herzindagi
ekta kapoor son birthday celebrations

एकता कपूर ने मनाया अपने बेटे का पहला जन्मदिन, रितेश-जेनेलिया के बेटों सहित पार्टी में दिखे कई क्यूट Star Kids

एकता कपूर ने शेयर की अपने बेटे रवी कपूर के पहले जन्मदिन की तस्वीरें, जन्मदिन के मौके पर आए ये सभी स्टार किड्स।
Editorial
Updated:- 2020-01-27, 12:16 IST

पिछले एक साल तक अपने बेटे को पर्दे में रखने के बाद आखिरकार एकता कपूर ने अपने बेटे रवी कपूर का चेहरा पूरी तरह से दिखा ही दिया। उनके बेटे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पिछले साल 27 जनवरी को एकता कपूर सेरोगेसी का सहारा लेकर एक बेटे की मां बनी थीं। रवी कपूर का पहला बर्थडे खास रहा है क्योंकि एकता कपूर को हाल ही में पद्मश्री अवॉर्ड मिलने की घोषणा हुई है। एकता कपूर ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक बड़ी पार्टी दी जिसमें कई स्टार किड्स आए।

एकता कपूर अपने बेटे की तस्वीरें इससे पहले जब भी शेयर करती थीं उनमें उसका चेहरा छुपा लेती थीं। हालांकि, जन्माष्टमी पर पहली बार उन्होंने धोती-कुर्ता पहने हुए रवी कपूर की तस्वीर शेयर की थी। पर वो एक लौती ऐसी तस्वीर थी जिसमें रवी की शकल दिख रही थी। अब रवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर दिख रही हैं। एकता कपूर ने अपने बेटे के जन्मदिन पर सर्कस थीम की पार्टी रखी थी। 

ekta kapoor son birthdaparty

नन्हे रवी कपूर का चेहरा पूरी तरह से सबके सामने आ ही गया है। रवी ने व्हाइट शर्ट, ब्लेजर और चेक वाले ट्राउजर्स पहने हुए थे। उनकी शक्ल काफी कुछ एकता कपूर से मिलती जुलती दिख रही है। इतना ही नहीं एकता कपूर और रवी कपूर का हेयरस्टाइल भी एक जैसा ही दिख रहा है।  

ekta kapoor son ravie kapoor

इसे जरूर पढ़ें- एकता कपूर बनीं मां, बेटे की पहली तस्वीर और नाम भी फैंस के साथ किया शेयर 

एकता कपूर ने अपने बेटे की पार्टी का एक वीडियो भी शेयर किया जिसमें तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य कपूर केक काटते हुए दिख रहा है। 

 

 

 

View this post on Instagram

Laquuuuu kept a bday party for his baby brother a day before his bday ( tom) ! Thanku everyone for all d wishes in advance !

A post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) onJan 26, 2020 at 8:08am PST

 

पार्टी में मौजूद थे ये स्टार किड्स- 

रवी कपूर की बर्थडे पार्टी में रवी का बड़ा भाई और तुषार कपूर का बेटा लक्ष्य कपूर भी मौजूद था। इसके अलावा, अक्षय कुमार की बेटी नितारा, ईशा देओल की बेटी राध्या, रितेश और जेनेलिया और उनके दोनों बेटे रियान और राहिल, सुर्वीन चावला और उनकी बेटी एवा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bollywood_Kids (@bollywood_kids) onJan 26, 2020 at 11:36am PST

आयुष शर्मा और उनका बेटा आहिल शामिल थे। जीतेंद्र और उनकी पत्नी शोभा कपूर के अलावा, इस पार्टी में साक्षी तंवर भी दिखीं।   

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by PeepingMoon Telly/Web (@peepingmoontelly) onJan 26, 2020 at 10:18pm PST

tushar kapoor son and riteish genelia

इसके अलावा, पार्टी में 'कसौटी जिंदगी के 2' की एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस भी मौजूद थीं। दिव्या खोसला कुमार भी अपने बेटे के साथ इस पार्टी में मौजूद थीं। इस पार्टी में टीवी इंडस्ट्री के कई लोग शामिल थे। 

 

इसे जरूर पढ़ें- Padma Awards 2020: सुषमा स्वराज, कंगना रनौत, मैरी कोम, एकता कपूर और इन हस्तियों को किया जाएगा सम्मानित

 

एकता कपूर का ये डबल सेलिब्रेशन था और पिछले साल जनवरी में रवी कपूर का जन्म हुआ था और उसके बाद एकता ने एक स्टेटमेंट दिया था, 'भगवान के आशीर्वाद से, मैंने जिंदगी में बहुत सफलता देखी है, पर कुछ भी इस फीलिंग से आगे नहीं है कि एक नया इंसान दुनिया में आया है। मैं ये बता भी नहीं सकती कि मेरे बच्चे के जन्म ने मुझे क्या बना दिया है। जिंदगी में हर चीज़ वैसी नहीं होती जैसे आप चाहती हैं, लेकिन हर मुश्किल का एक इलाज होता है। मैंने अपना हल ढूंढ लिया है और मैं मां बनकर खुद को खुशकिस्मत समझ रही हूं। मैं इंतज़ार नहीं कर सकती कि मेरी जिंदगी एक मां के तौर पर कैसी रहेगी।'

एकता कपूर और तुषार कपूर दोनों ने ही शादी नहीं की है और दोनों सेरोगेसी की मदद से ही पेरेंट्स बने हैं। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।