-1772133223490.webp)
Scorpio Weekly Horoscope : जल तत्व की वृश्चिक राशि वाली महिलाओं के लिए यह हफ्ता संघर्ष और भीतरी साहस की सबसे बड़ी परीक्षा लेने आ रहा है। आपकी राशि के स्वामी मंगल इस समय तीसरे भाव में उच्च के होकर बैठे हैं, जो आपको एक योद्धा की तरह निडर बना रहे हैं। 02 मार्च को चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेंगे और 03 मार्च को इसी दशम भाव करियर, मान-सम्मान और पिता का घर में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह खगोलीय घटना आपके करियर और पब्लिक इमेज में भारी उथल-पुथल मचा सकती है। 04 और 05 मार्च को चंद्रमा कन्या राशि में जाकर आपको मुनाफे की सौगात देंगे। 06 मार्च से वीकेंड के दौरान तुला राशि का चंद्रमा नींद और खर्चों को बिगाड़ेगा। छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी जी से जानिए वृश्चिक राशि की महिलाओं का इस हफ़्ते का सम्पूर्ण भविष्यफल…
आपके निजी जीवन और वैवाहिक संबंधों में यह सप्ताह प्रोफेशनल स्ट्रेस का शिकार हो सकता है। दशम भाव में 02 और 03 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के कारण आप ऑफिस या बाहर का गुस्सा सीधे अपने घर लेकर आएंगी। आपके भीतर एक अजीब सी बेचैनी रहेगी, जिसका खामियाजा आपके पार्टनर को भुगतना पड़ सकता है। मेरी साफ सलाह है कि इन दो दिनों में ईगो को बेडरूम के बाहर छोड़कर आएं, वरना छोटी सी बहस अलगाव का रूप ले सकती है। 04 और 05 मार्च को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपके सोशल नेटवर्क को एक्टिव करेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी गेट-टुगेदर या दोस्तों की महफ़िल में शिरकत करेंगी, जिससे पुराना तनाव छूमंतर हो जाएगा। 06 से 08 मार्च के बीच बारहवें भाव का गोचर एकांत की मांग करता है। इस वीकेंड आप दुनिया की भीड़ से दूर, अपने पार्टनर के साथ कुछ सीक्रेट और बेहद रोमांटिक पल बिताना पसंद करेंगी।
उपाय: ॐ क्लीं कृष्णाय नमः का मानसिक जाप करें।
वर्किंग वूमेन्स के लिए यह हफ्ता थोड़ा सा विचलित कर सकता है। 02 और 03 मार्च को दशम भाव का ग्रहण आपके बॉस, सीनियर्स या मैनेजमेंट के साथ गंभीर वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। आपको लगेगा कि आपके टैलेंट को दबाया जा रहा है। कोई आप पर झूठा इल्जाम लगाने की कोशिश कर सकता है। लेकिन याद रखें, आपके पराक्रम भाव में उच्च के मंगल बैठे हैं! आप अपनी तीखी और सधी हुई कम्युनिकेशन से आप हर विरोधी का मुंह बंद कर देंगी। 04 और 05 मार्च को ग्यारहवें भाव का चंद्रमा आपको इसी संघर्ष का अच्छा फल देगा। किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपको अचानक लीडरशिप मिल सकती है। 06 से 08 मार्च के बीच बारहवें भाव का चंद्रमा उन महिलाओं के लिए जैकपॉट है, जो मल्टीनेशनल कंपनियों , इंपोर्ट-एक्सपोर्ट या विदेशी क्लाइंट्स के साथ काम करती हैं। आपको कोई बड़ी विदेशी डील मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें - Pradosh Vrat List March 2026: मार्च के महने में पड़ेंगे 3 प्रदोष व्रत, जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
उपाय: मंगलवार के दिन एक तांबे के लोटे में जल और थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
धन के मामलों में इस हफ्ते आपकी स्थिति पहले खर्च, फिर कमाई वाली रहने वाली है। 02 और 03 मार्च को करियर हाउस में ग्रहण के चलते कोई इंक्रीमेंट या फंसी हुई पेमेंट कुछ दिनों के लिए अटक सकती है। पिता की सेहत या घर के किसी बड़े काम पर अचानक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। लेकिन 04 और 05 मार्च आपके लिए अच्छा दिन साबित होंगे। ग्यारहवें भाव में चंद्रमा का आना आपकी इनकम के नए सोर्स खोलेगा। अगर आप शेयर मार्केट या ट्रेडिंग में हैं, तो आपको अपनी किसी पुरानी होल्डिंग से जबरदस्त रिटर्न मिलेगा। 06 से 08 मार्च के दौरान बारहवें भाव का चंद्रमा आपको लग्जरी आइटम, विदेश यात्रा या किसी बड़े ब्रांड की शॉपिंग पर पैसा उड़ाने के लिए उकसाएगा। ऑनलाइन फ्रॉड से थोड़ा बचकर रहें।
उपाय: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के श्री चरणों में 5 लाल गुलाब अर्पित करें।

सेहत के मामले पर यह हफ्ता आपसे काम और आराम के बीच बैलेंस बनानेका है। 02 और 03 मार्च को दशम भाव का चंद्र ग्रहण आपको भारी वर्कआउट या वर्क स्ट्रेस दे सकता है। ग्रहण की सीधी दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर पड़ेगी, जिससे घबराहट , सीने में भारीपन या ब्लड प्रेशर का ऊपर-नीचे होना स्वाभाविक है। पराक्रम भाव के उच्च मंगल आपकी इम्युनिटी तो फौलादी बनाए हुए हैं, लेकिन आपको बहुत ज्यादा अग्रेसिव भी कर रहे हैं। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें। 04 और 05 मार्च को सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन 06 से 08 मार्च के बीच बारहवें भाव का गोचर अनिद्रा और आंखों में जलन पैदा करेगा। इस वीकेंड अपनी नींद से कोई समझौता न करें।
उपाय: सोमवार की रात एक मुट्ठी चावल और थोड़ा सा कच्चा दूध किसी गरीब को दान करने का संकल्प लें और मंगलवार सुबह उसे दान कर दें।
इसे भी पढ़ें - March Festival List 2026: मार्च में कब है होली, चैत्र नवरात्रि और राम नवमी? सही तिथियों के साथ जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।