-1771001211324.webp)
Leo Weekly Horoscope सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अग्नि परीक्षा और शक्ति प्रदर्शन दोनों का मिश्रण है। सप्ताह की शुरुआत 16 फरवरी को चंद्रमा के मकर राशि में होने से होगी, जहाँ वह उच्च के मंगल के साथ चंद्र-मंगल लक्ष्मी योग बनाएंगे। यह स्थिति शत्रुओं और कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय के लिए अभूतपूर्व है।
17 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या है और चंद्रमा कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। यहाँ आपकी राशि के स्वामी सूर्य, बुध, शुक्र और राहु के साथ चंद्रमा का मिलन 5 ग्रहों की युति बनाएगा। चूंकि सूर्य आपके लग्न स्वामी हैं, इसलिए उनका राहु और अमावस्या के साथ 7वें घर में होना आपके व्यक्तित्व और रिश्तों पर गहरा प्रभाव डालेगा। 19 फरवरी को चंद्रमा मीन राशि में और 21 फरवरी से मेष राशि में रहेंगे। गुरु ग्यारहवें भाव में और शनि अष्टम भाव में हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह प्रेम और वैवाहिक जीवन के इतिहास में सबसे ड्रामेटिक सप्ताह हो सकता है। 17 और 18 फरवरी को सप्तम भाव में 5 ग्रहों का योग, अमावस्या और सूर्य-राहु का ग्रहण दोष पति-पत्नी के बीच महा-संग्राम या जबरदस्त आकर्षण दोनों ला सकता है। छोटी सी बात पर ईगो टकराएगा। अगर आप समझदारी नहीं दिखाएंगी, तो बात बहुत बिगड़ सकती है। 16 फरवरी को छठे भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा के कारण ननिहाल पक्ष से कोई समाचार मिल सकता है। 19 और 20 फरवरी को अष्टम भाव में शनि और चंद्रमा का विष योग ससुराल पक्ष से अपमान या तनाव दे सकता है। पार्टनर की सेहत अचानक खराब हो सकती है। 21 फरवरी को जब चंद्रमा भाग्य भाव में जाएगा, तो सारे काले बादल छंट जाएंगे और पति के साथ किसी लंबी यात्रा का सुखद योग बनेगा।
उपाय: अमावस्या के दिन पति-पत्नी मिलकर भगवान शिव और पार्वती का गठबंधन कराएं और रुद्राभिषेक करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको वॉरियर घोषित कर रहा है। 16 फरवरी को छठे भाव में उच्च के मंगल और चंद्रमा की युति आपको ऑफिस में शत्रुओं पर भारी विजय दिलाएगी। अगर कोई आपके खिलाफ साजिश कर रहा था, तो वह मुंह की खाएगा। कोर्ट केस में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

17 और 18 फरवरी को सप्तम भाव में पंचग्रही योग बिजनेस वुमन के लिए गेम-चेंजर जैसा है। नई पार्टनरशिप, पब्लिक डीलिंग और बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने के प्रबल योग हैं। आपकी पब्लिक इमेज बदलेगी। 19 और 20 फरवरी को अष्टम भाव में शनि-चंद्रमा के कारण काम में अचानक रुकावट, मशीनरी खराब होना या डेटा लॉस जैसी समस्या आ सकती है। 21 फरवरी से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और रुकी हुई पदोन्नति की फाइल आगे बढ़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।
आर्थिक मामलो पर यह सप्ताह लाभ और हानि दोनों का मिश्रित फल देगा । ग्यारहवें भाव में देवगुरु बृहस्पति की उपस्थिति रेगुलर इनकम सुनिश्चित कर रही है। 16 फरवरी को नौकरी या ननिहाल से धन लाभ हो सकता है। 17 और 18 फरवरी को सप्तम भाव में ग्रहों का जमावड़ा बिजनेस से बड़ा मुनाफा तो दिखा रहा है सूर्य-राहु की युति किसी गलत डील या पार्टनर द्वारा धोखाधड़ी का भी संकेत दे रही है। पेपरवर्क बहुत ध्यान से पढ़ें। 19 और 20 फरवरी को अष्टम भाव में शनि-चंद्रमा के कारण अचानक कोई बड़ा खर्च जैसे वाहन दुर्घटना, चालान या बीमारी सामने आ सकता है। शेयर बाजार में इन दो दिनों में पैसा न लगाएं। 21 फरवरी को भाग्य के सहयोग से धन प्राप्ति होगी।
उपाय: रविवार को तांबे के लोटे में जल, कुमकुम और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्पित करें।
इसे भी पढ़ें - Vastu Tips: घर में नहीं टिक रहा पैसा? महाशिवरात्रि के दिन करें ये एक खास उपाय
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं को इस सप्ताह सावधानी हटी, दुर्घटना घटी वाली जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। 16 फरवरी को उच्च का मंगल रक्तचाप , ज्वर या चोट-चपेट की समस्या दे सकता है। 17 और 18 फरवरी को सप्तम भाव में अमावस्या और ग्रहण दोष के कारण जननांगों , यूरिनरी ट्रैक या कमर में तेज दर्द हो सकता है। मानसिक तनाव अपने चरम पर होगा। 19 और 20 फरवरी को अष्टम भाव में शनि-चंद्रमा का विष योग पुरानी बीमारी को उभार सकता है या पाइल्स की समस्या दे सकता है। 21 फरवरी से आप खुद को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगी। वाहन बहुत धीमे चलाएं।
उपाय: शनिवार की शाम को काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाएं और शनि मंदिर में छाया दान करें।
इसे भी पढ़ें - Vastu Tips for Toys: बच्चों के टूटे हुए खिलौनों का क्या करना चाहिए? किसी को दान देने से पहले जरूर जानें वास्तु से जुड़ी ये बातें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।