प्रत्येक मनुष्य के लिए हर एक महीने का अलग महत्व है और आपके जीवन में हर महीने कुछ अलग घटनाएं घटित होती हैं। इन घटनाओं के आधार पर ही व्यक्ति का वर्तमान और भविष्य निर्धारित होता है। ज्योतिष के अनुसार कोई महीना किसी राशि के लिए अच्छा होता है तो कोई कुछ नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
यदि किसी भी राशि के लोगों को अपनी राशि के अनुसार भविष्य का पता चल जाता है तो ये उन्हें आगे आने वाले समय की योजनाओं से अवगत कराने में मदद कर सकता है। हर राशि के लोगों का समय बदलना और हर महीने होने वाले बदलावों के बारे में पहले से अवगत होना भला किसे पसंद नहीं होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आने वाला महीना मतलब नवंबर का समय आपके लिए कैसे रहेगा तो इस लेख में पूरी जानकारी लें।
मेष राशि
इस राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना मुख्य रूप से काफी अच्छा रहने वाला है शिक्षा के क्षेत्र में भी आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको आलस्य त्यागना पड़ेगा। इस महीने आपके लिए धन आगमन के मार्ग खुलेंगे।आप इस महीने स्वजनों के सहयोग से धन उपार्जन के लिए कुछ नया कार्य कर सकते हैं। कारोबार में लाभ के अच्छे संकेत हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा, किन्तु छोटी-छोटी बातों को अहमियत देने से बचें। प्रेम और दाम्पत्य संबंधों के लिए इस माह के पूर्वार्ध का समय अच्छा है। आपको इस पूरे महीने जीवनसाथी का पूर्ण साथ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों को इस महीने थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। अनावश्यक समस्याएं आपको घेर सकती हैं। आपके बनते-बनते कार्यों में बेवजह अवरोध खड़े होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। सूर्य और मंगल के छठे भाव में होने से स्वास्थ्य को लेकर बाधाएं खड़ी होंगी। खासकर पेट से जुड़ी परेशानियां और रक्त विकार होने की संभावना है। परिवार में बेवजह का मतभेद खड़ा रहेगा। आय के स्रोत कम रहेंगे, इसलिए पैसों को सोच समझकर निवेश करें।
इसे जरूर पढ़ें:टैरो कार्ड एक्सपर्ट से जानें आपकी राशि के लिए कौन सा प्रोफेशन है सबसे अच्छा
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले जातकों का समय बहुत संघर्षमय रहेगा। इस महीने आपको अपने कार्य के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। इसके बावजूद सफलता कम मिलेगी। परिवार की तरफ से चिंता बनी रहेगी। आपको पैरों में किसी प्रकार का कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य पर उचित ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले जातकों के लिए नवंबर का महीना अच्छा हो सकता है। आपका अधिकांश समय धार्मिक कार्यों में बीतेगा । परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जोक़ि भाग्यवर्धक साबित होगा। आपका मित्रों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा। आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी जो आपके लिए भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। जीवनसाथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा ।
कन्या राशि
नवंबर के महीने में शुरुआत का पक्ष कन्या राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। आपके सोचे समझे हुए सारे कार्य अच्छे होंगे और पूर्ण होंगे। आपकी प्रगति के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। आपके सोचे समझे सारे कार्य पूर्ण होंगे। प्रगति के नए मार्ग खुलेंगे जो कि आपके निकट भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। आपका परिवार के साथ समय सुखद व्यतीत होगा। इस माह के आखिरी हफ़्ते में हर लिहाज से सचेत रहने की आवश्यकता है। इस माह परिवार के सदस्यों और निकटम बंधुओ से थोड़ी अनबन हो सकती है। (राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका आने वाला हफ्ता )
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को इस माह आय से ज्यादा खर्च का सामना करना पड़ सकता है। खर्च अधिक होने से मानसिक परेशानी रहेगी। किसी भी तरह के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें अन्यथा आप अपने आपको बेवजह की समस्याओं में उलझा लेंगे। आपको सफलता के कई अवसर प्राप्त होंगे परन्तु आपको बहुत सोच समझ कर सही मार्ग को चुनना होगा। आपके परिवार में माहौल सामान्य रहेगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का नवंबर का महीना अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में भी यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए धन के नए मार्ग खुलेंगे। इस महीने धन का खर्च बेवजह अधिक होगा। आपके किए गए कार्यों में आपको पूर्ण सफलता मिलेगी।आपके परिवार का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा जोक़ि आपका मनोबल बढ़ाने में मदद करेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह काफी उतार चढ़ाव का है। इस महीने आप अनावश्यक खर्चों से परेशान रहेंगे। आपके बनते हुए कार्यों में विघ्न उत्पन्न होंगे। आपको अत्यधिक मानसिक परेशानियां बेवजह घेरेंगे। आपके अपने परिवार के सदस्यों से भी मतभेद उत्पन्न होंगे। अपनी सेहत का पूर्ण ख़्याल रखें। इस माह आपको अपने सूर्य को अच्छा रखने की बहुत जरूरत रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों का समय काफी बेहतर रहेगा। धन और करियर के मामले में नवंबर माह धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा है आय के नए स्रोत बनेंगे। नए -नए प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य होने की पूर्ण संभावना है। इस महीने आपका धर्म के मामलों में रुझान बढ़ेगा। आपको जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा जो आंतरिक रूप से आपको मज़बूत बना देगा। अच्छी तरह से सोच विचार करने से जीवन की ऊंचाइयों को हासिल किया जा सकता है। (राशि के अनुसार कौन है आपका दुश्मन )
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए नवंबर का महीना बहुत ही सुखद रहेगा। जीवन में प्रगति के कई अवसर मिलेंगे जोक़ि आपको ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम साबित होंगे। आपके जीवन में सुख साधनो में वृद्धि होगी। आपका रुझान धार्मिक कार्यों में रहेगा जोक़ि आपको आत्मिक संतुष्टि प्रदान कराने में कारगर साबित होगा। माह के आखिरी दौर में अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। इसलिए आपको थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले जातकों का समय तनाव से भरा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। धन के आगमन में भी कुछ दिक्कतें उत्पन्न हों सकती हैं। इस महीने आपके मन मुताबिक कार्य न होने से मन खिन्न रहेगा। इस पूरे महीने आपका पारिवारिक माहौल सामान्य नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की अनबन उत्पन्न हो सकती है। धैर्य से काम लें आपके लिए यह महीना अच्छा रहेगा।
इसे जरूर पढ़ें:Weekly Horoscope: पंडित जी से जानें इस सप्ताह का राशिफल
मीन राशि
मीन राशि वाले लोगों का समय संघर्षपूर्ण रहेगा। आपको इस महीने कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस महीने परिवार में भी थोड़ी अनबन हो सकती है। अपने संबंधित परिवार के सदस्यों से एवं नज़दीकी मित्र बंधुओ के साथ अच्छी तरह रखने का प्रयास करें अन्यथा आपको नुकसान होने की संभावना है। इस महीने आपको हानि का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी थोड़ी परेशानी हो सकती है।अपने स्वास्थ्य का पूर्ण ख़्याल रखें। इस माह आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।
इस प्रकार सभी राशि के लोगों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहेगा। इसलिए अपनी राशि के अनुसार अपने भविष्य की योजनाएं बनाने का प्रयास करें। हालांकि ये एक सामान्य जानकारी है और समय के हिसाब से इसमें बदलाव भी हो सकता है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों