February Horoscope 2023: इस महीने कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

February Monthly Horoscope 2023: अगर आप इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि आने वाला फरवरी का महीना आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लाएगा तो यहां विस्तार से जानें राशिफल। 

february horoscope  for all zodiac sign

हर कोई अपने आने वाले समय के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता है। हमारे जीवन में हर एक महीने का अलग मतलब होता है। ऐसा माना जाता है कि जीवन में होने वाली घटनाओं के आधार पर ही आप आने वाले समय की योजनाएं तय की जा सकती हैं।

लेकिन भविष्य का पता लगा पाना आसान नहीं है। आने वाला समय कैसा रहेगा? आने वाले समय में करियर कैसा होगा? इस महीने आपकी सेहत कैसी रहेगी? ऐसे कई सेवाओं के जवाब ज्योतिष से हमें मिल सकते हैं।

अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि साल 2023 का दूसरा महीना यानि फरवरी का समय सभी राशियों के लिए कैसा होगा तो यहां ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से विस्तार से जानें मासिक राशिफल।

मेष राशि- Mesh Rashi

february horoscope  for aries and taurus zodiac

आप इस महीने सफलता ज़रूर प्राप्त करेंगे क्योंकि शनि, सूर्य और बुध अनुकूल अवस्था में विराजमान हैं। लेकिन बृहस्पति की स्थिति अधिक अनुकूल न होने की वजह से आपको सावधानी पूर्वक योजना बनाने की आवश्यकता है।

आर्थिक रूप से फरवरी का महीना आपके लिए सामान्य से बेहतर होगा। आपको धन कमाने के कई अवसर मिल सकते हैं। इस महीने के शुरुआती दिनों में खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन बाद में स्थति सामान्य हो जाएगी। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आपके परिवार के सदस्यों के बीच एकता और आपसी समझ बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल

वृषभ राशि-Vrishabh Rashi

इस महीने करियर में सफलता के योग हैओं और पारिवारिक जीवन भी बेहतर बना रहेगा। आपको नौकरी के नए अवसर भी मिल सकते हैं। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं या कोई नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो यह महीना आपके व्यवसाय की तरक्की के लिए अनुकूल होगा।

आर्थिक रूप से देखा जाए तो आपके लिए फरवरी के मध्य के बाद का समय ज्यादा अनुकूल रहेगा। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। सेहत के लिहाज से समय अनुकूल है। आपको सुझाव दिया जाता है कि समय पर भोजन करें। प्रेम और वैवाहिक जीवन में बहुत अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।

मिथुन राशि-Mithun Rashi

february horoscope  for gemini and cancer zodiac

इस महीने आर्थिक मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो लोग व्यापार कर रहे है उन्हें संभलकर रहने की जरूरत है क्योंकि कुछ हानियां भी हो सकती हैं। हालाँकि फरवरी के मध्य के बाद से समय आपके पक्ष में हो सकता है।

आपके ख़र्च अधिक हो सकते हैं इसलिए सोच समझकर खर्च करें। किसी भी फिजूलखर्ची से बचें। इस महीने आपको थोड़ी बचत करने की सलाह दी जाती है। सेहत के लिहाज से इस महीने के शुरुआती कुछ दिनों तक आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। जो लोग विवाह करने की योजना बना रहे है उनके लिए 15 फरवरी के बाद का समय अनुकूल हो सकता है।(मिथुन राशिफ़ल 2023)

कर्क राशि-Kark Rashi

करियर के लिहाज से इस महीने कुछ बाधाएं हो सकती नहीं। हो सकता है आप समय पर काम पूरा न करें जिससे आपको नुकसान हो जाए। आर्थिक स्थिति में उतार चढ़ाव बना रहेगा। महीने की शुरुआत में आपकी आर्थिक स्तिथि का प्रवाह बाधित हो सकता है।

आपके खर्चो में भी वृद्धि हो सकती है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। इस महीने के अंत तक आपको धन लाभ हो सकता है। आपके स्वास्थ्य में उतार -चढाव हो सकते हैं। अपना ध्यान रखें जिससे कोई बड़ी समस्या न हो। जिन लोगो का विवाह नहीं हुआ है उनके लिए अच्छा मिलान ढूढ़ने में मदद मिलेगी।

पारिवारिक स्थिति में आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको समझदारी से काम लेना है।

सिंह राशि-Singh Rashi

february horoscope  for leo and virgo zodiac

आपके लिए यह महीना बहुत अनुकूल नहीं रहेगा क्योंकि ग्रहों चाल आपके पक्ष में नहीं है। करियर के लिहाज से समय औसत रूप से फलदायी होगा क्योंकि सातवें भाव में शनि स्थित है। यह भी हो सकता है कि आप खूब मेहनत करें और आपके काम को नज़रअंदाज़ कर दिया जाए।

