Astro Tips: मकर राशि के लोगों का स्वभाव और लव लाइफ

आइए ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मकर राशि के लोग स्वभाव से कैसे होते हैं और उनके साथ प्रेम और वैवाहिक संबंध आपके लिए कैसे रह सकते हैं। 

love life capricorn zodiac

सभी 12 राशियों में से हर एक राशि का स्वभाव एक दूसरे से भिन्न होता है। कुछ राशियों के लोग स्वभाव से गुस्सैल, तो कुछ हंसमुख होते हैं। ये सभी राशियां अपने स्वामी ग्रह के प्रभाव की वजह से इस तरह के गुणों से संपन्न होती हैं। ऐसा माना जाता है कि किसी भी राशि के लोगों की कुछ न कुछ विशेषताएं जरूर होती हैं और उनके बारे में ज्योतिष शास्त्र पूरी जानकारी देता है।

पिछले कुछ दिनों से हम राशियों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उसी क्रम में आइए ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से जानें मकर राशि के लोगों के स्वभाव और उनकी लव लाइफ के बारे में।

मेहनती स्वभाव के होते हैं

capricorn traits

मकर राशि के लोग स्वभाव से अत्यंत मेहनती होती हैं। वो जिस काम को शुरू करते हैं उस काम को ख़त्म करके ही मानते हैं। कई बार काम करने का जूनून उनमें इतना ज्यादा होता है कि वो अपने परिवार पर भी ध्यान नहीं दे पाते हैं। मकर राशि के जातकों को कई बार उनकी मेहनत के अनुसार फल नहीं मिलता है। लेकिन बिना रुके हुए वो आगे बढ़ने के रास्ते खोजते रहते हैं और सफलता की बुलंदियों तक पहुंचते हैं। इस राशि के लोग कई बार जीवन में असफल भी होते हैं लेकिन उनकी इसी असफलता में उनके आगे का रास्ता छिपा होता है। ये अपनी प्रगति और समृद्धि को पाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और किसी भी तरह के आसान रास्तों से नफ़रत करते हैं। ये अपने काम के प्रति बहुत ही निष्ठावान होते हैं। ये कार्य करने से घबराते नहीं हैं। ये जिम्मेदारी लेने भी से घबराते नहीं हैं। ये अत्यंत व्यावहारिक होते हैं और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए जिद्दी होने की हद तक समर्पित रहते हैं। प्रसिद्धि, प्रतिष्ठा और पैसे के लिए ये कड़ी मेहनत करते हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें मकर राशि के लिए कैसा रहेगा साल 2022

परोपकारी स्वभाव के होते हैं

मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। जो उन्हें अनुशासन प्रिय और परोपकारी बनाता है। ये मेहनती, ईमानदार, महत्वाकांक्षी, सहिष्णु, धैर्यवान और विश्वसनीय होते हैं। मकर राशि के लोग स्वभाव से परोपकारी होते हैं एवं अनुशासन पसंद करते हैं। इनके अंदर इतना दया भाव होता है कि कई बार वो अपने सामर्थ्य से ज्यादा दूसरों के लिए कामकरते हैं। उनका यही स्वभाव उन्हें लोगों के बीच एक अलग पहचान देने में मदद करता है और उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। इस राशि के लोग फिजूल की बातों पर समय जाया नहीं करते हैं और ये लोग कोई भी गलत बात पसंद नहीं करते हैं। ये अपने भविष्य के बारे में सोचते रहते हैं।

स्वाभिमानी होते हैं

capricorn qualities

मकर राशि वाले स्वाभिमानी होते हैं। दूसरों के सामने हाथ फैलाना उन्हें बिलकुल पसंद नहीं होता है। इस राशि के लोग धन खर्च करने वाले होते हैं, लेकिन खुद के लिए कभी पैसे नहीं खर्च करते हैं। यदि किसी दूसरे को जरुरत है तो ये उनकी मदद शीघ्र कर देते हैं। ये संवेदनशील स्वभाव के होते हैं। इस राशि के लोग दुर्बलों की सहायता करने की भावना रखते हैं। मकर राशि के जातक ऋण से दूर रहने का यथासंभव प्रयत्न करते हैं। ये लोग अपमान सहन नहीं कर सकते हैं।

मकर राशिकी लव लाइफ

मकर राशि वाले जातकों की प्रेम-भावना प्रबल होती है। यदि ये अपने साथी में विश्वास की कमी पाते हैं तो उन्हें प्रेम से विरक्ति हो जाती है। ये लोग प्रेम को जीवन का अत्यन्त महत्वपूर्ण अंग मानते हैं। जिस व्यक्ति से भी ये प्रेम करते हैं उनके लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए तत्पर रहते हैं। यदि इन्हें कभी प्रेम में धोखा मिलता है तो ये उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं और काफी भावुक होने की वजह से टूट जाते हैं। इस राशि के पुरुष स्त्रियों में नम्रता, कोमलता, सौन्दर्य एवं उनकी विशेषताओं को देखते हैं। वहीं इस राशि की स्त्रियां प्रेम के लिए अपने लिए प्यार और सम्मान खोजती हैं।

इसे जरूर पढ़ें:मकर लव हॉरोस्कोप 2022: इस वर्ष कैसे रहेंगे आपके प्रेम और वैवाहिक संबंध, पंडित जी से जानें

प्रेम के मामले में विवेक से काम लेते हैं

love life capricorn

प्रेम के मामले में ये लोग अपने विवेक से काम लेते हैं और बिना सोचे समझे कोई भी निर्णय नहीं लेते हैं। ये लोग प्रेम संबंधों के लिए कभी भी भावनाओं में निर्णय न लेकर सामने वाले को ठीक से परख कर ही पार्टनर के रूप में चुनते हैं। खासतौर पर मीन राशि के साथ उनका सामंजस्य अच्छा होता है और ये पूरी तरह से पार्टनर के प्रति समर्पित होते हैं।

परिवार का साथ देते हैं

इनके जीवन में किसी न किसी तरह की जिम्मेदारी हमेशा रहती है। ये अपने परिवार के किसी सदस्य या जीवनसाथी की पूरी तरह से जिम्मेदारी उठाते हैं। ये बहुत ही समझदार राशि है और इस राशि के लोगप्रेम के लिए परिवार का साथ नहीं छोड़ते हैं। ये हमेशा दूसरों का उत्साह बढ़ाते हैं। उनकी सलाह आप आराम से मान सकते हैं, क्यूंकि ये आपको हमेशा अच्छी सलाह ही देंगे। ये अपने प्रेम सम्बन्ध में पूरी तरह समर्पित रहते हैं। भले ही ये शब्दों से नहीं बोलेंगे या अपने प्रेम को जाहिर नहीं करेंगे, लेकिन हमेशा आपके लिए खड़े रहेंगे। खासतौर पर ये एक ऐसी मधुर राशि है जिन्हें कोई भी आसानी से पार्टनर बना सकता है क्योंकि ये पूरी तरह से समर्पण का भाव रखते हैं।

अगर आपकी राशि भी मकर है तो आप अपने स्वभाव और लव लाइफ के बारे में जान गए होंगे और काफी हद तक यह ज्योतिषीय अनुमान आपके लिए सटीक भी है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Recommended Video

Image Credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP