एक्सपर्ट का कहना है कि एलियंस हमेशा से पृथ्वी पर रहते आए हैं और पृथ्वी की सुरक्षा भी करना चाहते हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि शर्ली राइट नामी साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंस्टीन के सहयोगी रह चुके हैं। वह 1947 में रोसवेल क्रैश में मारे गए एक एलियन का इंटरव्यू लेने का दावा भी करते हैं।
इसे भी पढ़ेंः10 फीट के डायनासोर कंकाल की होने जा रही है नीलामी, बताया जा रहा है 76 मिलियन साल पुराना
दुनियाभर के लोग एलियंस में बहुत रुचि रखते हैं। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है कि एलियंस इंसानों की तरह नहीं रहते हैं। वह पृथ्वी में अंडरग्राउंड होकर समुद्र के अंदर रहते हैं। ऐसे में अगर पृथ्वी पर कोई तबाही होती है तो उन्हें कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हाल ही में ऐना व्हिट्टी नाम की महिला ने UFO’s: A Fundamental Truth नाम की डॉक्यूमेंट्री बनाई है जिसमें उन्होंने कई दावे किए हैं। इस डॉक्यूमेंटरी में बताया गया है कि एलियंस इंसानों का एडवांस वर्जन (एडवांस प्लैंक एक्सरसाइज) होते हैं। साथ ही इस डॉक्यूमेंटरी में 1947 के क्रैश पर भी चर्चा की गई है। इसे जल्द ही ऑन एयर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ेंःएक पैर से साइकिल चलाता है यह शख्स, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग
एलियंस से जुड़े सवालों का उत्तर खोजने के लिए आप भी इस डॉक्यूमेंट्री को देख सकते हैं। क्या आपको भी लगता है कि एलियंस सच में होते हैं और समुद्र के नीचे रहते हैं? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।