herzindagi
zodiac sign and enemies by expert

आपका सबसे बड़ा दुश्‍मन कौन है? टैरो एक्‍सपर्ट से जानें

अपनी राशि के अनुसार आपके खिलाफ साजिश रच रहे दुश्मनों का पता लगाने के लिए आप भी तैयार हो जाएं।
Editorial
Updated:- 2021-10-12, 15:26 IST

अगर आप अपनी राशियों और उनकी भविष्यवाणियों के बारे में पढ़ना पसंद करती हैं तो आप इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। आज हमारी टैरो कार्ड रीडर, जीविका शर्मा आपको राशि के अनुसारी आपकी राशि की दुश्‍मन राशि के बारे में जानकारी दे रही हैं। तो देर किस बात की! अपने दुश्मनों का पता लगाने के लिए तैयार हो जाएं जो आपके खिलाफ साजिश रच रहे हैं।

मेष राशि

राशि चक्र में कुछ ही राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें मेष राशि नापसंद करती है। कुंभ और कन्या राशि के जातक ऐसे होते हैं जिन्हें मेष अपना शत्रु मानते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुंभ राशि उन्हें चोट पहुंचाने में कभी विफल नहीं होती है और कन्या एक ऐसा जीवन जीती है जिसमें मेष राशि से बेहतर संतुलन होता है। परिणामस्वरूप, मेष राशि वाले ईर्ष्या के कारण कन्या राशि से घृणा करते हैं।

zodiac sign enemies by expert

वृषभ राशि

मेष, मिथुन और वृश्चिक कुछ राशियां हैं जिन्हें वृषभ राशि का शत्रु माना जाता है, जिसका एकमात्र कारण यह है कि वे चालाक होते हैं। वृषभ राशि इन्‍हें चतुर मनाने के साथ-साथ यह भी सोचती है कि तीनों राशियां गुप्त हैं और द्वैत प्रकृति की हैं।

मिथुन राशि

धनु एक राशि चक्र है जिसे मिथुन राशि का शत्रु माना जाता है। धनु राशि वालों में मिथुन को लगातार गलत साबित करने की प्रवृत्ति होती है या वे सोचते हैं कि मिथुन भावनात्मक मूर्ख हैं।

इसे जरूर पढ़ें:ये राशियां दे सकती हैं धोखा, टैरो कार्ड रीडर जीविका शर्मा से जानें

कर्क राशि

सिंह और वृश्चिक दो राशियां हैं जिन्हें कर्क राशि का शत्रु माना जाता है। कर्क राशि वाले यह मानना पसंद करते हैं कि उनके अनुसार सिंह उनसे लड़ना और विरोध करना जारी रखते हैं। वृश्चिक के लिए, कर्क राशि वालों को लगता है कि वह उनकी भावनाओं के साथ खेलते हैं।

सिंह राशि

वृषभ दो राशियों में से एक ऐसी राशि है जो सिंह को अपना शत्रु मानती हैं क्योंकि वे बिना किसी वैध कारण के सिंह पर चीजों को थोपते रहती है। दूसरी मिथुन राशि है, जो दो तरफा होती है और अंत में झूठ बोलती है या सिंह को धोखा देती है।

zodiac sign and enemies by tarot expert

कन्या राशि

सिंह आमतौर पर कन्या राशि वालों को दुश्मन बनाते हैं। सिंह को अक्सर बहुत सी बातें छिपाने की आदत होती है और वे कन्या राशि वालों को कभी भी स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बताते हैं जो उन्हें क्रोधित करता है। साथ ही, सिंह कन्या राशि वालों के लिए उनके द्वारा नियंत्रित करना कठिन और असंभव भी बना देते हैं।

तुला राशि

कुंभ राशि को अक्सर तुला राशि का दुश्मन माना जाता है और इसका कारण यह है कि एक दूसरे को नियंत्रित करने की कोशिश करता है। तुला राशि वालों को लगता है कि कुंभ केवल उन्हें नियंत्रित करना चाहता है और उन्हें अपनी कठपुतली बनाना चाहता है।

वृश्चिक राशि

मीन राशि को वृश्चिक राशि का शत्रु माना जाता है क्योंकि मीन राशि वाले बहुत झूठ बोलते हैं जिसे वृश्चिक कभी बर्दाश्त नहीं कर सकता। वृश्चिक सोचते हैं कि मीन राशि के लोग उनके साथ खेल खेल रहे हैं या उनकी भावनाओं के साथ खेल रहे हैं।

धनु राशि

वृश्चिक ही एकमात्र ऐसी राशि है जिसे धनु अपना शत्रु मानते हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि वृश्चिक धनु को नीचे की ओर खींचते हैं। वे उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं और अक्सर उन्हें हेरफेर करने की भी कोशिश करते हैं।

zodiac signs

मकर राशि

जिन राशियों को आमतौर पर मकर राशि का शत्रु माना जाता है, वे कुंभ, सिंह और मिथुन हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि तीन राशियां एक्‍शन करने या आंख बंद करके कार्य करने की प्रवृत्ति रखती हैं जो मकर राशि को दुखी करता है।

कुंभ राशि

मीन और धनु को कुंभ राशि का शत्रु माना जाता है, क्योंकि मीन राशि वाले सीधे उत्तर की तलाश में रहते हैं, जिसे कुंभ अक्सर देने से इंकार कर देता है। और, धनु स्वतंत्र पक्षी की तरह हैं और कुंभ राशि पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं जिससे उन्‍हें निराशा होती है।

इसे जरूर पढ़ें:इन राशि के लोगों से भूलकर भी ना करें सीक्रेट शेयर, नहीं पचा पाते बातें

मीन राशि

मकर, सिंह और तुला राशि को आमतौर पर मीन राशि का दुश्मन माना जाता है क्योंकि वे पैसे वाले होते हैं और अगर उन्हें विकल्प दिया जाए तो वे भावनाओं पर पैसे का चुनाव करेंगे। यह एक ऐसा रवैया है जो अक्सर मीन राशि वालों के लिए निराशाजनक होता है।

यह आर्टिकल आपको कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।