घर को सजाने में रंगों का एक खासा महत्व होता है। आमतौर पर, हम अपने इंटीरियर या पसंद को ध्यान में रखते हुए रंगों का चयन करते हैं। लेकिन यह देखने में आता है कि हर रंग का अपना एक अलग वास्तु महत्व होता है। मसलन, लाल रंग मंगल का प्रतीक होता है। साथ ही साथ, यह शक्ति और ऊर्जा का भी प्रतीक होता है।
यही कारण है कि लाल रंग को बेहद शुभ माना जता है। हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप लाल रंग को अपने घर में कहीं पर भी इस्तेमाल कर लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार लाल रंग को कुछ जगहों पर इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको लाल रंग को किन जगहों पर इस्तेमाल करने से परहेज करना चाहिए-
जब आप अपने घर में लाल रंग का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको दिशाओं का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। ऐसी कई दिशाएं होती हैं, जहां पर लाल रंग का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी जाती है। मसलन, आप उत्तर दिशा में कभी भी लाल रंग का प्रयोग ना करें। इसके अलावा, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम व पश्चिम दिशा में भी लाल रंग से परहेज करना चाहिए।
कई बार ऐसा होता है कि हम घर को सजाने के लिए कारपेट का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी अपने घर में कारपेट का इस्तेमाल करती हैं तो कोशिश करें कि उसमें रेड कलर ना हो। अगर आप किसी वजह से रेड कलर को कारपेट में यूज करती हैं तो वह कलर 25 प्रतिशत से ज्यादा नहीं होना चाहिए।(घर के फर्श से जुड़े वास्तु टिप्स)
इन दिनों घरों में फॉल्स सीलिंग का काफी चलन है। यह आपके घर को बहुत अधिक खूबसूरत बनाता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि आप इस जगह पर भूल से भी लाल कलर का इस्तेमाल ना करें। दरअसल, यह आकाश तत्व है और अगर यहां पर लाल रंग का प्रयोग किया जाता है तो इससे आकाश तत्व की कमी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें-Vastu Tips:घर में शू रैक रखने की भी है ख़ास जगह, जानें क्या कहता है वास्तु
अगर आपके घर में मास्टर बेडरूम या फिर किड्स रूम उत्तर-पूर्व दिशा में बना हुआ है तो ऐसे में आप ध्यान रखें कि आपके बेडरूम(बेडरूम से जुड़े वास्तु टिप्स)की बेडशीट में लाल रंग का इस्तेमाल करने से परहेज करें। आप चाहें तो लाल रंग की जगह पर किसी अन्य कलर का इस्तेमाल आसानी से कर सकती हैं।
अगर आपका घर उत्तर-मुखी या पश्चिम मुखी है तो ऐसे में आप इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें कि आप अपने घर के गेट पर लाल रंग का बिल्कुल भी इस्तेमाल ना करें। ना ही आप रेड कलर का गेट लगाएं।(घर की उत्तर दिशा में भूलकर भी न रखें ये चीजें)
यूं तो मार्केट में रेड कलर के शैंडलियर कम ही मिलते हैं। लेकिन अगर आप अपने घर के इंटीरियर को ध्यान में रखते हुए रेड कलर के शैंडलियर को चुनती हैं तो ऐसा करने से बचें। दरअसल, शैंडलियर को छत पर टांगा जाता है। जिसके कारण रेड कलर आपके आकाश तत्व को खराब कर सकता है। इसके कारण घर में हमेशा ही अशांति का माहौल बना रहता है।
इसे भी पढ़ें-घर में हरे रंग का इस्तेमाल करते समय वास्तु के इन नियमों का रखें ध्यान
तो अब आप भी इन जगहों पर लाल रंग का इस्तेमाल करने से बचें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।