Mon Feb 23, 2026 | Updated 04:06 PM IST
meen saptahik rashifal 23 february to 01 march 2026

Meen Saptahik Rashifal 23 February-01 March: मीन राशि के लोगों के लिए इस सप्ताह खुलेंगे आय के द्वार, खर्चों की सुनामी से रहें सावधान

मीन राशि की महिलाओं के लिए 23 फरवरी से 01 मार्च का सप्ताह कई बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। एक ओर जहां आय के नए स्रोत खुलने के संकेत हैं, वहीं बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होगा। ग्रहों की चाल साहस, प्रेम और करियर में तरक्की का इशारा कर रही है। आइए जानें इस सप्ताह आपके जीवन के हर क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-20, 11:13 IST

Pisces Weekly Horoscope :  मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह  असीम साहस,  घरेलू सुख  और  विदेश व खर्चों  की एक बहुत ही अनोखी और रहस्यमयी यात्रा है। सप्ताह की शुरुआत आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। 23 और 24 फरवरी को चंद्रमा वृषभ राशि  तीसरे भाव/पराक्रम और भाई-बहन भाव  में उच्च   के रहेंगे। यह गोचर आपके कम्युनिकेशन और साहसिक निर्णयों के लिए मास्टर स्ट्रोक है। 25 और 26 फरवरी को चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे देवगुरु बृहस्पति के साथ मिलकर अत्यंत शुभ गजकेसरी राजयोग का निर्माण करेंगे। यह घर-मकान और वाहन सुख के लिए बहुत ही अच्छा समय है। 27 फरवरी से 01 मार्च तक चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क  में स्वगृही रहेंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात आपके ग्यारहवें भाव  में उच्च के मंगल बैठे हैं जो आय के द्वार खोल रहे हैं, लेकिन बारहवें भाव में सूर्य, राहु, शुक्र और बुध की स्तिथि खर्चों की सुनामी  ला सकता है। लग्न में शनि देव की साढ़े साती का प्रभाव है। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मीन राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल

आज मीन राशि का प्रेम राशिफल (Pisces Love Horoscope Today)

मीन राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ में  रोमांस और मिस्ट्री  का दिन है । 23 और 24 फरवरी को तीसरे भाव का उच्च चंद्रमा आपको अपनी भावनाएं व्यक्त करने में बहुत बोल्ड बनाएगा। आप पार्टनर से दिल की बात बिना किसी हिचकिचाहट के कह देंगी। 25 और 26 फरवरी को चतुर्थ भाव में  गजकेसरी राजयोग बनने से दांपत्य जीवन में अपार सुख और शांति आएगी। घर का माहौल इतना खुशनुमा होगा कि आप पति के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगी। लेकिन ध्यान रहे, बारहवें भाव में सूर्य-राहु और शुक्र की युति सीक्रेट रोमांस या बेडरूम लाइफ में किसी छिपे हुए तनाव का संकेत भी दे रही है। किसी भी तरह की गलतफहमी को हावी न होने दें। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच पंचम भाव का स्वगृही चंद्रमा लव लाइफ को  हनीमून जैसी मिठास से भर देगा। सिंगल महिलाओं को वीकेंड पर कोई बेहद रोमांटिक प्रपोजल मिल सकता है।
उपाय: गुरुवार के दिन पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर स्नान करें और भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।  

आज मीन राशि का करियर राशिफल (Pisces Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए नेटवर्किंग और क्रिएटिविटी का है। 23 और 24 फरवरी को तीसरे भाव में उच्च का चंद्रमा मीडिया, जर्नलिज्म, सेल्स, मार्केटिंग और आईटी  सेक्टर से जुड़ी महिलाओं को  सुपरस्टार बना देगा। आपकी प्रेजेंटेशन और कम्युनिकेशन स्किल्स के आगे बड़े-बड़े क्लाइंट्स घुटने टेक देंगे। 25 और 26 फरवरी को चतुर्थ भाव का  गजकेसरी योग वर्क फ्रॉम होम  करने वाली या रियल एस्टेट-इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं को कोई बहुत बड़ा और लाभदायक प्रोजेक्ट दिलाएगा। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच पंचम भाव का चंद्रमा शिक्षा , आर्ट्स और शेयर मारकाट से जुड़ी महिलाओं की बुद्धि को इतना प्रखर कर देगा कि आपके बॉस भी आपके आइडियाज की तारीफ करेंगे। ग्यारहवें भाव का उच्च मंगल कार्यक्षेत्र में आपके  अथॉरिटी  को राजाओं जैसा बनाए हुए है।
उपाय: सोमवार के दिन एक सफेद रुमाल में थोड़े से साबुत चावल  और एक चांदी का चौकोर टुकड़ा बांधकर अपने ऑफिस के बैग में रखें।  

More For You

 

Moola Nakshatra Pisces effects

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मीन राशि का आर्थिक राशिफल (Pisces Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह कमाई और खर्च का है । ग्यारहवें भाव में बैठे उच्च के मंगल आपको बोनस, वेतन वृद्धि या किसी बड़ी डील से भारी मात्रा में कैश फ्लो दे रहे हैं। 25 और 26 फरवरी को चतुर्थ भाव का गजकेसरी योग प्रॉपर्टी में किए गए किसी पुराने निवेश से जबरदस्त रिटर्न  दिला सकता है। लेकिन असली चुनौती  खर्चों को रोकने की है। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच बारहवें भाव  में 4 ग्रहों  का महासंयोग आपकी जेब ढीली करवाएगा। यह खर्च विदेश यात्रा, इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट की डील, लग्जरी ब्रांड की शॉपिंग या अचानक किसी मेडिकल इमरजेंसी पर हो सकता है। किसी भी तरह की ऑनलाइन लॉटरी या अंजान इन्वेस्टमेंट स्कीम से इस वीकेंड पूरी तरह दूर रहें, वरना राहु धोखा दे सकता है।
उपाय: शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के मंदिर में एक शीशी गुलाब का इत्र और कुछ सफेद मिठाइयां जैसे बर्फी या रसगुल्ले  दान करें।  

इसे भी पढ़ें- Meen Saptahik Rashifal 16 to 22 February 2026: पुरानी योजनाओं को छोड़कर करें नई शुरुआत, पढ़ें मीन राशि के लिए कैसा होगा यह हफ्ता?

आज मीन राशि की सेहत (Pisces Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से मीन राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपनी  नींद, आंखें और पैरों का सबसे ज्यादा ध्यान रखना होगा। आपके लग्न में शनि देव विराजमान हैं, जो आपको आलस्य और जोड़ों में दर्द दे सकते हैं। साढ़े साती के कारण मानसिक भारीपन महसूस हो सकता है। बारहवें भाव में 4 ग्रहों का ग्रहण दोष आपको अनिद्रा , आंखों में जलन या एंग्जायटी दे सकता है। 23 और 24 फरवरी को एनर्जी का लेबल  शानदार रहेगा और 25 व 26 फरवरी को गजकेसरी योग के कारण माता के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 27 फरवरी से 01 मार्च के बीच अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखें; पंचम भाव का चंद्रमा एसिडिटी  से राहत तो देगा, लेकिन बाहर का खाना पेट खराब कर सकता है। रात को सोने से पहले स्क्रीन  से दूरी बनाएं।
उपाय: शनिवार की शाम को शनि देव के मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं और रविवार को भैरव बाबा के दर्शन करें।

 

यह दैनिकराशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;