
Capricorn Horoscope Today, 27 March 2026 : मकर राशि की महिलाओं के लिए 27 मार्च 2026 का दिन मधुरता और सहयोग वाला रहेगा। आज चंद्रमा आपके सातवें घर में अपनी ही राशि कर्क में बैठे हैं जिससे आज आपका पूरा ध्यान अपनों की खुशियों और अपनी छवि को निखारने पर रहेगा। आज आप लोगों के बीच रहना और अपनी भावनाएं शेयर करना पसंद करेंगी। आज आपका ध्यान केवल खुद पर नहीं, बल्कि अपने जीवनसाथी और करीबी दोस्तों के साथ यादगार वक्त बिताने पर रहेगा। समाज में आज आपकी विनम्रता की खूब तारीफ होगी।
प्यार के मामले में मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन रोमांस और समझदारी का है। शादीशुदा महिलाएं आज अपने पति के साथ बहुत ही सुखद और भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगी। आज आप पार्टनर के साथ किसी पुरानी गलतफहमी को प्यार से दूर कर सकती हैं। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनकी लाइफ में आज किसी सामाजिक कार्यक्रम या किसी पुराने परिचित के माध्यम से कोई बहुत ही गंभीर और भरोसेमंद इंसान आ सकता है। आज आपका कोमल स्वभाव पार्टनर का दिल जीत लेगा।
उपाय: आज अपने बेडरूम की उत्तर-पश्चिम दिशा में एक हाथी रखे।
काम-काज के लिहाज से आज का दिन साझेदारी और तरक्की वाला है। सातवें भाव का चंद्रमा आपको ऑफिस में अपनी टीम और सीनियर का पूरा समर्थन दिलाएगा। अगर आप किसी के साथ मिलकर पार्टनरशिप करती हैं, तो आज का दिन बड़े मुनाफे का संकेत दे रहा है। पब्लिक डीलिंग, वकालत या सलाह देने वाले काम से जुड़ी महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत सफल रहेगा। आज किसी नई डील या कॉन्ट्रैक्ट पर विचार करने के लिए समय बहुत शुभ है। बस अपनी बातों को स्पष्ट रखें।
उपाय: आज श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग लगावें।
-1772858665372.jpg)
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
पैसे के मामले में मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन संतुलन और लाभ का है। आज आपको अपने जीवनसाथी या किसी करीबी रिश्तेदार के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। कल के मुकाबले आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी स्थिर रहेगी, जिससे आप घर की सजावट या पार्टनर के लिए किसी सरप्राइज गिफ्ट पर खर्च कर सकती हैं। अगर आप कहीं छोटा इन्वेस्टमेन्ट करने की सोच रही हैं, तो आज का दिन सलाह लेकर कदम बढ़ाने के लिए अच्छा है। लेकिन दिखावे के चक्कर में अपनी मर्यादा से बाहर जाकर खर्च न करें।
उपाय: आज अपने पर्स में एक इलाइची रखें।
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
तबीयत के मामले में आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी कमर और पैरों का ध्यान रखना होगा। आज आप मानसिक रूप से काफी खुश रहेंगी, लेकिन ज्यादा भागदौड़ या भारी सामान उठाने से कमर में हल्का खिंचाव या घुटनों में थकान महसूस हो सकती है। आज शरीर में पानी की कमी न होने दें और ताजे फलों के जूस का सेवन करें।
उपाय: आज नहाने के पानी में थोड़ा सा कच्चा दूध या केवड़ा जल डालकर नहाएं ।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।