Nag Panchami Wishes & Quotes 2025: श्रद्धा से करें नाग देव की पूजा, भय-संकट और रोगों से मुक्ति पाएं, नाग पंचमी के खास अवसर पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं संदेश

Nag Panchami 2025 ki Hardik Shubhkamnaye: सावन के पर्व भोले के भक्तों के लिए खास होता है। इसमें एक खास तिथि आती है - नाग पंचमी। यह नागों और भगवान भोलेनाथ दोनों के भक्तों के लिए शुभ होता है। भारत के हर शहर में नाग पंचमी को अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है।
happy nag panchami wishes 2025 quotes message status shayari images to share with loves ones to celebrate this day

नाग पंचमी के खास मौके पर लोग नाग देवता के साथ-साथ भोले बाबा की भी पूजा करते हैं। ऐसा, इसलिए क्योंकि नाग देवता का भोलेनाथ से गहरा नाता है। कई लोग इस दिन नाग देवता के अलग-अलग मंदिरों में भी दर्शन का प्लान बनाते हैं। देश में ऐसे कई मंदिर है, जो नाग देवता को समर्पित है। माना जाता है कि नाग पंचमी के दिन इन मंदिरों में नाग देवता की खास तरह से पूजा अर्चना होती है। अगर आप नाग पंचमी के दिन इन मंदिरों में दर्शन करने नहीं जा पा रहे हैं, तो परेशान न हो। क्योंकि, आप घर बैठे में ही उनकी पूजा विधी विधान से करके आर्शीवाद प्राप्त कर सकती हैं। नाग पंचमी के दिन कई लोगों अपनों को शायरी और कोट्स के जरिए शुभकामनाएं भेजते हैं। कई लोग अपने स्टेटस में नाग देवती की शायरी वाली तस्वीरें भी लगाते हैं।

नाग पंचमी विशेज (Nag Panchami Wishes 2025)

1- जो पूजे नाग को श्रद्धा से,
न डर लगे फिर किसी से
करो नमन इस पर्व महान को,
नाग देव का फिर लो वरदान।

happy nag panchami wishes 2025 quotes message status shayari images to share with loves ones to celebrate this day1

2- गले में लिपटे हैं शिव के प्यारे,
नाग देवता, सच्चे सहारे।
काल भी डर जाए जिनसे,
भक्त करें उनकी पूजा,
इस नाग पंजमी सब दुख हर जाएं

3- सावन की पंचमी आई,
नागों की पूजा संग लाई।
दूध, फूल और जल का अर्पण,
किया सभी ने भावपूर्ण समर्पण।

4- गले में लिपटा वासुकी नाग,
साक्षी है शिव की शक्ति और त्याग।
विषपान कर भी बने नीलेश्वर,
भक्तों के संकट हरें हर क्षण पर।

नाग पंचमी कोट्स (Nag Panchami Quotes 2025)

Nag Panchami Quotes 2025

5- धरती से अम्बर तक गूंजे 'ॐ नमः शिवाय' का स्वर,
नागों की पूजा से मिलता है शिव का अमर वर।
दूध चढ़ाते नाग को, रखते व्रत और नियम,
सावन की इस पंचमी में, हर मन करे सत्यम् शिवम्।

6- फुफकार उसकी आग सी जलती,
पर शिव के संग शांत ही रहती।
विष जो लाया सागर से,
भोले ने पीया बड़े प्रेम से।

7- नाग नहीं सिर्फ भय का नाम,
वो तो है शक्ति का प्रमाण।
भोले के गले में जब वो आए,
संसार के सारे जहर छुपाए।

8- नाग पंचमी पर जब पूजा जाए,
तो दिल में शिव का ध्यान समाए।
विषधर नहीं ममता का रूप,
शिव की तरह वो भी ममता का स्वरूप।

इसे भी पढ़ें-Nag Panchami Prasad Recipe: नागपंचमी पर चढ़ाएं इन 2 मिठाइयों का प्रसाद, नोट कर लें आसान रेसिपी

नाग पंचमी स्टेटस (Nag Panchami Status 2025)

Nag Panchami Status 2025

9- फन उठाए खड़ा है जो, वो है नागराज,
शिव के चरणों में आकर पाया उसने भी सम्मान
भक्तों को ना विष का डर, ना होगा मृत्यु का भार,
जब सिर पर हो भोलेनाथ और नाग देवता का आर्शीवाद

10- गले में लिपटा नाग सदा,
जैसे रक्षक हो हर प्रलय का।
फन फैलाए नृत्य करे वो,
शिव की जटा में रमता चंद्रमा।

11- शिव नटराज, नृत्य का राजा,
और नाग - लय का सच्चा साज।
जब दोनों साथ प्रकट हों धरती पर,
तो हो जाता नया सृजन-उत्सव आज।

12- नाग की फन में है शक्ति, नागिन की नजर में भक्ति,
सावन के हर सांचे में, बसी भोले की भक्ति।
नाचते हैं मिलकर दोनों, शिव के चरणों में डोलते,
श्रद्धा की छाया लिए, हर मन को मोह लेते।

इसे भी पढ़ें-सांप देखकर सुन्न पड़ जाती हैं आप? नाग पंचमी पर करें इस स्तोत्र का पाठ, नहीं होगी सर्पों से हानि

नाग पंचमी मैसेज 2025 (Nag Panchami Message 2025)

Nag Panchami Message 2025

13- वो कंठ में रखे कालकूट का गहरा विष,
पर भक्तों के लिए बहाए स्नेह और प्रेम निष्कलुष।
सावन में जो करे भक्ति दिल से भोलेनाथ की,
उसके सारे कष्ट हर ले नाग महाराज जी।

14- तांडव में जब ज्वाला फूटी,
नाग बना सौम्यता की रेखा।
शिव की आंखों में आग जली,
पर नाग बने थे शांति का लेखा।

15- फुंकार में ना है भय, बस हर हर शंभू का स्वर।
नाग-नागिन की जोड़ी, करती है शिव की सेवा,
ना मांगते कुछ, ना कहते कुछ, बस समर्पण की रखते हैं राह।

16- सावन का ये महीना है,
नाग पंचमी का त्योहार है।
जो करता है शिव से प्यार,
उसका होता हमेशा बेड़ा पार है।
नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

17- इस पृथ्वी का भार उठाने वाले
जिनकी दया से कालसर्प दोष कट जाते हैं।
महादेव के गले में उनकी शोभा बढ़ती है।
नाग देवता को कोटि-कोटि प्रणाम करते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP