Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
aaj ka makar rashifal 10 february 2026

Aaj Ka Makar Rashifal 10 February 2026: ग्यारहवें भाव में वृश्चिक का चंद्रमा, लाभ और सोशल सर्कल में होगी बढ़ोतरी, जानिए मकर राशि की महिलाओं का राशिफल

10 फरवरी 2026 को मकर राशि की महिलाओं के लिए चंद्रमा के ग्यारहवें भाव में गोचर से सामाजिक लाभ और इच्छा पूर्ति के योग हैं। नेटवर्किंग से करियर में सफलता मिलेगी और आय के कई स्रोत खुलेंगे। प्रेम संबंधों में दोस्ती हावी रहेगी। स्वास्थ्य में पैरों और कानों का ध्यान रखें। बातचीत में स्पष्टता बनाए रखें और दिखावे पर खर्च से बचें।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 06:45 IST

Makar Dainik Rashifal, 10 February 2026: मंगलवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए  सामाजिक लाभ का है। आज चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव  में गोचर कर रहा है। भले ही चंद्रमा वृश्चिक राशि में नीच का है, लेकिन 11वें भाव में चंद्रमा का गोचर आम तौर पर शुभ परिणाम ही देता है। आज आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। आज आप अपने दोस्तों और सोशल नेटवर्क के जरिए कोई बड़ा काम निकलवाने में सफल रहेंगी। आज  नीच का चंद्रमा होने के कारण किसी दोस्त या बड़े भाई-बहन के साथ छोटी सी बात पर  मिस अंडरस्टैंडिंग हो सकती है, इसलिए बातचीत में स्पष्टता रखें।छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?

आज मकर राशि का प्रेम राशिफल (Capricorn Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में मकर राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन फ्रेंडशिप कम लव का हो सकता है। 11वां भाव दोस्ती का है, इसलिए आज आपका पार्टनर आपके साथ एक दोस्त की तरह पेश आएगा। विवाहित महिलाएं आज अपने पति के साथ किसी सामाजिक समारोह में हिस्सा ले सकती हैं, जहां उनकी केमिस्ट्री की तारीफ होगी। सिंगल महिलाओं को आज अपने फ्रेंड सर्कल या किसी पार्टी में कोई इंट्रस्टिंग इंट्रेस्टिंग व्यक्ति मिल सकता है। बस ध्यान रहे, आज भावनाओं में बहकर कोई ऐसा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो।
उपाय: चांदी का सिक्का या चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पर्स में रखें।

आज मकर राशि का करियर राशिफल (Capricorn Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए नेटवर्किंग और कोलेबोरेशन का है। आज ऑफिस में टीम वर्क से आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपके सीनियर आपकी मेहनत और कॉन्टेक्ट्स और सीनियर्स जमकर तारीफ करेंगे। जो महिलाएं एनजीओ, सोशल वर्क या एचआर के क्षेत्र में हैं, उनके लिए आज का दिन विशेष रूप से फलदायी है। आज आपको कोई पुरस्कार या सम्मान मिलने के भी योग बन रहे हैं।
उपाय: हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाएं।

More For You

capricorn-career-horoscope

आज मकर राशि का आर्थिक राशिफल (Capricorn Money Horoscope Today)

आर्थिक मामलों पर आज मकर राशि की महिलाओं की चांदी ही चंडी है। 11वां भाव इनकम का स्थान है, इसलिए आज एक से अधिक स्रोतों से धन आने के योग हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है या बिजनेस में कोई बड़ा फायदा हो सकता है। आज चंद्रमा के कमजोर होने के कारण आज आप दोस्तों पर या दिखावे में थोड़ा ज्यादा खर्च कर सकती हैं। आज शेयर मार्किट या कमोडिटी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए दिन अच्छा है आज आप लालच से बचें।
उपाय: पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाएं।

यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं

यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल

आज मकर राशि की सेहत (Capricorn Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मकर राशि की महिलाओं को अपने पैरों के निचले हिस्से, विशेषकर पिंडलियों और एड़ियों का ध्यान रखना होगा। 11वां भाव पैरों का होता है, इसलिए ज्यादा भागदौड़ या खड़े रहने से दर्द हो सकता है। शरीर में पानी की कमी डिहाइड्रेशन न होने दें। आज आपको कानों से जुड़ी कोई हल्की समस्या भी महसूस हो सकती है।
उपाय: ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करें और काली उड़द की दाल का दान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;