देश में लोकसभा चुनाव-2024 के छठवें चरण की वोटिंग प्रक्रिया हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की 13 सीटों वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, गाजीपुर, घोसी, राबर्ट्सगंज, सलेमपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज और बांसगांव सीटों पर मतदान होना है। बता दें, 01 जून को लोकसभा इलेक्शन का सातवें यानी आखिरी चरण का मतदान होगा। इसी बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इलेक्शन की घोषणा कर दी है। वैसे तो सरकार का कार्यकाल दिसंबर, 2024 को खत्म होना था। इसके साथ साल जनवरी, 2025 में चुनाव होने थे। परंतु अब आम चुनाव 06 जुलाई 2024 यानी 06 महीने पहले कराए जाएंगे। आपको यह जानकर थोड़ा हैरानी होगी कि इसमें न सिर्फ ब्रिटेन देश शामिल होता है बल्कि चार देश शामिल होते हैं। चलिए जानते हैं कि यहां का चुनाव प्रोसेस क्या होता है।
बता दें, कि ब्रिटेन की संसद के दो भाग होते है। इसके साथ ही इस दो भाग के तीन हिस्से संप्रभु, हाउस ऑफ लॉर्ड्स और हाउस ऑफ कॉमन्स शामिल है। लॉ बनाने के लिए एक साथ काम करने वाले इन तीन हिस्सों को किंग-इन-पार्लियामेंट के नाम से जाना जाता है।
इसे भी पढ़ें- देश में होने वाले चुनाव का यूपी से क्या है गहरा कनेक्शन
हर पांच साल में हाउस ऑफ कॉमन्स संसद की 650 सीटों पर चुनाव होता है। यह निर्वाचित निचला सदन है। प्रधानमंत्री सहित सभी सरकारी मंत्री इस हाउस के सदस्य होते हैं। इसके बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स संसद के दो सदस्य होते हैं। पहला लॉर्ड्स टेम्पोरल, इसमें पीएम की सलाह पर संप्रभु (the sovereign)द्वारा चयनित किए सदस्य शामिल होते हैं। बता दें, कि इसमें राजपरिवार से 92 मेंबर जुड़े होते हैं। इसके साथ ही इंग्लैंड के 26 बिशप शामिल होते हैं। यूके की संसद दुनिया की सबसे पुरानी विधायिका है।
भारत में अधिकतर वोट ईवीएम मशीन में डाले जाते हैं। वहीं ब्रिटेन में चुनाव बैलेट बॉक्स की मदद से कराए जाते हैं। यहां पर वोट डालने की बात करें तो व्यक्ति की उम्र 18 साल होनी आवश्यक है। इसके साथ ही यहां पर सुबह 07 बजे से लेकर रात 10 बजे तक वोटिंग चलती है। प्रधान मंत्री ऋषि सुनक ने संसद को पहले भंग करने का अनुरोध किया है, जिसकी वजह से यहां पर चुनाव 2025 के बजाय जुलाई, 2024 में होने वाले हैं।
ब्रिटेन में चुनाव होने पर चार देश इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड शामिल होते हैं। इसके पीछे की वजह यह है कि ग्रेट ब्रिटेन इन चार देशों का प्रतिनिधित्व करता है। अगर सीट की बात करें तो इग्लैंड में इस चुनाव में कुल 543 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिसमें स्कॉटलैंड में 57 सीट, वेल्स में 32 और उत्तरी आयरलैंड की 18 सीटें शामिल है।
इसे भी पढ़ें- क्या जेल में बंद होने के बाद भी लड़ा जा सकता है चुनाव?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।