Wed Feb 25, 2026 | Updated 04:13 AM IST
image

Chandra Grahan 2026: होली के पर्व के साथ लगने वाला है साल का पहला चंद्रग्रहण, जानें 12 राशियों पर क्या होगा प्रभाव

इस साल होलिका दहन के पावन पर्व के साथ चंद्र ग्रहण का एक विशेष संयोग बना रहा है, जो ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 3 मार्च 2026 को लगने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण कई देशों के साथ भारत में भी आंशिक रूप से दिखाई देगा और इसका सभी राशियों पर प्रभाव होगा। आइए जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव के बारे में।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 19:13 IST

2026 का पहला चंद्र ग्रहण होलिका दहन के पर्व के साथ पड़ रहा है जिसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। इस संयोग की वजह से ही यह चंद्र ग्रहण कुछ अलग मायने रखना है और इसका सभी राशियों पर मिला-जुला प्रभाव हो सकता है। आमतौर पर ग्रहणों की यही प्रवृत्ति होती है कि वो अपना प्रभाव किसी न किसी रूप में जरूर दिखाते हैं। साल का पहला चंद्र ग्रहण इस बार भारत के भी कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण दोपहर 2:16 बजे शुरू होगा और शाम 7:52 बजे तक इसका प्रभाव दिखाई देगा। यह भारत, पूर्वी और दक्षिणपूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के कुछ उत्तरी क्षेत्रों सहित दुनिया के बड़े हिस्से में दिखाई देगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में आंशिक रूप से नजर आएगा, लेकिन इसका प्रभाव पूर्ण रूप से राशियों के जीवन में दिखाई देगा। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है।

मेष राशि

ज्योतिषीय दृष्टि से, इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव मेष राशि के जातकों के प्रेम जीवन, संतान, रचनात्मकता और मान-सम्मान से संबंधित मामलों में अशांति ला सकता है। इस दौरान आपका ईगो समस्याओं का कारण बन सकता है। आपको अपने अहंकार को नियंत्रित करने की जरूरत है।

aries zodiac horoscope

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण पारिवारिक वातावरण, घरेलू जीवन और आंतरिक मानसिक शांति को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपके पुराने पारिवारिक मुद्दे फिर से उभर सकते हैं, जिससे मन में असंतोष या असुरक्षा की भावना बढ़ सकती है। हालांकि वृषभ राशि के जातकों को इस ग्रहण काल के दौरान आर्थिक स्थिरता में मजबूती मिलने की संभावना है। आपके वर्कप्लेस में अतिरिक्त जिम्मेदारियां उन्नति के नए द्वार खोल सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2026 Date & Time: वर्ष 2026 में कब-कब पड़ेगा चंद्र ग्रहण? यहां जानें तिथि, समय और सूतक काल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण संचार, चिंतन और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। किसी बात को लेकर गलतफहमी या अधूरी जानकारी के कारण आपको मानसिक तनाव उत्पन्न हो सकता है। भाई-बहनों या करीबी लोगों के साथ विचारों का टकराव हो सकता है, इसलिए बोलने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण धन, मूल्यों और आत्मसम्मान से संबंधित मामलों को प्रभावित कर सकता है। आपको खर्चों को लेकर चिंता बढ़ सकती है या आर्थिक असुरक्षा की भावना मन में घर कर सकती है। भावनाओं में बहकर कोई भी गलत निर्णय न लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण अच्छे फल देने वाला हो सकता है। इस दौरान आपके आत्म-सम्मान, व्यवहार और भावनात्मक संतुलन में वृद्धि होगी और किसी भी तरह की बेचैनी बाहर आ सकती है। इस दौरान दूसरों से ज्यादा अपेक्षा न करें और संयम बनाए रखें।

कन्या राशि

साल का पहला चंद्र ग्रहण कन्या राशि के लिए मिले-जुले संकेत दे रहा है। एक तरफ जहां कन्या राशि को वर्कप्लेस में कुछ समस्याएं हो सकती हैं, वहीं आपको धन लाभ भी हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण सामाजिक दायरे और आकांक्षाओं से संबंधित मामलों में भावनात्मक उलझन ला सकता है। किसी मित्र या करीबी से ज्यादा अपेक्षाएं न करें। इस दौरान आपको वर्कप्लेस में संयम बनाए रखने की जरूरत है।

vrishchik rashi chandra grahan ka prabhav

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण करियर, प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को लेकर मानसिक दबाव बढ़ा सकता है। आपके कार्यस्थल पर भावनात्मक असंतुलन या अधिकार से संबंधित संघर्ष की संभावना हो सकती है। जल्दबाजी में किसी भी तरह की प्रतिक्रिया देने से बचें, इसका आपको नुक्सान हो सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण विष्य की दिशा को लेकर भ्रम पैदा कर सकता है। किसी मार्गदर्शन या निर्णय को लेकर आपके मन में दुविधा हो सकती है। आपको इस दौरान किसी पर ज्यादा भरोसा करने की जरूरत नहीं है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण आंतरिक भय को उजागर कर सकता है। किसी भरोसेमंद रिश्ते में संदेह या असुरक्षा की भावनाएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस दौरान आपको मानसिक दबाव भी हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह चंद्र ग्रहण वैवाहिक जीवन में समस्याएं ला सकता है। आपको करीबी रिश्तों में भावनात्मक असंतुलन का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में संवाद बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा, संवाद की कमी से आपसी गलतफहमी बढ़ सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए साल का पहला चंद्र ग्रहण जिम्मेदारियों और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान वर्कप्लेस में कुछ बदलाव आपको प्रभावित कर सकते हैं। आपको मानसिक थकान और भावनात्मक तनाव के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

साल का पहला चंद्र ग्रहण सभी राशियों को प्रभावित कर सकता है। इस दौरान आपको किसी भी नकारात्मक प्रभाव से घबराने के बजाय धैर्य से काम लेने की जरूरत है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;