herzindagi
MEN TURN BACK TO SEE WOMEN main

Happy Valentine's Day: महिलाओं की किन खूबियों के कायल हो जाते हैं पुरुष, जानिए

अगर आपने देखा होगा कि पुरुष जाते-जाते महिलाओं को पीछे मुड़कर देखते हैं। आइए जानते हैं महिलाओं की उन खूबियों के बारे में, जिनके कारण पुरुष हो जाते हैं उनके दीवाने। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2019-02-14, 14:27 IST

हर महिला की चाह होती है कि वह अट्रैक्टिव हो, पुरुष उससे बात करें तो इंप्रेस हो जाएं। कई महिलाएं इसके लिए अपनी फिजीक, ड्रेसिंग, हाव-भाव पर विशेष ध्यान देती हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं के बिना किसी प्रयास के पुरुष उनकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। ऐसी महिलाएं जब पुरुषों के पास से गुजरती हैं तो वे उन पर फिदा हो जाते हैं और पीछे मुड़कर देखने को मजबूर हो जाते हैं। इन दिनों फिजाओं में हर तरफ प्यार की बयार है। ऐसे में वैलेंटाइन्स वीक स्पेशल में आइए जानें कि वो कौन सी वजहें हैं, जो पुरुषों को पीछे मुड़कर देखने के लिए मजबूर कर देती हैं-

कॉन्फिडेंस का कमाल

 

✨my Longines Day🤗

A post shared by AishwaryaRaiBachchan (@aishwaryaraibachchan_arb) onJul 5, 2018 at 2:07pm PDT


महिलाओं का कॉन्फिडेंस पुरुषों को हमेशा ही अपील करता है। इससे उनकी प्रभावी शख्सीयत के बारे में भी काफी कुछ जाहिर हो जाता है। ऐसी महिलाओं पर पुरुषों का ध्यान स्वाभाविक रूप से चला जाता है।  स्‍वभाव से शांत और संयमित व्‍यवहार करने वाली महिलाएं बहुत से पुरुषों को अट्रैक्ट करती हैं। 

Read more : आखिर महिलाएं क्यों डरती हैं प्यार के इजहार से, रिलेशनशिप कोच पंकज दीक्षित से जानिए

इंटिलजेंस पर फिदा होते हैं पुरुष

 

my lady 😍

A post shared by Kareena Kapoor Khan FC ۵ (@kareenakapoorteam) onAug 29, 2018 at 4:47am PDT

भारत जैसे पुरुष प्रधान समाज में पुरुषों की काबिलियत और टैलेंट की चर्चा अमूमन ज्यादा होती है, लेकिन जब महिलाएं अपने बुद्धिमानी और टैलेंट से असंभव लगने वाले लक्ष्य हासिल कर लेती हैं तो पुरुष ऐसी महिलाओं के प्रति आकर्षित महसूस होते हैं। इंटेलिजेंट होने पर महिला के लिए पुरुष के मन में सम्मान की भावना जाग जाती है। जब महिलाएं बुद्धिमत्ता के साथ किसी सवाल का जवाब देती हैं तो यह बात पुरुषों को बहुत प्रभावित करती है। बुद्धिमान महिलाएं अच्छी नॉलेज रखती हैं, बोलने में मुखर होती हैं और महत्‍वाकांक्षी भी होती हैं। ये चीजें पुरुषों को विशेष रूप से आकर्षित करती है। शायद इन्हीं खूबियों की वजह से बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान करीना कपूर के दीवाने हो गए थे और उन्हें शादी करने के लिए प्रपोज कर दिया था।

इसे जरूर पढ़ें: हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए कंपैटिबिलिटी अच्छी होना जरूरी, जानें रिलेशनशिप कोच की राय 

मैच्‍योरिटी बनाती है दीवाना

 

#aboutlastnight ... post show , that look 👀when u see the room service cart being rolled into your room ... 😜... #noonescountingcalorieshere 📸 @rjdeigg

A post shared by Neha Dhupia (@nehadhupia) onAug 17, 2018 at 11:36pm PDT

जो महिलाएं शालीन और मैच्योर दिखती हैं, वे भी पुरुषों को काफी पसंद आती हैं। ऐसी महिलाएं पुरुषों का ध्‍यान आसानी से खींच लेती हैं। वहीं कुछ पुरुषों को महिलाओं का अस्थिर रवैया भी अपील करता है। नेहा धूपिया और ऐश्वर्या राय जैसी एक्ट्रेसेस की बात करें तो वे ऐसी खूबियों से लबरेज हैं और इन्हीं वजहों से वे काफी अट्रैक्टिव लगती हैं। 

अट्रैक्टिव हेयर

 

“Not a norm, she’s a #storm “😉💋👊

A post shared by Sushmita Sen (@sushmitasen47) onJul 29, 2018 at 12:28pm PDT

महिलाओं के खूबसूरत बालों पर भी कई पुरुष फिदा हो जाते हैं। किसी को महिलाओं के घुंघराले बाल भाते हैं तो किसी को कमर छूते स्ट्रेट हेयर। जो महिलाएं हेयरस्‍टाइल के साथ आकर्षक लगने वाले एक्सपेरिमेंट करती हैं, वे भी पुरुषों को काफी आकर्षक करती हैं।

 

हमेशा पॉज़िटिव 

अगर महिला पॉजिटिव तरीके से पेश आती है तो सामने खड़े पुरुष को भी वह एनर्जी फील होती है। इससे भी वह महिला का मुरीद बन जाता है। महिलाओं का सेंस ऑफ ह्यूमर भी उन्हें भीड़ से अलग करता है और खुशमिजाज बनाए रखने में मदद करता है। पुरुष हमेशा ऐसी ही महिलाओं की मौजूदगी चाहते हैं। 

रहस्‍यमयी महिलाएं

बहुत शांत और रहस्यमयी महिलाएं भी पुरुषों के अंदर एक किस्म की उत्सुकता पैदा कर देती हैं। पुरुष बार-बार उनकी तरफ देखते हैं और यह जानने का प्रयास करते हैं कि वह क्या सोचती है, उसकी लाइफ कैसी है और वह किसे पसंद करती है। उत्सुकतावश ऐसी महिलाओं के बारे में खोज-खबर लेने हुए उनके लिए दीवानगी भी पैदा हो जाती है। 

 

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।