Weak Moon: कमजोर चंद्रमा में न करें इन चीजों का दान नहीं तो होगा भारी नुकसान

ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में अगर चंद्रमा कमजोर हो तो कुछ चीजों का दान करने से बचना चाहिए नहीं तो अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।  

avoid these things to donate during weak moon

Kamzor Chandrama Mein Na Kare In Cheezon Ka Daan: ग्रहों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। ग्रह हम से कुंडली के माध्यम से जुड़ते हैं और फिर इनकी दशा और दिशा के अनुसार हमारा भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाएं तय होती हैं।

इसलिए कहा जाता है कि अपने कुंडली के ग्रह स्वामी और उच्च स्थान पर बैठे अन्य ग्रहों को मजबूत बनाए रखने के उपाय करते रहने चाहिए। हालांकि ये उपाय मंत्रों के जाप द्वारा किये जा सकते हैं, ग्रह अनुसार पेड़ की पूजा के रूप में किये जा सकते हैं, रत्न धारण कर किये जा सकते हैं या फिर दान करके भी किये जा सकते हैं। जिस प्रकार ग्रह अनुसार दान करने से ग्रह मजबूत होते हैं वैसे ही दान कभी-कभी ग्रह को और भी कमजोर कर देता है।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स का कहना है कि अगर किसी ग्रह को मजबूत करने के लिए दान करने की कह रहे हैं तो उससे पहले यह जान लेना आवश्यक होता है कि वह वस्तु ग्रह के अनुसार उपयुक्त है या नहीं। आज हम आपको हमारे इस लेख में हमारे एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यही बताने जा रहे हैं कि अगर चंद्रमा कुंडली में कमजोर हो तो किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए।

चांदी

silver for moon

चंद्रमा मन का कारण माने जाते हैं और चांदी चंचलता को दर्शाती है। ऐसे में अगर चंद्रमा (चंद्रमा कैसे बने भगवान शिव का आभूषण) कमजोर है और आप चांदी का दान करते हैं तो आपके भीतर चंचलता और भी बढ़ेगी, चंद्रमा की स्थिति और भी कमजोर हो जाएगी और आपकी निर्णय लेने की क्षमता क्षीण हो जाएगी।

इसे जरूर पढ़ें:हाथों में चांदी का ब्रेसलेट पहनने से मिलते हैं कई फायदे

हरी दाल

green dal for moon

हरी दाल को चंचल और अशांत मन का कारक मानते हैं। ऐसे में हरी दाल का दान भी अशुभ माना जाता है इससे चंद्रमा की स्थिति कुंडली में निम्न हो जाती है और चंद्रमा का अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसी कारण से हरी दाल नहीं दान करनी चाहिए जब चंद्रमा कमजोर हो।

इसे जरूर पढ़ें:Banyan Tree: घर में बरगद का उगना देता है ये गंभीर संकेत

लाल कपड़ा

red cloth for moon

लाल कपड़ा पूजा के दौरान चौकी पर बिछाया जाता है। असल में लाल कपड़े को बिछाने के पीछे का कारण यह है कि लाल रंग (इस स्थान पर न करें लाल रंग का इस्तेमाल) को शुभ और सौभग्य का सूचक माना जाता है लेकिन चंद्रमा की स्थिति को बिगाड़ने में लाल रंग अहम् भूमिका निभाता है। ऐसे में लाल रंग के कपड़े का दान नहीं करना चाहिए। लाल रंग का कपड़ा ही क्यों, अन्य वस्तु क्यों नहीं तो बता दें कि कपड़े को पूजा में सर्वाधिक पवित्र माना गया है जिसके प्रभाव जल्दी दिखता है।

तो ये हैं वो चीजें जिन्हें कमजोर चंद्रमा के दौरान डा नहीं करना चाहिए। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Image Credit: social media

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP