Guru Purnima Message 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरु पूर्णिमा का पर्व आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को आता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 10 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। गुरु पूर्णिमा का दिन अपने गुरुओं के प्रति सम्मान और प्रेम व्यक्त करने का होता है। इस दिन लोग अपने गुरुओं को याद करते हैं, उन्हें सम्मान देते हैं और उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।
भारतीय समाज में गुरु का स्थान ईश्वर से ऊपर माना गया है। गुरु हमें सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देते हैं, बल्कि जीवन का असली मतलब भी समझाते हैं। यही वजह है कि गुरु पूर्णिमा का पर्व हमारे देश में उत्साह के साथ मनाया जाता है। सोशल मीडिया के जमाने में गुरु पूर्णिमा पर अपने दोस्तों, माता-पिता और गुरुओं को शुभकामना संदेश भेजने का ट्रेंड चल रहा है। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो हम यहां आपके लिए कुछ खास विशेज और कोट्स लेकर आए हैं।
1. ज्ञान से जीवन को संवारा,
संस्कारों से हमें निखारा।
ऐसे गुरु को बारंबार नमन,
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।
2. गुरु का स्थान सबसे ऊपर,
उनके बिना जीवन है अधूरा।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर,
अपने गुरु शत-शत नमन।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।।
3. गुरु ज्ञान का सागर है,
गुरु जीवन की राह है।
गुरु बिना सब अधूरा है,
गुरु में ही भगवान का वास है।
गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं।।
4. आपका ज्ञान, मेरी दिशा।
आपका आशीर्वाद, मेरी शक्ति।
गुरु पूर्णिमा पर शत-शत नमन
उस दिव्य शक्ति को जो आपने मेरे भीतर जगाई
5. हर राह में जब अंधेरा लगा,
आपका ज्ञान ही दीपक बना।
गुरु पूर्णिमा पर कोटि-कोटि प्रणाम,
मेरे जीवन के मार्गदर्शक को।
6. गुरु वो नहीं, तो सिर्फ किताबों से पढ़ाए,
गुरु वो है, जो जीवन जीना सिखाए।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।।
इसे भी पढ़ें: ये खूबसूरत कोट्स और मैसेज भेजकर अपने गुरुजनों को दें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
7. गुरु वह दीपक हैं, जो खुद जलते हैं
पर दूसरों को रोशन करते हैं।
आप जैसे गुरु को कोटि-कोटि नमन।
गुरु पूर्णिमा की बधाई।।
8. ज्ञान दिया, संस्कार दिए,
संघर्ष में सहारा दिया।
हमारा ऐसे गुरु को शत-शत नमन।।
Happy Guru Purnima 2025
9. न कोई किताब, न कोई पाठशाला,
आपके जैसा गुरु कहीं नहीं मिला दुबारा।
गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
10. आपने हर कदम पर संभाला
गिरने से पहले मुझे थामा।
इस गुरु पूर्णिमा मैं करता/करती हूं आपका आभार।।
11. गुरु वही जो अंधकार में प्रकाश दिखाए,
गुरु वही जो जीवन को सही राह बताए।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर,
आपका आशीर्वाद सदा बना रहे।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
12. गुरु वह प्रकाश है जो अंधकार में उजाला बन रास्ता दिखाते हैं,
गुरु वह शक्ति है जो मुश्किल में विश्वास दिलाते हैं।
गुरु के बिना जीवन अधूरा है,
गुरु के बिना सम्मान आधा है।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
13. गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है,
गुरु के बिना नहीं कोई सिद्धि।
गुरु है तो ही जीवन में होगी वृद्धि।।
आपको गुरु पूर्णिमा की बहुत-बहुत बधाई
14. गुरु आपको उपकारों का कैसे चुकाऊंगा मैं मोल,
मेरे गुरु की दी सीख है लाख धन से कीमती अनमोल।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।।
इसे भी पढ़ें: गुरु पूर्णिमा पर करें इन मंत्रों का जाप, जीवन में छाई असफलता होगी दूर
15. गुरु से मिला ज्ञान अमूल्य है,
जीवन की हर राह आसान करता है।
आपका आशीर्वाद हमेशा हम पर बना रहे।।
गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।।
16. ईश्वर से बढ़कर है गुरु,
माता-पिता की मूरत है गुरु।
कलयुग में भगवान की सूरत है गुरु,
इस जीवन का आधार है गुरु।।
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक बधाई
17. गुरु की महिमा न्यारी,
गुरु है तो यह जीवन है प्यारी।
गुरु पूर्णिमा पर सभी गुरुओं को शत-शत नमन।।
Happy Guru Purnima 2025
18. मेरे सिर पर हमेशा रहे गुरु हाथ,
हर मुश्किल में गुरु देते रहें मेरा साथ।
आपको गुरु के प्रति प्रेम और सम्मान से भरी पूर्णिमा की शुभकामनाएं।।
1. माटी रख चाक पर, घड़ा बनाए कुम्हार।
श्रेष्ठ गुरु मिल जाए तो, शिष्य पाए संस्कार।
Happy Guru Purnima 2025
अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।