भारत सरकार ने इस बार पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा कर दी है। पद्म श्री, पद्म विभूषण और पद्म भूषण पाने वाले 141 लोगों में से कई महिलाएं हैं। इस बार पूर्व केंद्र मंत्री सुषमा स्वराज और अरुण जेटली का नाम भी शामिल है। इन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा जो भारत का दूसरा सबसे बड़ा सिविलियन ऑनर है। इसके अलावा, भाजपा के मनोहर पर्रिकर को भी पद्म भूषण दिया जाएगा। फिल्म और खेल जगत से भी कई लोगों का नाम शामिल है।
141 सम्मानित लोगों में से 34 महिलाएं
Arun Jaitley, Sushma Swaraj and George Fernandes conferred with Padma Vibhushan award. (file pics) pic.twitter.com/OlEd2eXDs8
— ANI (@ANI) January 25, 2020
इस बार अवॉर्ड्स की लिस्ट में 141 लोग शामिल हैं। इसमें 7 पद्म विभूषण, 16 पद्म भूषण और 118 पद्म श्री अवॉर्ड्स शामिल हैं। इसमें से 34 महिलाएं हैं। इनमें से प्रमुख नाम कंगना रनौत, सुषमा स्वराज, मैरी कोम, पीवी सिंधु और एकता कपूर हैं।
पीवी सिंधू और मैरी कॉम को मिलेंगे अवॉर्ड
ओलिंपिक मेडल विनर बॉक्सर और 6 बार इंटरनेशनल चैंपियन रही मैरी कोम को पद्म विभूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।
Boxing great Mary Kom has been conferred the Padma Vibhushan... Olympic silver medallist and badminton World Champion PV Sindhu has been conferred the Padma Bhushan🏅 Congratulations both of you👏#PadmaVibhushan #PadmaBhushan #PadmaAwards pic.twitter.com/DNVStL9Z8s
— NIK #JustAFan :) (@nikhikalpita) January 25, 2020
इसी के साथ पीवी सिंधु को पद्म भूषण दिया जाएगा।
इसके अलावा, क्लासिकल सिंगर चन्नुलाल मिश्रा को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा और उसके साथ प्लेबैक सिंगर सुरेश वाडेकर को भी अवॉर्ड मिलेगा।
बॉलीवुड के ये लोग हैं शामिल
बॉलीवुड से करण जौहर, एकता कपूर, कंगना रनौत ऐसे हैं जो पद्मश्री अवॉर्ड्स की लिस्ट में शामिल हैं। इन सभी को अपने-अपने क्षेत्र में अपने काम के लिए चुना गया है।
Kangana Ranaut, Ekta Kapoor, Adnan Sami and Karan Jahor have been conferred with Padma Shri award. (File pics) pic.twitter.com/aNR9CeOflM
— ANI (@ANI) January 25, 2020
इसी के साथ, भारत की नागरिकता हासिल कर चुके अदनान सामी को भी अवॉर्ड मिला है। फिल्म जगत से सिर्फ इतने ही लोगों को शामिल किया गया है। कंगना रनौत, एकता कपूर और करण जौहर सभी ने अपने कार्यक्षेत्र में अनोखी सफलता हासिल की है।
कैसे चुने जाते हैं पद्म अवॉर्ड्स
पद्म विभूषण अवॉर्ड उन लोगों के दिए जाते हैं, जो अपने कार्यक्षेत्र में सबसे अलग करके दिखाते हैं और उनकी सर्विस सबसे ऊपर रही होती है। उनके काम से न सिर्फ उनका बल्कि देश का भी नाम ऊपर होता है। इसके अलावा, पद्म भूषण अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनका काम काफी ऊंचा माना जाता है। यहीं पद्मश्री अवॉर्ड उन लोगों को दिया जाता है जो अपने कार्यक्षेत्र में बहुत आगे होते हैं। हर साल गणतंत्र दिवस के मौके पर ये अवॉर्ड दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर जाहिर की खुशी
अवॉर्ड पाने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की है। कंगना रनौत ने भारत सरकार को धन्यवाद देते हुए अपना एक वीडियो भी जारी किया है।
After being conferred with Padma Shri, #KanganaRanaut conveys her heartfelt gratitude to the honorable govt of India and her well wishers.#PadmaShriKanganaRanaut pic.twitter.com/TuSD6QPuS3
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) January 25, 2020
इस वीडियो में वो सभी बधाई देने वालों को धन्यवाद कहती नजर आ रही हैं।
इसे जरूर पढ़ें:कंगना रनौत को लेकर को-एक्टर जस्सी गिल ने दिया बड़ा बयान, बताया सेट पर ऐसा करती थीं कंगना
इसके अलावा, करण जौहर ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक मैसेज पोस्ट किया है जिसमें वो बता रहे हैं कि इस सम्मान से वो कितने खुश हैं।
#PadmaAwards2020 @PadmaAwards @PIBhomeAffairs pic.twitter.com/fPbKtjjMeH
— Karan Johar (@karanjohar) January 25, 2020
एकता कपूर अपने ट्विटर अकाउंट पर सभी को धन्यवाद दे रही हैं।
Thank you Anil sir for the constant love and support!❤️🙏🏻 https://t.co/T96L5Mvevm
— Ekta Kapoor (@ektaravikapoor) January 25, 2020
बॉलीवुड की कई हस्तियां इन सभी को बधाई देने में जुट गई हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बेटे के साथ ऐसी बॉन्डिंग शेयर करती हैं एकता कपूर
जल्द ही इन सभी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा पद्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जाएगा।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों