Air India Passenger Urinates: पिछले कुछ समय से फ्लाइट से जुड़े कुछ ऐसे मामले आए हैं जिन्हें समझना थोड़ा मुश्किल है। इंडिगो का मामला तो आपको याद ही होगा। इसी के बाद अब एयर इंडिया के विमान का भी मामला सामने आया है। ऐसे में प्रश्न उठना लाजमी है कि कभी क्रू तो कभी महिला यात्रियों के साथ लोग बुरा बर्ताव क्यों करते हैं? चलिए इस आर्टिकल में इसी विषय के बारे में समझने की कोशिश करते हैं।
Few days back with my travel agent ! #AirIndiahttps://t.co/KQQ3b93z1Wpic.twitter.com/AdbEc0Fg6V
— Seetu Mahajan Kohli (@kohliseetu) January 4, 2023
यह मामला न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट का है। फ्लाइट में मौजूद नशे में धुत शख्स ने एक बुजुर्ग महिला यात्री पर पेशाब कर दिया था। महिला ने खुद पत्र लिख कर इस मामले के बारे में एयर इंडिया को सूचित किया जिसके बाद यह मामला सुर्खियों में आया। एक यात्री की ओर से किसी भी यात्री के साथ इस तरह का बर्ताव करना बिल्कुल भी उचित नहीं है और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इस मामले की जमकर आलोचना हो रही है।
इसे भी पढ़ेंः'मैं आपकी नौकर नहीं हूं'...आखिर क्यों सर्विस इंडस्ट्री में काम कर रहे लोगों को समझा जाता है सर्वेंट?
शराब ने धुत यात्री की बतीमीजी को देखते हुए एयर इंडिया से लगातार इस मामले में एक्शन लेने की मांग की जा रही है। इसे देखते हुए एयर इंडिया ने यात्री पर 30 दिन का बैन लग दिया है।
On 16th December
— Ruby Arun रूबी अरुण روبی ارون (@arunruby08) December 21, 2022
Istanbul flight to Delhi.
This is pathetic of that flyer to
treat the crew member like this.The audacity of that man to call।her a servant.
I am so glad that the crew
member gave it back - i hope the।man is put on a no fly list and @JM_Scindia#Indigo
1/2 pic.twitter.com/TNBohQdbrf
ऐसा नहीं है कि इस तरह के मामले के बारे में पहली बार सुनने को मिल रहा हो। कुछ दिनों पहले इंडिगो की फ्लाइट में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जहां यात्री एयर होस्टेस से ऊंची आवाज में बात कर रहा था।
इस दौरान एयर होस्टेस यात्री से कहती हैं, "आप क्रू से इस तरह बात नहीं कर सकते। मैं आपको पूरे सम्मान के साथ शांति से सुन रही हूं। आपको भी क्रू मेंबर का सम्मान करना चाहिए। आप मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते हैं। मैं भी यहां एक कर्मचारी हूं, आपकी नौकर नहीं।" गौर करने वाली बात है कि ऐसा सिर्फ एक एयर होस्टेस के साथ नहीं बल्कि अक्सर होता है जिसके बारे में हमें जानकारी भी नहीं मिलती है।
ऐसा पहली बार नहीं है। कई बार यात्री और क्रू से जुड़े मामलों के बारे में सुनने को मिलता है। कुछ महीनों पहले एक मामला सामने आया था जिसमें डेल्टा एयरलाइंस की एक उड़ान में यात्री लाउडस्पीकर पर घोषणा करने की कोशिश कर रहा था।
हम अक्सर हर पेशे को समान दर्जे का महत्व देने की बात करते हैं लेकिन कहने और करने में अंतर होता है। अक्सर लोग फ्लाइट में मौजूद क्रू और पैसेंजर्स के साथ बुरा बर्ताव करते हैं। ऐसा ना सिर्फ सिर्फ फ्लाइट क्रू बल्कि सिर्वस इंडस्ट्री में काम कर रहे तमाम लोगों के साथ होता है जो कि सरासर गलत है।
इसे भी पढ़ेंःअगर फ्लाइट में हो रहा है सेक्सुअल असॉल्ट तो ऐसे करें डील
तो ये थी एयर इंडिया और ऐसे ही कुछ मामलों से जुड़ी जानकारी। अगर आप ऐसे ही किसी और मामले के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Twitter
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।