-1772132977416.webp)
Aries Weekly Horoscope मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह भावनात्मक उथल-पुथल और कार्यक्षेत्र में विजय का एक अत्यंत एक्ससिटिंग और सेंसिटिव सप्ताह है। इस सप्ताह ब्रह्मांड में एक बहुत बड़ी खगोलीय घटना घटने जा रही है। सप्ताह की शुरुआत 02 मार्च को चंद्रमा के सिंह राशि पंचम भाव/प्रेम, संतान और बुद्धि भाव में होने से होगी। लेकिन सबसे बड़ा बदलाव 03 मार्च को आएगा, जब चंद्र ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण आपके मन और भावनाओं को गहराई से प्रभावित करेगा। इसके ठीक बाद, 04 मार्च को चंद्रमा कन्या राशि में गोचर करेंगे, जहाँ वे आपके विरोधियों का नाश करेंगे। अंततः, 06 मार्च को चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश कर दांपत्य जीवन में शांति लाएंगे। आपके दशम भाव में अभी भी उच्च के मंगल विराजमान हैं, जो आपको अजेय बना रहे हैं। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानें इस सप्ताह मेष राशि की महिलाओं का सम्पूर्ण राशिफल…
मेष राशि की महिलाओं के लिए यह सप्ताह लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में अग्नि परीक्षा के समान है। 02 मार्च को पंचम भाव में चंद्रमा आपको बहुत रोमांटिक और भावुक बनाएगा, लेकिन 03 मार्च का चंद्र ग्रहण लव लाइफ में अचानक बड़ी गलतफहमियां शुरू कर सकता है। अगर आप किसी रिलेशनशिप में हैं, तो छोटी सी बात पर ब्रेकअप जैसी स्थिति बन सकती है या पुरानी छिपी हुई बातें सामने आ सकती हैं। 04 और 05 मार्च को छठे भाव का चंद्रमा आपको पार्टनर के प्रति थोड़ा क्रिटिकल बनाएगा। आप उनकी गलतियां निकालेंगी, जिससे बहस बढ़ेगी। लेकिन राहत की सांस 06 मार्च से मिलेगी। 06 से 08 मार्च के बीच सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर दांपत्य जीवन में फिर से मिठास घोल देगा। सारे गिले-शिकवे दूर होंगे और वीकेंड बहुत ही रोमांटिक और खुशनुमा गुजरेगा।
उपाय: ॐ नमः शिवाय का मानसिक जाप करें और ग्रहण के बाद किसी गरीब सुहागन स्त्री को सफेद मिठाई और लाल चूड़ियां दान करें।
करियर के लिहाज से यह सप्ताह आपको सुपरवूमन और लीडर की गद्दी पर बैठा रहा है। दशम भाव में आपके राशि स्वामी मंगल उच्च के होकर बैठे हैं। इसका मतलब है कि कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा किसी बॉस लेडी से कम नहीं होगा। आपके फैसलों को कोई चुनौती नहीं दे पाएगा। 03 मार्च का चंद्र ग्रहण क्रिएटिव फील्ड आर्ट्स, मीडिया, डिजाइनिंग से जुड़ी महिलाओं को अचानक कोई ऐसा नया आइडिया दे सकता है जो रातों-रात हिट हो जाए। 04 और 05 मार्च को छठे भाव शत्रु भाव का चंद्रमा आपके विरोधियों और ऑफिस पॉलिटिक्स करने वालों को 'चारों खाने चित' कर देगा। नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं को इन दो दिनों में सफलता मिलेगी। 06 से 08 मार्च के बीच तुला राशि का चंद्रमा बिजनेस करने वाली महिलाओं को कोई बहुत बड़ी पार्टनरशिप या नया क्लाइंट दिलाएगा।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को लाल चोला अर्पित करें ।
इसे भी पढ़ें -March Festival List 2026: मार्च में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
आर्थिक मामले पर यह सप्ताह अचानक होने वाले खर्च और व्यापारिक लाभ का मिला-जुला रूप है। 02 और 03 मार्च को पंचम भाव में चंद्रमा और चंद्र ग्रहण का प्रभाव शेयर मार्केट, लॉटरी या किसी भी रिस्की इन्वेस्टमेंट के लिए बेहद खतरनाक है। इस दौरान बिना सोचे-समझे किए गए इन्वेस्टमेंट में भारी नुकसान हो सकता है। बच्चों की शिक्षा या उनकी किसी अचानक आई जरूरत पर भी बड़ा पैसा खर्च होगा। 04 और 05 मार्च को छठे भाव का चंद्रमा आपके पुराने कर्जों को खत्म करने का रास्ता दिखाएगा। जॉब करने वाली महिलाओं को इस दौरान इंसेंटिव या अटका हुआ पैसा मिल सकता है। 06 मार्च से जब चंद्रमा सप्तम भाव में प्रवेश करेगा, तब पति की आय में वृद्धि होगी और फैमिली बिजनेस से शानदार प्रॉफिट मिलेगा। वीकेंड पर आप लग्जरी आइटम की शॉपिंग कर सकती हैं।

उपाय: बुधवार के दिन 5 साबुत हरी इलायची और एक चांदी का सिक्का हरे कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पर्स में रख लें।
स्वास्थ्य की दृष्टि से मेष राशि की महिलाओं को इस सप्ताह अपने मन, पेट और नींद का विशेष ध्यान रखना होगा। 03 मार्च को लगने वाला चंद्र ग्रहण सीधे तौर पर आपकी मानसिक शांति को प्रभावित करेगा। आपको अज्ञात भय, घबराहट , और मूड स्विंग्स का सामना करना पड़ सकता है। दशम भाव में बैठे उच्च के मंगल शरीर में गर्मी बढ़ा रहे हैं, जिससे 04 और 05 मार्च को कन्या राशि के चंद्रमा के कारण पेट में इन्फेक्शन, गैस एसिडिटी या त्वचा संबंधी एलर्जी हो सकती है। गर्भवती महिलाओं को 02 और 03 मार्च को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए और अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए। 06 मार्च के बाद सेहत में सुधार होगा और आप वीकेंड पर पूरी तरह रिलैक्स महसूस करेंगी।
उपाय: सोमवार रात को एक तांबे के बर्तन में जल भरकर अपने सिरहाने रखें और मंगलवार सुबह उसे किसी पौधे में डाल दें।
इसे भी पढ़ें -Pradosh Vrat List March 2026: मार्च के महने में पड़ेंगे 3 प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।