-1770381525426.webp)
Leo Weekly Horoscope सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह अग्नि परीक्षा और बड़ी सफलता दोनों का मिश्रण है। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी भारी रह सकती है। चंद्रमा की शुरुआत 09 फरवरी को वृश्चिक राशि में होने से होगी चंद्रमा नीच अवस्था में रहेंगे। 12 फरवरी को चंद्रमा धनु राशि में गोचर करेंगे। 14 और 15 फरवरी को चंद्रमा मकर राशि में रहेंगे। इस सप्ताह की सबसे बड़ी और प्रभावशाली घटना 13 फरवरी को होगी, जब आपकी राशि के स्वामी सूर्य मकर राशि से निकलकर कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। सप्तम भाव में सूर्य का जाना और वहां पहले से मौजूद राहु के साथ युति करना रिश्तों के लिए ग्रहण दोष बनाएगा। छठे भाव में उच्च के मंगल आपको कोर्ट-कचहरी और नौकरी में अजेय बना रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में और शनि देव अष्टम भाव में हैं। केतु आपके लग्न में विराजमान हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह सिंह राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
सिंह राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह रिश्तों के मामले में बेहद संवेदनशील और विस्फोटक हो सकता है। 09 से 11 फरवरी के बीच चौथे भाव में नीच का चंद्रमा घर की शांति भंग कर सकता है। आप बेवजह रोने का मन करेंगी या माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगी। घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। सबसे बड़ी चेतावनी 13 फरवरी के बाद के लिए है। जब राशि स्वामी सूर्य सप्तम भाव में राहु के साथ मिलेंगे, तो पति या पार्टनर के साथ भयंकर ईगो क्लैश हो सकता है। छोटी सी बात पर स्वाभिमान आड़े आएगा और रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच सकता है। राहु शक पैदा करेगा और सूर्य गुस्सा। अविवाहित महिलाओं के लिए 12 फरवरी का दिन अच्छा है, जब पंचम भाव का चंद्रमा कोई रोमांटिक प्रस्ताव ला सकता है। 14-15 फरवरी को गुस्से पर काबू रखें।
उपाय: रविवार को ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः का जाप करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको हौसला देगा। छठे भाव में उच्च के मंगल की उपस्थिति आपको अपने कार्यक्षेत्र में निडर बनाएगी। 09 से 11 फरवरी के बीच घर की समस्याओं के कारण काम में मन कम लगेगा, लेकिन आप मैनेज कर लेंगी। 13 फरवरी तक सूर्य छठे भाव में रहकर आपको सरकारी कामों और कोर्ट-कचहरी के मामलों में बड़ी जीत दिलाएंगे। आपके शत्रु आपके सामने टिक नहीं पाएंगे।

14 और 15 फरवरी को जब चंद्रमा भी छठे भाव में उच्च के मंगल के साथ युति करेगा तो आप ऑफिस में सबसे कठिन काम को चुटकियों में निपटा लेंगी। जो महिलाएं पुलिस, सेना, स्पोर्ट्स या वकालत में हैं, उनके लिए यह सप्ताह गोल्डन है। ग्यारहवें भाव के गुरु प्रमोशन की बात आगे बढ़ा सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन सुबह सूर्य के बारह नमो का उच्चारण करावें।
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह आपके लिए लाभदायक रहेगा। ग्यारहवें भाव में बैठे देवगुरु बृहस्पति आय के प्रवाह को निरंतर बनाए रखेंगे। 09 से 11 फरवरी के बीच घर की मरम्मत या वाहन पर कुछ पैसा खर्च हो सकता है। 13 फरवरी के बाद, जब सूर्य सप्तम भाव में जाएंगे, तो बिजनेस पार्टनरशिप में थोड़ी खटपट हो सकती है, जिससे आर्थिक निर्णय प्रभावित होंगे।
इसे भी पढ़ें - Vastu Upay: मनी प्लांट लगाने के बाद रुक गए सारे काम? जानें, आखिर क्या गलती कर रहे हैं आप
राहु और सूर्य की युति बिजनेस में किसी गलत डील का शिकार बना सकती है, इसलिए पेपरवर्क ध्यान से पढ़ें। 14-15 फरवरी को नौकरीपेशा महिलाओं को इंसेंटिव या बोनस मिल सकता है। शनि के अष्टम भाव में होने से ससुराल पक्ष से कोई आर्थिक मदद मिल सकती है, लेकिन शर्त के साथ।
उपाय: गुरुवार को किसी मंदिर में पीले वस्त्र या चने की दाल दान करें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से सिंह राशि की महिलाओं को इस सप्ताह मानसिक और शारीरिक दोनों मोर्चों पर लड़ना पड़ सकता है। लग्न में केतु आपको थकान, अज्ञात भय और सिरदर्द दे सकता है। 09 से 11 फरवरी के बीच नीच का चंद्रमा छाती में कफ, सांस लेने में तकलीफ या घबराहट दे सकता है। 13 फरवरी के बाद सूर्य और राहु की युति सप्तम भाव में होने से रिप्रोडक्टिव ऑर्गन्स से जुड़ी समस्या, यूरिन इन्फेक्शन या कमर दर्द हो सकता है। उच्च का मंगल शरीर में पित्त और गर्मी बढ़ाएगा, जिससे एसिडिटी या त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं। गुस्से पर नियंत्रण रखना आपकी सेहत के लिए सबसे बड़ी दवाई होगी। खूब पानी पिएं।
उपाय: शनिवार की शाम केतु की शांति के लिए कान के पीछे केसर का तिलक लगाएं।
इसे भी पढ़ें - Surya Grahan 2026: क्या सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को अर्घ्य देना ठीक है? पंडित जी से जानें
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य एवं पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा सत्यापित है।
अगर आपको यह स्टोरी पसंद आई हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।