Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:45 AM IST HZ Awards 2026

मकर मासिक राशिफल

Dec 22 - Jan 19

  • Lucky Colour

    सफेद, क्रीम, हरा, नारंगी और हल्‍का नीला

  • Lucky Gemstone

    पुखराज

  • Lucky Day

    गुरुवार

  • Lucky Number

    2

  • Ruling Planet

    गुरु

  • Compatible Zodiac Sign

    मेष, कुंभ

  • पिछला मासिक
  • मासिक
  • अगला मासिक
01 Apr 2026 से 30 Apr 2026

अप्रैल 2026 का महीना मकर राशि की महिलाओं के लिए मेहनत का फल दिलाने वाला और परिवार में खुशियां बढ़ाने वाला रहेगा। इस महीने प्रेम, करियर, पैसे और सेहत के मामलों में कई अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

लव लाइफ (Capricorn Love Horoscope)

  • महीने की शुरुआत में पति या प्रेमी के साथ खुलकर बात करने का मौका मिलेगा।
  • अगर रिश्ते में कोई गलतफहमी चल रही थी, तो वह बातचीत से दूर हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने या मूवी देखने का प्लान बन सकता है।
  • 14 अप्रैल के बाद आपका ध्यान घर और गृहस्थी को सुंदर बनाने पर रहेगा।
  • पति के साथ मिलकर घर के लिए नया सामान खरीद सकती हैं।
  • 19 अप्रैल के बाद घर में खुशी का माहौल रहेगा।
  • बच्चों की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
  • जो सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

करियर (Capricorn Career Horoscope)

  • इस महीने मेहनत और हिम्मत का पूरा फल मिलेगा।
  • सेल्स, मार्केटिंग, फोन या बिजनेस से जुड़ी महिलाओं को नए ग्राहक मिलेंगे।
  • ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी और बॉस खुश रहेंगे।
  • 14 अप्रैल के बाद वर्क फ्रॉम होम, सिलाई, टिफिन सर्विस या प्रॉपर्टी से जुड़े काम में बड़ा फायदा हो सकता है।
  • 19 अप्रैल के बाद नई-नई आइडिया आएंगे और काम में सफलता मिलेगी।

आर्थिक स्थिति (Capricorn Money Horoscope)

  • इस महीने अपनी मेहनत से अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा।
  • 2 और 11 अप्रैल के आसपास रिश्तेदारों या भाई-बहनों से आर्थिक फायदा मिल सकता है।
  • 14 अप्रैल के बाद घर की सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा।
  • घर की मरम्मत, फर्नीचर या गाड़ी खरीदने का मन बना सकती हैं।
  • 19 अप्रैल के बाद बचत किया हुआ पैसा आगे चलकर फायदा देगा।

सेहत (Capricorn Health Horoscope)

  • महीने की शुरुआत में थकान और भागदौड़ ज्यादा रहेगी।
  • कंधे, गर्दन या हाथों में दर्द महसूस हो सकता है।
  • ज्यादा मोबाइल या टीवी देखने से आंखों में भारीपन हो सकता है।
  • 14 अप्रैल के बाद ठंडी चीजों से बचें, गले और छाती की समस्या हो सकती है।
  • मां की सेहत का भी ध्यान रखें।
  • 19 अप्रैल के बाद सेहत में सुधार होगा।
  • ज्यादा पानी पिएं और घर का खाना खाएं।

आज का उपाय (Capricorn Remedies)

  • शनिवार शाम सरसों के तेल का दीपक घर के बाहर या पेड़ के नीचे जलाएं।
  • काम पर जाते समय मुंह में एक छोटी लौंग रखें।
  • तिजोरी में नीले कपड़े में सिक्का और काले तिल बांधकर रखें।
  • रात को नमक वाले गुनगुने पानी से गरारे करें।

मकर राशिफल लेख