आपके काम में देरी हो सकती है। हालांकि महीने का दूसरा भाग आपके करियर के लिए फलदायी हो सकता है। आपको खर्च सोच समझ कर करना होगा। दोस्तों से या किसी से भी उधार लेते समय सावधानी बरतें।

सेहत के लिहाज से आपको इस महीने कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। प्रेम संबंधों के मामले में महीने की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी। आपको अपने वाणी पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है।

इसे जरूर पढ़ें: Numerology Horoscope Predictions 2023 : जानें वर्ष 2023 में आपके लिए क्या है शुभ और कितनी हैं चुनौतियां

कन्या राशि-Kanya Rashi

करियर के लिहाज से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे क्योंकि शनि छठे भाव में स्थित है। काम में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो यह महीना आपके लिए औसत रूप से फलदायी सिद्ध होगा।

आर्थिक रूप से देखें तो महीने के पहले भाग में आपको अधिक खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आठवें भाव में राहु स्थित होने के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान पर ध्यान दें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।

तुला राशि-Tula Rashi

february horoscope  for libra scorpio

करियर के लिहाज से शुभ और अशुभ फल प्राप्त होंगे। 15 फरवरी के बाद आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ेगा। यदि आप किसी व्यवसाय में है तो स्थिति बेहतर होगी।

आपको धन से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। इस महीने आपको स्वास्थ्य का ख्याल रखने की ज़रुरत है। आपको खान-पान पर भी ध्यान देने की ज़रुरत है। प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकते हैं। यदि आप विवाहित हैं तो घर-परिवार में चल रही समस्याओं के कारण आपको अपने जीवनसाथी के साथ संबंध में मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि-Vrischik Rashi

करियर (करियर होरोस्कोप 2023)के क्षेत्र में आपको मिले-जुले परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके उपर काम का दबाव बढ़ सकता है इसीलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं तो इस महीने अपने व्यवसाय से बहुत अच्छा लाभ पाएंगे।

आर्थिक रूप से आपको लाभ और ख़र्च दोनों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपकी सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिहाज से इस महीने के शुरुआती 15 दिन औसत रूप से फलदायी सिद्ध होंगे।

धनु राशि-Dhanu Rashi

february horoscope  for sagittarius and capricorn

आपको अपने करियर के संबंध में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। इस महीने आपके प्रमोशन के भी योग हैं। आपको नौकरी के कई नए मौके मिलेंगे और ऐसे मौके आपके करियर के लिए फलदायी होंगे।

आर्थिक रूप से आपके लिए यह महीना लाभकारी होगा। इस महीने आपका स्वास्थ्य सामान्य से काफी अच्छा रहेगा क्योंकि शनि नौवें भाव के स्वामी सूर्य के साथ तीसरे भाव में और मंगल आपके छठे भाव में पांचवें भाव के स्वामी के रूप में विराजमान हैं। इस महीने आपको अपने प्रेम और वैवाहिक जीवन के संबंध में अच्छे परिणाम हासिल होंगे।

मकर राशि-Makar Rashi

करियर के लिहाज से आपको इस महीने शुभ और अशुभ फल दोनों प्राप्त होंगे। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। कुल मिलाकर देखा जाए तो महीने के दूसरे भाग की तुलना में महीने का पहला भाग ज़्यादा फलदायी होगा।

इस महीने आपके लिए धन लाभ के साथ-साथ ख़र्च होने के भी योग बनेंगे। 15 फरवरी के बाद, दूसरे भाव में शनि सूर्य और बुध के साथ स्थित होगा। आपको यात्रा में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

सेहत में आपको इस महीने किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि शनि चंद्र राशि से दूसरे भाव में स्थित हैं। जो जातक प्रेम संबंध में हैं उन्हें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है।

कुंभ राशि-Kumbh Rashi

february horoscope  for aquarius and pisceas

करियर के लिहाज से यह महीना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ग्रहों की स्थिति के कारण कार्यस्थल पर आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक रूप से यह महीना आपके लिए कठिन हो सकता है।

जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, उनके लिए भी महीने का अंत ज़्यादा अनुकूल रहेगा क्योंकि आपको उस दौरान मुनाफा कमाने के कई अच्छे अवसर मिलेंगे। सेहत के लिहाज से महीने के मध्य के बाद से आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम संबंध और दाम्पत्य जीवन के लिहाज से आपको इस महीने कुछ समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है।

मीन राशि-Meen Rashi

करियर के लिहाज से आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। जो जातक ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं उन्हें इस महीने अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है।

इस महीने आप धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो इस महीने इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख़्याल रखें।

समय पर भोजन करें और अपनी दिनचर्या में योग, व्यायाम और मेडिटेशन को शामिल करें। पारिवारिक जीवन में आपको मतभेदों का सामना करना पड़ सकता है।

यहां बताया राशिफल आपकी राशि के लिए भी सही हो सकता है। इसलिए आने वाले समय को ध्यान में रखते हुए ही आगे की योजनाएं तय करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Recommended Video

images: freepik.com, pixabay.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP