herzindagi
ek villain returns movie tailer

Ek Villain Returns: पहली फिल्म से बिल्कुल अलग है दूसरी कहानी, जानें 5 कारण जो इसे बनाते हैं खास

एक विलेन रिटर्न्स फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। आइए जानते हैं इस फिल्म की कहानी में क्या खास है। 
Editorial
Updated:- 2022-06-30, 17:44 IST

एक विलेन रिटर्न्स फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस मूवी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इंतजार करना बनता भी है क्योंकि इस फिल्म में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया जैसे कई चेहरे दिखने वाले हैं। एक विलेन रिटर्न्स मूवी 29 जुलाई 2022 सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विलेन और हीरो के बीच उलझी गुत्थी को दिखाते ट्रेलर पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। यह मूवी सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर की एक विलेन मूवी का सेकंड पार्ट है जो काफी इंट्रेस्टिंग लग रहा है। इस मूवी को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया है।

फिल्म के पोस्टर भी थे बेहद इंटरेस्टिंग

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

इस फिल्म के ट्रेलर से पहले पोस्टर को भी लोगों ने बहुत अच्छा रिस्पांस दिया था। फिल्म के पोस्टर में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारियाका चेहरा स्माइली मास्क से ढका हुआ दिख रहा था। पोस्टर रिलीज होने के बाद से इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक उत्साहित थे। इस फिल्म का बजट 50 से 60 करोड़ का बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ेंःShamshera Movie Trailer: रणबीर कपूर और संजय दत्त की जोड़ी का दिखेगा कमाल, जानें इन 5 कारणों से फिल्म होगी खास

5 प्वाइंट में जानें मूवी क्यों है खास

1. एक विलेन रिटर्न्स मूवी ट्रेलर देखने में काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। यह कहानी है एक ऐसे विलेन की जो 8 साल बाद आया है। मूवी में विलेन की दुश्मनी किसी और से नहीं बल्कि एक तरफा प्यार करने वाली लड़कियों से है।

2. अक्सर फिल्मों में मेल कैरेक्टर महिलाओं के लिए लड़ते दिखते हैं पर इस मूवी में कुछ अलग देखने के लिए मिलेगा। फिल्म का विलेन दिल टूटे आशिकों के लिए आवाज उठाता दिखेगा।

More For You

3. विलेन रिटर्न्स फिल्म की एक खासियत यह भी है कि इस फिल्म में एक्शन और लव स्टोरी दोनों को कोंम्बिनेशन देखने के लिए मिलेगा। ऐसे में चाहे आप एक्शन लवर हों या लव स्टोरी लवर, आपके लिए फिल्म परफेक्ट है।

इसे भी पढ़ेंःअमिताभ बच्चन ने बताई 46 साल पुरानी अपनी शादी की कहानी, एक लंदन ट्रिप बनी थी जया से शादी की वजह

4. इस फिल्म में जॉन अब्राहम और अर्जुन कपूर एक दूसरे के जानी दुश्मन का रोल प्ले करते दिखेंगे। वहीं दिशा पटानी और तारा सुतारिया लव स्टोरी को मजबूत दिखाती नजर आएंगी।

5. ट्रेलर को देखकर तो यह भी समझ आता है कि मूवी के हर मोड़ पर सस्पेंस का धमाल देखने को मिलेगा। कहानी की पूरी स्टोरी जानने के लिए आपको अंत तक मूवी देखनी पड़ेगी।

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर की फिल्म एक विलेन को 2014 में मिले प्यार को देखते हुए एक विलेन रिटर्न्स मूवी को बनाया गया है। एक विलेन मूवी 35 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी। वहीं अगर कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 170 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit:mohit suri/twitter

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।