
Scorpio Horoscope Today, 17 March 2026 : वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए 17 मार्च 2026 का दिन मानसिक सुकून पाने का है। कुंभ का चंद्रमा आज आपके चौथे भाव में होने से आज आपका मन बाहर की भागदौड़ के बजाय घर की व्यवस्था में अधिक लगेगा। वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन अपनी माता या घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ बैठकर आध्यात्मिक चर्चा करने के लिए बहुत श्रेष्ठ है।
प्रेम की दृष्टि से आज का दिन एक-दूसरे की घरेलू भावनाओं का सम्मान करने और रिश्ते में मजबूती लाने का है। आज आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी दिखावे के बजाय घर की सुरक्षा, बच्चों के संस्कार को लेकर बहुत ही आत्मीय और गहरी चर्चा होगी। आप महसूस करेंगी कि आज आपका पार्टनर आपकी भक्ति और आपकी घरेलू सूझबूझ को बहुत सम्मान दे रहा है। जो महिलाएं सिंगल हैं, उनके लिए आज अपने ही किसी करीबी रिश्तेदार के माध्यम से विवाह का कोई ठोस और सात्विक प्रस्ताव आ सकता है।
उपाय: आज शिव मंदिर में माता पार्वती को लाल चुनरी और अक्षत अर्पित करें।

करियर की दृष्टि से इन राशि की महिलाओं को आज अपनी पुरानी रेपोटेशन और धैर्य का पूरा लाभ मिलेगा। आज किसी नई प्लानिंग में जल्दबाजी करने के बजाय अपने पास मौजूद पुराने कामों को पूरा करें, सफलता स्थायी मिलेगी। यदि आप प्रॉपर्टी, शिक्षा, घर से जुड़ा कोई व्यापार जैसे कुकिंग या बुटीक या इंटीरियर डिजाइनिंग से जुड़ी हैं, तो आज का दिन आपके लिए काफी स्थिरता और संतोष लेकर आएगा। ऑफिस में आज आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी मिल सकती है जिसमें बहुत ज्यादा एकाग्रता की जरूरत हो। जो महिलाएं घर से अपना कोई छोटा काम चलाती हैं, उन्हें कोई ऐसी सलाह मिल सकती है जो व्यापार को नई मजबूती देगी।
उपाय: आज 21 बार ॐ चन्द्रेश्वराय नमः का जप करें।
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अपनी संपत्ति को सुरक्षित करने और केवल जरूरी शुभ कार्यों पर ही खर्च करने का है। आज आपका पैसा घर की किसी पुरानी मरम्मत, माता की सेहत, पर खर्च हो सकता है, आज अचानक कहीं से कोई रुका हुआ पुराना पैसा या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई छोटा लाभ मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज किसी भी तरह के भारी रिस्क वाले इन्वेस्टमेंट से बचें।
उपाय: आज भगवान शिव को शहद अर्पित करें।
स्वास्थ्य के हिसाब से आज आपको अपनी छाती, फेफड़ों और बी पी का विशेष ध्यान रखना होगा। आज बहुत ज्यादा चिंता करने के दौरान ठंडी चीजों के सेवन से सीने में भारीपन महसूस हो सकता है। जो महिलाएं पहले से हृदय संबंधी सामान्य परेशानी या सांस की समस्या से जूझ रही हैं, उन्हें आज धूल और ठंडी हवा के सीधे संपर्क से बचना चाहिए। आज गुनगुना पानी पीना और घर का बना सात्विक फलाहार लेना आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा रहेगा।
उपाय: आज स्नान के पानी में थोड़ा सा लाल चंदन और गुलाब जल मिलाकर स्नान करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।