साल 2023 बहुत जल्द ही दस्तक देने वाला है। हम सभी अपने भविष्य की जानकारी लेने के लिए उत्सुक हैं और आने वाले समय की जानकारी हमें ज्योतिष से ही मिल सकती है। सभी अपने आने वाले समय के बारे में सजग रहना चाहता है जिससे आगे की योजनाएं बनाई जा सकें।
सभी राशियों के अनुसार ज्योतिष एक्सपर्ट भविष्य का आकलन करते हैं जिससे लोग अपने आने वाले समय के बारे में जान सकें। हमने हर साल की ही तरह इस साल भी आपके कई प्रश्नों का जवाब खोजने के लिए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से बात की। आइए उनसे जानें इस साल के राशिफल के बारे में।
आपके लिए इस साल की शुरुआत भले ही सामान्य हो लेकिन साल का अंत बहुत से बदलाव लाएगा। कार्यस्थल में आप अपने कार्य को लेकर असमंजस में रहेंगे। आप अपनी नौकरी में काफी व्यस्त रहेंगे और असमंजस की स्थिति महसूस करेंगे।
मेहनत साल के आखिरी में अवश्य रंग लाने वाली है। इस साल आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए कठोर फैसले लेंगे। वर्ष के दूसरे भाग से आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी। आपका कोई पुराना फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलेगा, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे।
शिक्षा के क्षेत्र में ये वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला है। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वर्ष के अंतिम भाग में प्रतियोगी परीक्षा में भाग लेने वाले लोगों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे।
इसे जरूर पढ़ें: December Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के चमकेंगे सितारे? जानें राशिफल
इस वर्ष व्यावसायिक कार्यो के चलते आपको निवास स्थान से दूर जाना पड़ सकता है। इस वर्ष आपकी आय के स्रोतों में वृद्धि होगी और उनसे आप लाभ अर्जित करेंगे। वर्ष के आरंभ में आपको पहले से अधिक मेहनत करनी होगी।
आपको पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। इस वर्ष मई से अगस्त के बीच आपके विदेश जाने के योग बनेंगे इस दौरान ज्यादा खर्चे बढ़ जाने से आपकी आर्थिक स्थिति में गिरावट आ सकती है और आप आर्थिक तंगी का शिकार भी हो सकते हैं। साल की शुरुआत में आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। आपको इस साल परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोहर स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है।
इस वर्ष आपको अपने कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। जो लोग नौकरी में है उनके तरक्की मिल सकती है। आप अपनी सारी ऊर्जा अपने नए प्रोजेक्ट में लगाएं और अपने प्रयासों को दोगुना करें। इस वर्ष आप आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे और आप अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
नया साल आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अच्छा हो सकता है। साल की शुरुआत में संतान को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। आपकी महत्वाकांक्षाएं अधिक होंगी लेकिन आप उन्हें पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नया साल आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष आपके घर में सुख सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है।
करियर के मामले में आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपका परिश्रम आपको नई पहचान दिलाएगा। आपको नई नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं। साल की शुरुआत आर्थिक रूप से सामान्य रह सकती है।
इस दौरान कभी अचानक धन लाभ के योग बनेंगे और कभी धन हानि भी हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष विद्यार्थियों को बदलाव देखने को मिलेंगे। इस वर्ष आप विदेश जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन बेहद अनुकूल रहेगा क्योंकि इस वर्ष आपको परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। इस वर्ष की पहली तिमाही में परिवार में जो तनाव चला आ रहा था, उसमें कुछ कमी आएगी लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों से कोई विवाद न हो इसका ध्यान रखें।(कर्क राशिफल 2023)
इस वर्ष कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी और विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापारियों को इस दौरान अच्छे फल प्राप्त होंगे साथ ही आपको कुछ विशेष अवसरों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में इस वर्ष कुछ चुनौतियां देखने को मिल सकती हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त करने में समस्या होगी जिससे आपका निजी जीवन परेशानियों भरा हो सकता है।
अप्रैल से समय आपके अनुकूल नहीं है, लेकिन अगस्त के बाद का समय आपके पक्ष में होगा। यह समय आपको सफलता प्रदान करेगा अक्टूबर और नवंबर में आप अपने भविष्य की कुछ सफल योजनाओं को बनाने में कामयाब रहेंगे।
