
Makar Dainik Rashifal, 12 February 2026: गुरुवार का दिन मकर राशि की महिलाओं के लिए सावधानी और आत्म-चिंतन का है। पिछले दो दिनों में आपने ग्यारहवें भाव के चंद्रमा से जो लाभ और सामाजिक मेल-जोल का आनंद लिया था, आज स्थिति थोड़ी बदल गई है। आज चंद्रमा आपकी राशि से व्यय, विदेश और मोक्ष भाव में प्रवेश कर चुका है । यह गोचर आपको थोड़ा लो एनर्जी या थका हुआ महसूस करा सकता है। आज आप भीड़भाड़ से दूर एकांत में रहना पसंद करेंगी। आज अनचाहे खर्चे सिर उठा सकते हैं। आज कोई भी नया काम शुरू करने या बड़ा निर्णय लेने से बचें। अगर आप विदेश जाने या दूर की यात्रा की प्लानिंग बना रही हैं, तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी बता रहे हैं क्या कहता है मकर राशि का आज का राशिफल?
प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन डिस्टेंस का है। बारहवां भाव अलगाव का भी होता है। आज काम की व्यस्तता या मानसिक तनाव के कारण आप अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगी, जिससे थोड़ी गलतफहमी हो सकती है। जो महिलाएं लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, उन्हें आज नेटवर्क इश्यू या समय की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विवाहित महिलाओं को आज अपने पति की किसी बात पर गुस्सा आने के बजाय शांत रहना चाहिए, क्योंकि आज बहस का नतीजा आपके पक्ष में नहीं होगा।
उपाय: अपने बेडरूम में मोर पंख रखें।
करियर के लिहाज से आज का दिन प्लानिंग का है, एक्शन का नहीं। आज ऑफिस में आप बैकहैंड में रहकर काम करना पसंद करेंगी। आज कलीग्स के साथ ज्यादा बातचीत करने से बचें, क्योंकि बारहवां भाव गुप्त शत्रुओं को एक्टिव कर सकता है। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी , अस्पताल, आश्रम या जेल जैसी जगहों पर काम करती हैं, तो आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आज कोई डील फाइनल न करें, बस पेपर वर्क की कार्रवाई पूरी करके रख लें।
उपाय: आज के दिन आप नीले वस्त्र धारण करें।

आर्थिक मामलो पर आज एक्सपेंस मैनेजमेंट सबसे बड़ी चुनौती होगी। कल तक जहाँ पैसा आ रहा था, आज पैसा जाने के रास्ते खुले हुए हैं। आज मेडिकल बिल, गाड़ी की सर्विसिंग या किसी दंड/जुर्माने के रूप में धन खर्च हो सकता है। आज शॉपिंग पर जाने से बचें, क्योंकि आप न चाहते हुए भी महंगी चीजें खरीद सकती हैं। आज किसी को पैसा उधार देना मतलब पैसा डुबोना है। इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बिल्कुल भी सही नहीं है, रुक जाएं।
उपाय: किसी मंदिर में लाल फल या उरद की दाल का दान करें।
यह भी पढ़ें: मकर राशि के जातक का गुण, स्वभाव व विशेषताएं
यह भी पढ़ें: मकर का दैनिक राशिफल
यह भी पढ़ें- Varshik Rashifal 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा नया साल, पंडित जी से जानें वार्षिक राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज मकर राशि की महिलाओं को अपनी आंखों और पैरों के तलवों का ध्यान रखना होगा। बारहवां भाव नींद और आंखों का है। आज अनिद्रा या आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। पैरों में मोच या दर्द की शिकायत भी हो सकती है, इसलिए ऊंची एड़ी वाले सैंडल पहनने से बचें। योग और ध्यान आज आपकी मानसिक शांति के लिए अमृत समान हैं।
उपाय: रात को सोते समय सिरहाने पानी का लोटा रखें और सुबह उसे किसी पौधे में डाल दें, बुरे सपने नहीं आएंगे।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।