Sun Feb 15, 2026 | Updated 04:42 AM IST
image

Aaj Ka Kanya Rashifal  14 February 2026: वैलेंटाइन डे पर चौथे भाव में शुक्र के नक्षत्र का प्रभाव, पार्टनर संग बिताएंगे सुकून भरे पल; जानिए कन्या राशि का राशिफल

कन्या राशि के लिए आज का दिन सुकून, भावनात्मक जुड़ाव और निजी पलों का संकेत दे रहा है। बाहरी शोर से दूर, दिल के करीब रिश्तों को समय देने का मौका मिलेगा। घर का वातावरण रोमांटिक और शांत रहेगा। छोटे लेकिन सच्चे जेस्चर आपके रिश्ते को मजबूत बनाएंगे।
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 07:10 IST

Virgo Horoscope Today, 14 February 2026 : 14 फरवरी 2026, शनिवार का दिन कन्या राशि की महिलाओं के लिए आरामदायक रोमांस और डोमेस्टिक  ब्लिस   का है। आज वैलेंटाइन डे पर चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव सुख, घर और माता में गोचर कर रहा है  खास बात यह है कि चंद्रमा आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में है, जिसका स्वामी शुक्र  है। कन्या राशि के लिए शुक्र भाग्य और  धन का स्वामी है। इसका मतलब है कि आज आपका वैलेंटाइन डे शोर-शराबे वाली पार्टियों में नहीं, बल्कि घर के सुकून  में मनेगा। आज आप अपने पार्टनर के साथ घर पर ही एक बहुत ही निजी और रोमांटिक माहौल  बनाना पसंद करेंगी। आज  भीड़ से दूर  एकांत  में प्यार जताना आपको ज्यादा भायेगा।

आज कन्या राशि का प्रेम राशिफल (Virgo Love Horoscope Today)

प्रेम संबंधों के मामले में आज का दिन इंटिमेसी का है। आज आप  बाहर के महंगे रेस्टोरेंट के बजाय घर पर समय बिताना चाहोगे चौथे भाव हृदय का है, इसलिए आज भावनाएं बहुत गहरी रहेंगी। शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव से आज आप अपने घर को ही फूलों और खुशबू से सजाएंगी, जो आपके पार्टनर को मंत्रमुग्ध कर देगा। अगर आप सिंगल हैं तो  आज आपको घर के किसी समारोह या पारिवारिक मित्र  के माध्यम से कोई प्रस्ताव मिल सकता है। आज आपकी सादगी   ही आपका अट्रैक्शन बनेगी
उपाय: आज  अपने बेडरूम या लिविंग रूम में सफेद सुगंधित फूल जैसे रजनीगंधा या मोगरा रखें

आज कन्या राशि का करियर राशिफल (Virgo Career Horoscope Today)

करियर के लिहाज से आज का दिन  रिलैक्सेशन का है। चौथा भाव आराम का भी होता है। शनिवार होने के कारण आज आप काम की टेंशन को ऑफिस में ही छोड़कर आना चाहेंगी। अगर आप इंटीरियर डिजाइनिंग, आर्किटेक्चर, या रियल एस्टेट में हैं, तो आज शुक्र के नक्षत्र के कारण आपको कोई बड़ा क्लाइंट मिल सकता है। जो महिलाएं वर्क  फ्रॉम  होम कर रही हैं, वे आज काम जल्दी निपटाकर सेलिब्रेशन के मूड में आ जाएंगी।
उपाय - आज  घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

More For You

आज कन्या राशि का आर्थिक राशिफल (Virgo Money Horoscope Today)

आर्थिक मोर्चे पर आज  घर की सजावट पर खर्च  का दिन है। चौथा भाव घर का है और शुक्र सुंदरता का। आज आप वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने घर के लिए कोई खूबसूरत शो-पीस, फर्नीचर या पेंटिंग खरीद सकती हैं। आज आप अपनी मां या परिवार के लिए भी गिफ्ट्स खरीदेंगी। यह खर्च आपको इमोशनल  सटिस्फैक्शन  देगा। आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट किया जा सकता है।
उपाय - आज के दिन किसी अपांग व्यक्ति को भोजन करवाएं।

kanya rashi daily horoscope

आज कन्या राशि की सेहत (Virgo Health Horoscope Today)

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज कन्या राशि की महिलाओं को अपनी छाती  और फेफड़ों का ध्यान रखना होगा, लेकिन कुल मिलाकर दिन अच्छा है। शुक्र का नक्षत्र होने के कारण आज आप  कम्फर्ट  फ़ूड  मिठाई, चॉकलेट, या हैवी फ़ूड   का ज्यादा सेवन कर सकती हैं, जिससे रात को भारीपन महसूस हो सकता है। आज के दिन आपको अपनी स्किन का ध्यान रखना चाहिय्रे।
 उपाय: आज के दिन किसी मंदिर में पूजन सामग्री का दान करें।

यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;