इस वर्ष आपको नौकरी और व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप अपनी मेहनत और प्रयासों से उन्नति करेंगे। इस वर्ष आपकी नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। साल की शुरुआत में आप अपने कार्य से संबंधित कोई यात्रा कर सकते हैं।
आर्थिक जीवन में आपको मिले जुले परिणाम मिलेंगे। जहां एक तरफ अनचाहे खर्चे बढ़ेंगे वहीं धन की प्राप्ति (धन प्राप्ति के उपाय) के योग भी हैं। वर्ष का आरंभ आपके लिए काफी अच्छा रहेगा लेकिन आप आलस्य की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना होगा।
करियर के क्षेत्र में यह साल आपको मिले-जुले परिणाम देगा। आपको अपने काम के अच्छे फल प्राप्त होंगे और आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। वर्ष के मध्य में कुछ लोगों का ट्रांसफर हो सकता है। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो प्रगति मिलेगी।
इस वर्ष धन का आगमन होगा और आपका आर्थिक जीवन बहुत उन्नति करेगा। इस दौरान आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। वर्ष के मध्य में आप विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं। तुला राशि के विद्यार्थियों के लिए यह साल अच्छी मेहनत से भरा, लेकिन मेहनत आपके काम आएगी। इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन शुभ रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें: Year Beginner : जानें वर्ष 2023 में आपके लिए क्या है शुभ और कितनी हैं चुनौतियां
आपके करियर के लिए ये वर्ष मेहनत करने की ओर इशारा कर रहा है। वर्ष के आरंभ में कोई बड़ा व्यवसाय शुरू न करें क्योंकि उसमे सफलता न मिलने के योग हैं। आपके लिए धन का आगमन भी हो सकता है।
इस वर्ष आपका पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा। यह साल आपके जीवन में एक अमिट छाप छोड़ने वाला वर्ष साबित होगा। आपको अपने करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और कुछ चुनौतियां आपके सामने आएंगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष ज़बरदस्त सफलता दिलाने वाला है। अगर नौकरी में परिवर्तन के लिए समय उत्तम है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगो की सलाह लेनी है।
वर्ष की शुरुआत आपके पारिवारिक जीवन के लिए काफी अनुकूल रहेगी ओर इसके साथ आपको पहले भाग में थोड़ी आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। वर्ष की शुरुआत आपके पारिवारिक जीवन के लिए अनुकूल रहेगी।
कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में ना लें और सोच समझकर निवेश न करें। साल 2023 आपके लिए अच्छे फल देने वाला हो सकता है। आपके लिए छोटी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे और निजी प्रयासों से उत्तम सफलता दिलाएंगे।
नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अनुकूल है। ये साल आपके करियर के लिए मिश्रित परिणाम देने वाला होगा। आपके लिए आर्थिक स्तर पर ये साल सामान्य रहेगा। यदि आपके माता -पिता को कोई गंभीर बीमारी है तो उसमें सुधार होगा। आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वर्ष की शुरुआत में आपकी राशि स्वामी आपकी ही राशि में रहकर आपको तेजस्वी बनाएंगे और कार्य में सफलता दिलाएंगे। आपको संपत्ति के क्रय-विक्रय से लाभ होगा कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने या घर बनाने में भी सफलता मिलेगी।(मकर राशि का स्वभाव)
नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है। यदि प्रमोशन के बारे में सोच रहे हैं तो इस वर्ष पद्दोनत्ति मिल सकती है। नौकरी ओर व्यवसाय से जुड़े किसी कार्य को पूरा करने के लिए यात्राएं भी कर सकते हैं।
आपकी एकाग्रता में बढ़ोतरी होगी और आने वाले समय में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। ये वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए मिश्रित परिणाम देगा। अप्रैल के महीने में भाई बहनों को शारीरिक समस्याएं और अन्य क्षेत्रों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी होगी और यात्रा के योग बनेंगे।
ये साल आपके लिए कड़ी मेहनत का है। अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो पहले नौकरी तलाशें तभी पुरानी नौकरी छोड़ें। वर्ष की शुरुआत में व्यापार में लाभ होगा। ये साल आपके लिए सामान्य रहेगा और आर्थिक स्थिति भी सामान्य से बेहतर रहेगी।
आपको इस साल कुछ उतार- चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। साल की शुरुआत आपके अनुकूल होगी क्योंकि आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति आपकी ही राशि में रहकर आपको हर समस्या से बचाएंगे। साल के अंत तक अप्रत्याशित खर्च और शारीरिक समस्याओं के योग बन सकते हैं इसलिए सावधानी रखना बेहद आवश्यक होगा।
इस भविष्यवाणी से आप भी अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।