
ज्योतिष के अनुसार हर राशि का व्यक्ति अलग स्वभाव होता है और उनका सोचने समझने का तरीका भी अलग होता है। ऐसे भी बच्चों में भी अलग-अलग गुण होते हैं। यदि कोई नेतृत्व में निपुण होता है, तो कोई रचनात्मकता में ज्यादा कुशल माना जाता है। कोई ज्यादा संवेदनशील होता है तो कोई बेहद व्यावहारिक। ऐसे ही बच्चों के स्वभाव भी उनकी राशियों पर निर्भर करते हैं। यदि माता-पिता बच्चों की राशि के अनुसार उनके व्यवहार, रुचियों और कमजोरियों को समझ लें तो उनकी परवरिश और देखभाल अच्छी तरह से की जा सकती है। ऐसा कहा जाता है कि हर बच्चा दूसरे से अलग होता है इसलिए पेरेंट्स को उनकी देखभाल भी अलग तरीके से करनी चाहिए। आइए एस्ट्रोलॉजर अमिता रावल से जानें कि मेष मीन तक सभी राशियों के बच्चों की देखभाल कैसे करनी चाहिए।
मेष राशि के बच्चे बहुत जल्दी डिमोटीवेटेड हो जाते हैं इसलिए इस राशि के बच्चों के पेरेंट्स को अपने बच्चों को हर बात के लिए मोटीवेट करना चाहिए जिससे वो आगे बढ़ सकें।

वृषभ राशि के बच्चे जल्दबाजी में अपना नुकसान कर लेते हैं, इसलिए इस राशि के बच्चों के पेरेंट्स को उनके माता-पिता की जगह उनके दोस्त बनकर रहना चाहिए।
मिथुन राशि के लोग ज्यादा बातूनी होते हैं। इसलिए इन बच्चों के पेरेंट्स को बच्चों से ज्यादा से ज्यादा बात करनी चाहिए, जिससे वो पेटेंट्स के ज्यादा नजदीक बने रहें।
कर्क राशि के बच्चे ज्यादा भावुक होते हैं, इसलिए इस राशि के बच्चों के पेरेंट्स को उनके इमोशंस को समझना चाहिए और उनके साथ दोस्त की तरह व्यवहार करना चाहिए।
सिंह राशि के बच्चे ज्यादा डोमिनेटिंग होते हैं, इसलिए इनके पेरेंट्स को चाहिए कि समय-समय पर उनकी काउंसलिंग करें जिससे वो किसी गलत रास्ते पर न जाएं।

कन्या राशि के बच्चे के पेरेंट्स को उनकी बातों को ज्यादा महत्व देना चाहिए और अपना कोई भी निर्णय बच्चों पर थोपना नहीं चाहिए।
View this post on Instagram
तुला राशि के बच्चे डिमांडिंग होते हैं। इस राशि के बच्चों के पेरेंट्स को चाहिए कि वप बच्चों की डिमांड को पूरा करने की कोशिश करें।

वृश्चिक राशि के बच्चों के पेरेंट्स को बच्चों की हर बात को अप्रिशिएट करना चाहिए जिससे उन्हें आगे बढ़ने में मदद मिल सके।
धनु राशि के बच्चे बहुत ज्यादा एनर्जेटिक होते हैं, इसलिए उनके पेरेंट्स को हमेशा बच्चों की ज्यादा केयर करने की जरूरत होती है।
मकर राशि के बच्चे अपनी उम्र से ज्यादा बड़े बच्चों की तरह से बिहेव करते हैं, उनके पेरेंट्स को बच्चों के साथ एक दोस्त की तरह से रहना चाहिए। इस राशि के बच्चों का अटैचमेंट पेरेंट्स के साथ बहुत ज्यादा होता है।
कुंभ राशि के बच्चे स्वतंत्र स्वभाव के होते हैं। यदि आप उनके जीवन से जुड़ा कोई भी फैसला ले रही हैं तो उनसे इसके बारे में बात जरूर करें।
मीन राशि के बच्चे हमेशा अपने पेरेंट्स के साथ रहना पसंद करते हैं। उनके पेरेंट्स को हमेशा बच्चों के लिए शील्ड की तरह रहना चाहिए।
अगर आप बच्चों की राशि के अनुसार उनकी देखभाल करेंगी तो उन्हें पेरेंट्स के साथ अच्छा बांड बनाने में मदद मिल सकती है और आगे बढ़ने में भी ये टिप्स सहायक हो सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।