Surya Grahan 2023 Rashifal: कब पड़ेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, राशियों पर क्या होगा प्रभाव

इस साल का पहला सूर्य ग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ेगा और इस ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव सभी राशियों को देखने को मिलेंगे। आइए जानें आपकी राशि में इस सूर्य ग्रहण का क्या प्रभाव हो सकता है।

solar eclipse  effects on zodiac signs in astrology

सूर्य ग्रहण एक ऐसी खगोलीय घटना होती है जिसमें सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है और उस समय चन्द्रमा के पीछे सूर्य का प्रतिबिंब कुछ समय के लिए पूरी तरह से ढक जाता है। विज्ञान में इस घटना को ही सूर्यग्रहण कहा जाता है।

यदि ज्योतिष की मानें तो सूर्य ग्रहण राशियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर एक ग्रहण का सभी राशियों में कुछ न कुछ प्रभाव जरूर होता है और इनके प्रभाव से राशियों को कुछ लाभ भी होता है।

वहीं कुछ राशियों पर सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव भी हो सकता है। सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी और सूर्य के बीच में चांद के आ जाने से पृथ्वी पर रोशनी ठीक से नहीं पड़ पाती है और कुछ समय के लिए पृथ्वी अन्धकार में डूब जाती है।

इस साल का पहला सूर्यग्रहण अप्रैल के महीने में पड़ने वाला है। सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से अमावस्या तिथि के दिन पड़ता है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से जानें साल 2023 में पड़ने वाले पहले सूर्य ग्रहण की तिथि और इसके राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में कुछ बातें।

कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

solar eclipse  effects

  • साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल, 2023, बृहस्पतिवार के दिन पड़ेगा।
  • सूर्य ग्रहण का समय- 20 अप्रैल, प्रातः 7 बजकर 4 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।
  • हालांकि इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव भारत में नहीं होगा, लेकिन फिर भी सूतक काल मान्य होगा।

सूर्य ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

साल के पहले सूर्य ग्रहण का अलग राशियों पर अलग तरह का प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों को इसके प्रभाव से धन लाभ मिल सकता है और कुछ की उन्नति संभव है, वहीँ कुछ विशेष राशियों को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानें सूर्यग्रहण के प्रभाव के बारे में।

इसे भी पढ़ें: February Horoscope 2023: इस महीने कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

मेष राशि

मेष राशि पर सूर्य ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव हो सकते हैं और जहां उन्हें नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, वहीं उनकी सेहत पर कुछ बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं। आपको अपने खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण अनुकूल प्रभाव देगा। इस राशि को धन लाभ मिल सकता है। आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं और नौकरी में भी शुभ योग हैं।

मिथुन राशि

solar eclipse  on gemini zodiac

मिथुन राशि के लोगों के लिए कुछ बुरे संकेत हैं। सोच-समझकर धन का व्यय जड़ें अन्यथा आपको बड़ा नुक्सान हो सकता है। कुछ समय के लिए पैसा प्रॉपर्टी में न लगाएं।

कर्क राशि

आपकी राशि के लिए सूर्य ग्रहण कुछ विशेष प्रभाव लाएगा। इसके प्रभाव से आपको कुछ नए संबंध बनाने में मदद मिलेगी। कुंवारे लोगों के लिए जल्द ही शादी के योग बनेंगे।

सिंह राशि

आपके लिए सूर्य ग्रहण का मिला-जुला प्रभाव हो सकता है। आपको करियर (करियर होरोस्कोप 2023) में सफलता मिल सकती है, लेकिन धन का व्यय नुकसान पहुंचा सकता है। कोई भी निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को सूर्य ग्रहण के प्रभाव से परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपको कोई नयी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसका आपको वर्कप्लेस में लाभ होगा।

तुला राशि

solar eclipse effect on libra zodiac

तुला राशि को थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है। होशियारी से कोई भी निर्णय लें और धन का व्यय न करें। आपको धन की कमी भी महसूस हो सकती है। हालांकि कुछ समय बाद समय अनुकूल हो जाएगा।

वृश्चिक राशि

आपको सूर्य ग्रहण के प्रभाव से किसी रिश्ते में धोखा मिल सकता है। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास न करें। सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के लिए सूर्य ग्रहण हर तरह से सकारात्मक है। आपके आने वाले समय में धन के योग बनेंगे। कोई नई नौकरी से लाभ होगा और प्रेम में भी सफलता के योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों के लिए समय उत्तम है। आपके बिगड़े काम भी बनेंगे और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। वर्कप्लेस में सीनियर्स का सहयोग आपको आगे बढ़ाएगा।

कुंभ राशि

solar eclipse on zodiac signs

कुंभ राशि के लिए समय कुछ उतार-चढ़ाव लाएगा। आपका नया व्यापार आपको लाभ दिलाएगा, लेकिन किसी बाहरी पर विश्वास न करें क्योंकि आपको विश्वासघात मिल सकता है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्यग्रहण ऊर्जा का संचार करेगा। आपको धन लाभ मिल सकता है और पुरानी योजनाएं सफल हो सकती हैं।

सभी राशियों के लिए सूर्य ग्रहण के मिले-जुले प्रभाव मिलेंगे। किसी भी समस्या से घबराएं नहीं और समाधान के बारे में विचार करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP