ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन और माता का कारक माना गया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार पाप ग्रह राहु और केतु जब चंद्रमा पर हमला करते हैं तब चंद्र ग्रहण की स्थिति का निर्माण होता है। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021, शुक्रवार यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन पड़ेगा। भारत में यह ग्रहण आंशिक रूप में दिखाई देगा। भारत के असम और अरुणाचल प्रदेश में आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण देखा जा सकता है।
ग्रहण की शुरुआत सुबह 11.32 से होगी और इसकी समाप्ति संध्या 05.33 पर होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार चंद्र ग्रहण विक्रम संवत 2078 में कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन घटित होगा और यह चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और कृत्तिका नक्षत्र में लगने जा रहा है। इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोगों पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा। भारत, उत्तरी यूरोप, अमेरिका, पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर के इलाकों में यह ग्रहण दिखाई देगा। आइए जानें इस चंद्र ग्रहण का अलग -अलग राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों को सजग रहते हुए ज्योतिष के कुछ उपाय आजमाने की जरूरत है।
राशियों पर चंद्र ग्रहण का प्रभाव
आरती दहिया जी बताती हैं कि चंद्रग्रहण का सबसे अधिक प्रभाव 5 राशियों पर पड़ेगा। वृष, कन्या, वृश्चिक, धनु और मेष पर चंद्रग्रहण का असर देखा जा सकता है। इसके अलावा कुछ और राशियों पर भी चंद्रग्रहण का असर देखने को मिलेगा। आइए जानें कैसे -
मेष राशि
इस राशि के लोगों के जीवन में चंद्र ग्रहण के प्रभाव से अर्थिक संपन्नता आएगी। धन लाभ होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपके सभी काम बनते हुए दिख रहे हैं। हालांकि स्वास्थ्य की बात करें तो ये समय थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है।
इसे जरूर पढ़ें:19 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा को पड़ेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण, जानें पूरी खबर
वृषभ राशि
चंद्र ग्रहण का प्रभाव वृषभ राशि के जातकों पर ज्यादा पड़ेगा। ऐसे में इन लोगों को वाद -विवाद से बच कर रहने की जरुरत है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी अशांति हो सकती है। अपने वैवाहिक जीवन में अच्छे संबंध बनाए रखें। वित्तीय लाभ होने की संभावना है।
मिथुन राशि
ग्रहण काल में बाहर निकलने से बचें, दुर्घटना की संभावना है। आपके लिए चंद्रग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। हालांकि इसके प्रभाव से खर्चे अधिक बढ़ सकते हैं, लेकिन आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शत्रु पर विजय प्राप्त होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए भाग्य भाव प्रबल होंगे। अचानक से किसी लाभ के योग बनेंगे। पैतृक सम्पति से आपको लाभ मिलेगा । इस साल के अंत तक ऐसी ख़बरें आएंगी कि आपके परिवार को खुश कर देंगी । फिजूल खर्ची से धन हानि होने की संभावना है। नौकरी व्यापार के लिए यह अच्छा समय रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। (आपकी राशि के लिए कौन सा प्रोफेशन है सबसे अच्छा)
सिंह राशि
किसी शुभ सूचना के साथ ही लाभ व उन्नति का योग है। जो लोग नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको सफलता मिलेगी। सिंह राशि वाले व्यापारियों को आर्थिक नुकसान होने की संभावना है और परिवार से उन्हें सहयोग प्राप्त होगा।
इसे जरूर पढ़ें:November Horoscope 2021:ज्योतिष एक्सपर्ट से जानें आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना
कन्या राशि
पहले से चल रहा रोग व कष्ट बढ़ सकता है सतर्क रहने की आवश्यकता है। आर्थिक परेशनिया बढ़ेंगी इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
तुला राशि
संतान की व्यर्थ चिन्ता से परेशानी होगी। तुला राशि के जातकों को फिजूल खर्ची से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा उतार चढ़ाव देखा जा सकता है।चिंता के साथ ही संतान से परेशानी होगी।
वृश्चिक राशि
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। परिवार में वाद-विवाद के संकेत हैं।आर्थिक नुकसान हो सकता है इसीलिए फिजूलखर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
धनु राशि
शादी के योग के साथ ही शादी शुदा लोगों को जीवन साथी से कष्ट प्राप्त हो सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद- विवाद से बचें। यह चंद्रग्रहण आपके लिए आर्थिक नुकसान का संकेत दे रहा है। हालांकि आपके शत्रु परास्त होंगे। इस दौरान आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। (टैरो एक्सपर्ट से जानेंआपका सबसे बड़ा दुश्मन कौन है)
मकर राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। अध्ययन कर रहे छात्रों को विद्या के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को बाहर जाने का मौका मिल सकता है। वे अपना करियर बाहर शुरू कर सकते हैं। व्यापारियों के लिए उपलब्धियों भरा समय है।
कुंभ राशि
कुम्भ राशि वाले जातकों के लिए यह चंद्रग्रहण थोड़ा कष्टदायी होगा। माता की सेहत बिगड़ सकती है। भूमि वाहन से लाभ मिल सकता है। व्यापार में उतार चढ़ाव बना रह सकता है। आपके लिए धन का आगमन होगा। आप ग्रहण के बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए चंद्र देव को मजबूत करें। इसके लिए आप सफ़ेद चीजों का दान कर सकते हैं। साल के अंत तक आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
मीन राशि
मीन राशि वाले जातकों को वाद- विवाद से बचना चाहिए। किसी करीबी रिश्ते में खटास आ सकती है। कोर्ट कचहरी के मामले में विजय प्राप्त होगी।
इस तरह से हम देखते हैं कि चंद्रग्रहण कुछ राशि वालों के लिए अच्छा है और कुछ के लिए थोड़ा कष्टदायक रहेगा। ग्रहण के दौरान हनुमान चालीसा, दुर्गा चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमदभागवत गीता आदि का पाठ करना चाहिए। शिव और चंद्रमा के मंत्र का जाप भी आप कर सकते हैं विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। ग्रहण के बाद दूध, चावल, अनाज का दान भी कर सकते हैं लेकिन किसी ज्योतिषाचार्य से परामर्श करके ही कोई अन्य उपाय आजमाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों