
Capricorn Monthly Horoscope : मार्च 2026 का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए साहस, संवाद और पारिवारिक सुख का एक बहुत ही शानदार समय लेकर आ रहा है। 02 मार्च को ग्रहों का मीन राशि में गोचर और विशेष रूप से 14 मार्च को ग्रहों के राजा सूर्य का भी मीन राशि में प्रवेश आपके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को कई गुना बढ़ा देगा। यह समय आपकी संवाद शैली और नेटवर्किंग को मजबूत करने का है। महीने के अंतिम सप्ताह में यानी 26 मार्च को ग्रहों का मेष राशि में गोचर आपके जीवन का पूरा फोकस आपके घर, सुख-सुविधाओं और मानसिक शांति की ओर मोड़ देगा। छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के प्रसिद्द ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी विस्तार से बता रहे हैं कि मार्च माह की यह विशेष खगोलीय चाल मकर राशि की महिलाओं के जीवन के विभिन्न पहलुओं को कैसे प्रभावित करने वाली है।
मकर राशि की महिलाओं के लिए मार्च के शुरुआती तीन सप्ताह प्रेम और वैवाहिक जीवन में कम्युनिकेशन के महत्व को दर्शा रहे हैं। 02 और 14 मार्च को तीसरे भाव में सूर्य और अन्य ग्रहों का प्रभाव आपको अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करने की प्रेरणा देगा। यदि आपके रिश्ते में कोई पुरानी गलतफहमी चल रही थी, तो आप अपनी तार्किक और स्पष्ट बातों से उसे सुलझा लेंगी। आप अपने जीवनसाथी या प्रेमी के साथ शार्ट ट्रिप या वीकेंड गेटअवे पर जाने की योजना बना सकती हैं, जो रिश्ते में नई ताजगी भरेगा। 26 मार्च को जब ग्रह मेष राशि में गोचर करेंगे, तो आपके प्रेम जीवन का पूरा ध्यान घरेलू मामलों पर केंद्रित हो जाएगा। विवाहित महिलाएं अपने घर को सजाने, नया फर्नीचर लेने या पारिवारिक आयोजनों में व्यस्त रहेंगी। इस दौरान जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और दांपत्य जीवन में एक ठहराव और सुरक्षा की भावना आएगी। अविवाहित महिला के रिश्ते की बात किसी ऐसे परिवार में चल सकती है, जो उनके घर के बहुत करीब या जान-पहचान का हो।
उपाय: शनिवार की शाम को पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और अपने बेडरूम में नीले या जामुनी रंग का प्रयोग कम करें।

करियर के मामले पर 14 मार्च को सूर्य का तीसरे भाव में आना मकर राशि की महिलाओं के लिए किसी ब्रह्मास्त्र से कम नहीं है। तीसरा भाव पराक्रम का होता है और सूर्य यहां आपको अदम्य साहस देंगे। जो महिलाएं सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया, पत्रकारिता, आईटी या कम्युनिकेशन के क्षेत्र से जुड़ी हैं, उनके लिए यह समय बेहतरीन डील क्रैक करने का है। आप अपने निडर रवैये से ऑफिस की हर चुनौती को पार कर लेंगी। आपके कलीग्स और बॉस आपकी मेहनत और काम करने की गति के दीवाने हो जाएंगे। 26 मार्च के बाद, मेष राशि में ग्रहों का गोचर उन महिलाओं के लिए चमत्कारिक है जो वर्क फ्रॉम होम कर रही हैं या अपना खुद का व्यापार घर से संचालित करती हैं। इसके अलावा, रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, आर्किटेक्चर और बुटीक चलाने वाली महिलाओं को इस अंतिम सप्ताह में कोई बड़ा सरकारी टेंडर से फयदा मिल सकता है।
उपाय: कार्यस्थल पर अपनी डेस्क को हमेशा व्यवस्थित रखें और शनिवार के दिन किसी जरूरतमंद को काले छाते या जूते का दान करें।
आर्थिक मामले पर मार्च 2026 मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत से धन और धन से संपत्ति बनाने का महीना है। 02 मार्च से 26 मार्च तक तीसरे भाव की एक्टिविटी यह दर्शाती है कि इस अवधि में आप अपने खुद के प्रयासों, छोटी यात्राओं और नेटवर्किंग के माध्यम से अच्छा धन अर्जित करेंगी। आपकी संवाद कला आपको नए क्लाइंट्स दिलाएगी जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। भाई-बहनों से भी आपको कोई आर्थिक सहयोग या लाभ मिल सकता है। 26 मार्च के बाद, चतुर्थ भाव में ग्रहों का गोचर आपकी इस जमा पूंजी को किसी ठोस संपत्ति में बदलने का काम करेगा। आप अपनी मेहनत की कमाई से कोई नया घर, प्लॉट या लग्जरी वाहन खरीदने का फैसला ले सकती हैं। माता जी की ओर से भी धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। घर के रिनोवेशन प र आपका काफी धन खर्च हो सकता है, लेकिन यह आपके सुख में वृद्धि ही करेगा।
उपाय: शनिवार श्री शनि चालीसा का पाठ करें और तिजोरी या धन रखने वाले स्थान पर एक नीले रंग के कपड़े में थोड़े से काले तिल बांधकर रखें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मकर राशि की महिलाओं को इस महीने अपनी एनर्जी का सही इस्तेमाल करना होगा। 02 से 26 मार्च तक तीसरे भाव में सूर्य का गोचर आपके अंदर भरपूर ऊर्जा भरेगा, लेकिन काम की अत्यधिक भागदौड़ के कारण कंधों, गर्दन या बांहों में दर्द की शिकायत हो सकती है। फोन या लैपटॉप पर ज्यादा देर काम करने के कारण आंखों में भी थकान महसूस होगी, इसलिए काम के बीच में ब्रेक लेना न भूलें। मौसम में बदलाव के कारण गले में हल्की खराश या खांसी हो सकती है। 26 मार्च को ग्रहों के मेष राशि में जाने के बाद, आपको अपने सीने और फेफड़ों का थोड़ा ध्यान रखना होगा। यदि आपको अस्थमा या धूल से एलर्जी की समस्या है, तो इस दौरान साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपनी माता जी के स्वास्थ्य को लेकर भी आपको थोड़ा अलर्ट रहना पड़ सकता है। मानसिक शांति के लिए योग और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
उपाय: रात को तांबे के बर्तन में रखा पानी सुबह पिएं और गले की खराश से बचने के लिए गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करें।
यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।