ईद-उल-अज़हा, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, इस्लाम धर्म में ईद के बाद दूसरा सबसे खास त्योहार माना जाता है। इस्लाम धर्म में इस त्यौहार को कुर्बानी यानी बलिदान के तौर पर माना जाता है, क्योंकि इस दिन मुसलमान जानवरों की कुर्बानी देते हैं। यह हर साल ईद के 70 दिन बाद, जिसमें दस दिन पहले चांद दिखने के बाद मनाया जाता है।कुर्बानी के इत त्यौहार को ईद-उल-अजहा के नाम से जाना जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का यह पर्व जु-अल-हिज्ज महीने के 10वें दिन मनाया जाता है। यह त्योहार हजरत इब्राहीम (अलैहिस्सलाम) की अल्लाह के प्रति असीम श्रद्धा और उनके द्वारा किए गए बलिदान की याद में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत खास ईद की नमाज से होती है, जो मस्जिदों या खुले मैदानों में अदा की जाती है। नमाज के बाद खुतबा यानी उपदेश होता है। नमाज के बाद जानवरों की कुर्बानी की जाती है। इस दिन दान का भी विशेष महत्व होता है। लोग गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करते हैं और उनके साथ खुशी बांटते हैं।बकरीद के इस खास मौके पर आप अपने प्रियजनों को इन खास बधाई संदेश, शायरी और कोट्स को भेज सकते हैं।
ईद-उल-अज़हा मुबारक विशेस (Eid-ul-Adha Mubarak Wishes 2024)
1. दिल से दिल मिले तो हो मुबारक ईद,
सबको दिल से प्यारी हो मुबारक ईद,
आपके दुनिया में आए खुशियों की बहार,
और मुबारक हो आपको ये प्यारी ईद।
2. ईद-उल-अज़हा की खुशियां
आपके जीवन में खुशियां और समृद्धि लाए।
अल्लाह आपके सभी सपनों को पूरा करें
और आपकी कुर्बानी कबूल करे।
Eid-ul-Adha 2024
इसे भी पढ़ें: Eid Ul Adha Celebration: ईद को मजेदार बनाने के लिए रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ खेलें ये इंटरेस्टिंग गेम्स
3. कुर्बानी का यह पवित्र त्योहार
आपके लिए खुशियां, प्यार और आशीर्वाद लेकर आए।
दुआ है कि अल्लाह आपको और आपके परिवार को हमेशा खुश रखे।
Eid-ul-Adha Mubarak!
4. प्यारे दोस्त, इस ईद पर मेरी दिली मुबारकबाद!
अल्लाह आपके और आपके परिवार के जीवन को
खुशियों और तरक्की से नवाजे। ईद मुबारक!
Happy Eid-ul-Adha 2024
ईद-उल-अज़हा मुबारक कोट्स (Eid-ul-Adha Mubarak Quotes 2024)
5. ईद का जश्न मनाओ,
नए कपड़े पहनाओ।
गरीबों को दान दो,
खुदा की कृपा पाओ।
ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद!
6. यह त्यौहार खुशियों का है,
मिलन का और प्यार का है।
ईद मुबारक सबको,
खुशियां मनाओ यारों।
Happy Eid-ul-Adha 2024
7. गुलों की महक को चुराकर,
चांद की रोशनी से सजाकर।
दिल से भेजा है आपको,
ईद-उल-अज़हा का पैगाम।
ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद!
ईद मुबारक मैसेज (Eid-ul-Adha Mubarak Messages)
8. ईद का त्यौहार आपके जीवन में नई खुशियों
और अपार सफलताओं की सौगात लेकर आए।
आपको और आपके परिवार को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद!
Happy Eid-ul-Adha 2024
9. ईद आई तुम ना आए क्या मज़ा है ईद का,
ईद ही तो नाम है एक दूसरे की दीद का।
आपको हमारी तरफ से ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद!
10. चांद से रोशन हो त्योहार तुम्हारा,
ईद का यह दिन हो खुशहाल तुम्हारा।
ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद!
11. कुर्बानी का त्यौहार है,
ईमान और प्यार का दरिया है।
गरीबों को खिलाकर,
खुशियां मनाओ यारों।
Eid-ul-Adha Mubarak!
ईद-उल-अज़हा मुबारक स्टेटस (Eid-ul-Adha Mubarak Status)
12. सजी है रौनक, गली-गली,
जैसे आई हो खुशियों की ईद।
आपको मुबारक हो बकरीद!
Happy Eid-ul-Adha 2024
13. हर ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
मिले हर कदम पर रजा-ए-खुदा।
फना हो लब्ज़-ए-गम यही है दुआ,
बरसती रहे सदा रहमत-ए-खुदा।
बकरीद मुबारक 2024
14. चांद की रोशनी से जगमगाए,
ईद का त्यौहार आया है।
मिठाई और गले मिलकर,
खुशियां मनाओ यारों।
Eid-ul-Adha Mubarak!
15. रात का चाँद मुबारक,
चाँद को चाँदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,और आपको व आपके परिवार को मेरी तरफ से बकरीद मुबारक।
बकरीद की शुभकामनाएँ।
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों