Sat Feb 28, 2026 | Updated 04:08 AM IST
Capricorn career predictions March

Makar Saptahik Rashifal 02-08 March 2026: ग्रहण लाएगा जीवन में कायापलट, मंगल करेगा हर चुनौती को दूर; जानें कैसा रहेगा मकर राशि का यह सप्ताह

Capricorn Weekly Horoscope: सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपसे लापरवाही न बरतने की सलाह दे  रहा है। 02 और 03 मार्च को अष्टम भाव  में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए एक रेड अलर्ट है। धन और संपत्ति के मामलों में यह सप्ताह आपको  अननोन  सोर्सस से धन दिला सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 18:55 IST

Capricorn Weekly Horoscope: शनि देव के स्वामित्व वाली मकर राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह गहरे रहस्यों का है। इस सप्ताह ब्रह्मांड की सबसे बड़ी और रहस्यमयी घटना आपके आयु और गुप्त भाव में होने जा रही है। 02 मार्च को चंद्रमा सिंह राशि में प्रवेश करेंगे और 03 मार्च को आपके अष्टम भाव आयु, रहस्य, गुप्त विद्या और अचानक होने वाले बदलावों का घर के भाव में चंद्र ग्रहण लगेगा। अष्टम भाव का यह गोचर आपके जीवन की कई छुपी हुई चीजों को सतह पर ले आएगा। 04 और 05 मार्च को चंद्रमा कन्या राशि में जाकर आपको एक आध्यात्मिक और ईश्वरीय बनाएंगे। 06 मार्च से वीकेंड तक चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे, जो आपको काफी अच्छा फल देगा । इस सप्ताह सबसे बड़ी ताकत यह है कि आपके खुद के लग्न में मंगल उच्च के होकर विराजमान हैं, जो आपको लोहे की तरह मजबूत और अजेय बना रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी की कलम से जानिए मकर राशि की महिलाओं का इस हफ्ते का सम्पूर्ण भविष्यफल…

मकर राशि का साप्ताहिक प्रेम राशिफल (Weekly Love Horoscope)

Lunar eclipse effects on Capricorn

निजी जीवन और दांपत्य के मामले में यह सप्ताह आपसे ट्रांसपेरेंसी की मांग करता है। 02 और 03 मार्च को अष्टम भाव का चंद्र ग्रहण आपके बेडरूम लाइफ में छुपे हुए सीक्रेट्स को बाहर ला सकता है। शक या किसी गलतफहमी के कारण पति-पत्नी के बीच एक इंटेंस और भावुक बहस होने के पूरे योग हैं। चूंकि लग्न में उच्च का मंगल आपको थोड़ा डोमिनेटिंग बना रहा है, इसलिए आप अपनी गलती जल्दी नहीं मानेंगी। इन दो दिनों में किसी भी मामले पर जिद न पकड़ें। 04 और 05 मार्च को भाग्य भाव का गोचर रिश्तों में हीलिंग का काम करेगा।

आप अपने पार्टनर के साथ किसी मंदिर दर्शन या शांति वाली जगह पर समय बिताएंगी, 06 से 08 मार्च के बीच दशम भाव का चंद्रमा आपके पार्टनर को का दीवाना बना देगा। सिंगल महिलाओं को इस वीकेंड किसी बेहद पावरफुल व्यक्ति से शादी का ऑफर आ सकता है।

इसे भी पढ़ें- Makar Love Rashifal 2026: क्या टूटने की कगार पर पहुंच जाएगा रिश्ता? जानें मकर वार्षिक प्रेम राशिफल

उपाय: ग्रहण वाले दिन ॐ शं शनैश्चराय नमः का मानसिक जाप करें।

मकर राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल (Weekly Career Horoscope)

करियर के मामले पर यह हफ्ता बैकहैंड की पॉलिटिक्स का बनेगा। 02 और 03 मार्च को अष्टम भाव का ग्रहण कार्यक्षेत्र में कोई ऐसा अचानक बदलाव ला सकता है, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की थी। अगर आप रिसर्च, टैक्स, इंश्योरेंस, ज्योतिष या डेटा एनालिसिस के क्षेत्र में हैं, तो यह ग्रहण आपको रातों-रात कोई बहुत बड़ी खोज या सफलता दिला सकता है। लेकिन सामान्य जॉब करने वाली महिलाओं को कलीग्स की चुगली से सावधान रहना होगा। लग्न में बैठे उच्च के मंगल आपको हर स्थिति से लड़ने सहस दे रहे हैं। 04 और 05 मार्च को नवम भाव का चंद्रमा आपकी किस्मत के बंद ताले खोल देगा।

उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत महिलाओं को बड़ा ब्रेक मिलेगा। 06 से 08 मार्च के बीच दशम भाव का गोचर आपको कार्यक्षेत्र में सुप्रीम पावर दिलाएगा। बॉस आपके फैसलों पर मुहर लगाएंगे और आप अपने विभाग का सफलतापूर्वक नेतृत्व करेंगी।

उपाय: शनिवार के दिन एक छोटा सा लोहे का छल्ला अपने दाहिने हाथ की मध्यमा उंगली में धारण करें।

मकर राशि का साप्ताहिक आर्थिक राशिफल (Weekly Money Horoscope)

धन और संपत्ति के मामलों में यह सप्ताह आपको अननोन सोर्सस से धन दिला सकता है। 02 और 03 मार्च को अष्टम भाव में लगने वाला चंद्र ग्रहण अचानक बड़ा लाभ या गुप्त धन का सूचक है। अगर किसी वसीयत , पीएफ , या बीमा क्लेम का पैसा अटका हुआ था, तो वह अचानक आपके खाते में आ सकता है। लेकिन ध्यान रहे, शॉर्ट-कट से पैसा कमाने की कोशिश की, तो यह ग्रहण आपको कंगाल भी कर सकता है।

04 और 05 मार्च को भाग्य का साथ मिलने से आपके पुराने इन्वेस्ट रंग लाएंगे। 06 से 08 मार्च के बीच दशम भाव का चंद्रमा आपकी परमानेंट इनकम में जबरदस्त फायदा होगा । अगर आप कोई बिजनेस चलाती हैं, तो इस वीकेंड कोई ऐसी बड़ी डील पक्की होगी, जो आपके बैंक बैलेंस को लॉन्ग टर्म इन्वेस्ट करना सही रहेगा।

उपाय: बुधवार के दिन एक छोटे से नीले रंग के कपड़े में 5 साबुत बादाम और एक चांदी का सिक्का बांधकर अपने घर की तिजोरी में रख दें।

मकर राशि का साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल (Weekly Health Horoscope)

makar Weekly Health Horoscope

सेहत के लिहाज से यह सप्ताह आपसे लापरवाही न बरतने की सलाह दे रहा है। 02 और 03 मार्च को अष्टम भाव में लगने वाला चंद्र ग्रहण आपके लिए एक रेड अलर्ट है। आपको बिना किसी स्पष्ट कारण के शारीरिक कमजोरी, अनजान डर, यूरिन इन्फेक्शन या महिलाओं से जुड़ी कोई गयनेकोलॉजिकल इश्यूज हो सकती है। आपके लग्न में बैठा उच्च का मंगल आपके शरीर में भयंकर ऊर्जा और गर्मी पैदा कर रहा है, जिसे अगर वर्कआउट के रूप में नहीं निकाला गया, तो यह हाई ब्लड प्रेशर या त्वचा पर रैशेज का रूप ले सकती है। 04 और 05 मार्च को आपको अपने पिता के स्वास्थ्य के लिए भी अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। , 06 मार्च के बाद सेहत में बहुत तेज़ी से सुधार होगा।

उपाय: सोमवार की रात को शिव जी के मंदिर में घी का दीपक जलावें।

इसे भी पढ़ें- Makar Rashifal March 2026: इस महीने आप पर होगी कुबेर की कृपा; जानें कैसा रहेगा मकर राशि की महिलाओं का पूरा महीना

यह राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

Image Credit: Freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;