
Makar Dainik Rashifal, 14 February 2026: शनिवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सीक्रेट रोमांस और इंटिमेसी का है। आज वैलेंटाइन डे पर चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव एकांत, शयन सुख और व्यय में गोचर कर रहा है । मकर राशि के लिए बारहवां भाव खर्च का होता है, लेकिन आज सबसे अच्छी बात यह है कि चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है। इस नक्षत्र का स्वामी शुक्र है, जो मकर राशि के लिए योगकारक है। इसका मतलब है कि आज आपका प्रेम दुनिया के दिखावे से दूर रहेगा। आज आप भीड़भाड़ वाली पार्टियों या शोर-शराबे से दूर अपने पार्टनर के साथ किसी शांत और एकांत जगह पर समय बिताना पसंद करेंगी। बारहवां भाव बेडरूम कम्फर्ट का भी है, इसलिए आज का दिन शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत संतोषजनक रहेगा। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन प्राइवेट सेलिब्रेशन का है आज आप अपने पार्टनर के साथ लॉन्ग ड्राइव पर या शहर से दूर किसी फार्महाउस पर जा सकती हैं। बारहवां भाव दूरी का है, इसलिए आज आप दुनिया से कटकर सिर्फ एक-दूसरे में खोए रहेंगे। शुक्र का नक्षत्र जल तत्व का है, इसलिए रिलैक्सेशन या स्पा डेट का प्लान बहुत रोमांटिक रहेगा।अगर आप सिंगल है तो आज कोई सीक्रेट अदमीरेर आपको सरप्राइज दे सकता है। बारहवां भाव विदेश का भी है, तो हो सकता है कोई विदेश में रहने वाला व्यक्ति आपको प्रपोज करे या ऑनलाइन कोई गहरा रिश्ता बने।
उपाय: आज ब्लू या पर्पल रंग के इनरवियर या कपड़े पहनें।
करियर के लिहाज से आज का दिन प्लानिंग का है। शनिवार होने के कारण आज आप काम से स्विच ऑफ करना चाहेंगी, जो सही भी है। बारहवां भाव मोक्ष या विश्राम का है। आज आप करियर की भागदौड़ छोड़कर मानसिक शांति को प्राथमिकता देंगी। अगर आप इम्पॉर्ट-एक्सपोर्ट, अस्पताल, या एमएनसी में काम करती हैं, तो आज आपको अचानक कोई बड़ा लाभ या विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। आज के दिन आपको ऑफिस पॉलिटिक्स से बचें।
उपाय - आज के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद को जूते-चप्पल या छाता दान करें।

आर्थिक मामलो पर आज शाही खर्च का दिन है। बारहवां भाव एक्सपेंस का है और शुक्र का नक्षत्र लग्जरी का। आज आप वैलेंटाइन डे पर पैसा पानी की तरह बहा सकती हैं। महँगे गिफ्ट्स, फाइव स्टार होटल का बिल, या कोई सरप्राइज ट्रिप आज जेब ढीली होना तय है। लेकिन चिंता न करें, यह खर्च आपको खुशी देगा। शुक्र आपके लिए शुभ है, इसलिए यह पैसा सुख पर ही खर्च होगा आज के दिन ऑनलाइन ट्रांजक्सन में सावधानी रखने का प्रयास करें।
उपाय - आज के दिन सात लोंग अपने ऊपर से उतार कर किसी चौराहे में फेंक दें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको अपनी आंखों और नींद का ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव नींद का है। आज पार्टी या रोमांस के चक्कर में आपकी नींद पूरी नहीं होगी, जिससे अगले दिन थकान हो सकती है। आज पैरों में दर्द या मोच का हल्का डर है, इसलिए हील्स पहनते समय सावधानी बरतें। आज के दिन आपको हैवी फ़ूड से परहेज करें और एसिडिटी का ध्यान रखें।
उपाय: आज के दिन काली गाय को रोटी खिलाएं।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।