
Makar Dainik Rashifal, 23 February 2026: 23 फरवरी 2026 की सुबह मकर राशि की महिलाओं के लिए क्रिएटिविटी , संतान सुख और रोमांस का एक बेहद खूबसूरत एहसास लेकर आई है। आज चंद्रमा मेष राशि की गर्मी को छोड़कर आपके पांचवें भाव बुद्धि, प्रेम, संतान, हुनर, और अचानक धन के भाव यानी पृथ्वी तत्व की वृष राशि में विराजमान हो चुका है, जहाँ वह उच्च का होकर अपना सर्वश्रेष्ठ फल देता है। मकर और वृष दोनों ही पृथ्वी तत्व की राशियां हैं। सोमवार और पांचवें भाव में उच्च के चंद्रमा का यह दुर्लभ त्रिकोण गोचर आज आपके अमूमन सख्त और अनुशासन वाले रवैये को एकदम आर्टिस्टिक और शांत बना देगा। आज आपकी तेज बुद्धि और आपका हुनर दुनिया को हैरान कर देगा।
दांपत्य जीवन और प्रेम के मामलों में आज का गोचर आपके लिए परफेक्ट रोमांस और गहरे सुकून का दिन है। पांचवां भाव सीधे तौर पर आपके लव लाइफ और बच्चों का होता है। उच्च के चंद्रमा की शीतलता आज पति-पत्नी के बीच एक बेहद खूबसूरत और स्टेबल समझ पैदा करेगी। आज आप बच्चों की किसी उपलब्धि या उनके भविष्य को लेकर कोई बहुत ही पॉजिटिव प्लानिंग्स बनाएंगी। जो मकर राशि की महिलाएं सिंगल हैं, उनके ऑरा में आज इतना गजब का आकर्षण होगा कि कोई बहुत ही शांत, कलात्मक और आर्थिक रूप से संपन्न इंसान पहली ही मुलाकात में उनका दीवाना हो जाएगा।
उपाय: आज की शाम एक सफेद सूती धागे में छोटा सा मोती या छल्ला पिरोकर अपने बेडरूम की उत्तर दिशा में लटका दें।
नौकरी और प्रोफेशन की दुनिया में आज आपका दिमाग और आपके आइडियाज ही आपको बॉस की कुर्सी के करीब ले जाएंगे। पांचवां भाव आपकी अपनी काबिलियत, शिक्षा और हुनर का होता है। जो महिलाएं डिजाइनिंग, फाइनेंस, आर्ट, टीचिंग, कंसल्टेंसी या शेयर मार्केट से जुड़ी हैं, आज उन्हें उच्च के चंद्रमा की ग्रेस कोई बहुत बड़ी सफलता दिलाएगी। ऑफिस की किसी भी मीटिंग में आज आपका लॉजिकल रवैया विरोधियों के पास बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ेगा। आज अपनी क्रिएटिविटी को बिना किसी झिझक के दुनिया के सामने रखें।
उपाय: अपनी वर्क डेस्क की दराज में एक छोटी सी डिब्बी में अक्षत भरकर रख लें।

आर्थिक मामलो पर आज का यह पंचम गोचर सेफ इन्वेस्टमेंट और अचानक धन लाभ का सबसे तगड़ा योग बना रहा है। पांचवां भाव शेयर मार्केट , आपकी अपनी बुद्धि से कमाए गए धन का है। उच्च के चंद्रमा कीस्टेबल एनर्जी के कारण आज आप किसी भी रिस्की जगह पैसा लगाने के बजाय ब्लू-चिप कंपनियों, गोल्ड या फिक्स्ड डिपॉजिट से अचानक और अच्छा मुनाफा कमाएंगी। आज आपके किसी पुराने हुनर या फ्रीलांसिंग काम से भी आपकोअच्छा खाशा पैसा मिल सकता है। आज किसी भी तरह के शॉर्टकट एकदम दूर रहें, आपकी अपनी बुद्धि ही आपका खजाना है।
उपाय: आज के दिन एक सफेद रेशमी कपड़े की छोटी सी पोटली में 11 मिश्री के दाने और दो कमल गट्टे बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में स्थापित कर दें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
सेहत के लिहाज से आज आपको अपने पेट के ऊपरी हिस्से, लिवर , पाचन तंत्र और कफ का विशेष ध्यान रखना होगा। पांचवां भाव पेट का मुख्य केंद्र होता है। उच्च के चंद्रमा के कारण आज एसी के ज्यादा इस्तेमाल से पेट में भारीपन, गैस या गले में अचानक कफ जमने की शिकायत हो सकती है। आज आपका दिमाग बहुत शांत रहेगा, जिससे दिमागी थकान नहीं होगी। आज फ्रिज का रखा बासी और बहुत ज्यादा ठंडा भोजन आपके पाचन को बिगाड़ सकता है, इसलिए ताज़ा और सुपाच्य खाना ही खाएं।
उपाय: आज सुबह उठकर एक गिलास हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच सौंफ का पाउडर मिलाकर पिएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।