घर को खूबसूरत बनाने में रंगों का एक खास महत्व होता है। हम सभी अपने घर की दीवारों पर तरह-तरह के रंगों का इस्तेमाल करते हैं, ताकि वह हमारे आशियाने को और भी अधिक खूबसूरत बना सकें। लेकिन यह देखने में आता है कि रंग सिर्फ देखने में ही खूबसूरत नहीं लगते, बल्कि उनका हमारे मन-मस्तिष्क यहां तक कि जीवन पर भी एक गहरा असर पड़ता है। इसलिए किसी भी कलर को घर के किसी भी हिस्से में कर देना सही नहीं है। हर रंग की अपनी एक अलग ऊर्जा होती है और हमेशा उसी को ध्यान में रखकर घर में रंगों का चयन व इस्तेमाल करना चाहिए।
जहां तक बात हरे रंग की है, इसे सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। हरा रंग आंखों को भी ठंडक पहुंचाता है और आपके मन को शांति का अहसास होता है। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप इसे घर पर कहीं पर भी कर दें। इसे करते समय वास्तु के नियमों का ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको घर में हरे रंग का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
जब घर में हरा रंग करने की बात आती है, तो उत्तर दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। उत्तर दिशा का प्रतिनिधि बुध होता है। बुध ग्रह का कलर ग्रीन होता है। अगर इस दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल किया जाए तो इससे व्यक्ति के जीवन में आर्थिक खुशहाली छा जाती है।
अगर आपके घर में कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसे आंखों, स्किन या मस्तिष्क से जुड़ी कोई समस्या है, तो उसके कमरे में भी हरे रंग का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। दरअसल, यह रंग स्वास्थ्य को ठीक करने में मददगार होता है। यह रिकवरी का प्रतीक होता है। यह व्यक्ति की नेगेटिविटी को दूर करके उसे शीतलता प्रदान करता है। जिससे व्यक्ति की रिकवरी स्पीडअप होती है।
इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: घर में शू रैक रखने की भी है ख़ास जगह, जानें क्या कहता है वास्तु
हरे रंग का इस्तेमाल कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं करना चाहिए। दक्षिण दिशा मंगल की दिशा मानी जाती है और यह गर्म स्थान होता है। इसलिए, वहां पर सूदिंग कलर्स जैसे हरे रंग का इस्तेमाल करना आपको हानि पहुंचा सकता है। (घर की दक्षिण दिशा में भूलकर भी न रखें ये 6 चीजें)
अगर आपके बच्चे का कमरापूर्व या उत्तर की दिशा में है और उसे अक्सर पढ़ाई में मन लगाने में समस्या होती है या फिर वह चीजों को अच्छी तरह से याद नहीं रख पाता है, तो ऐसे में बच्चे के कमरे की पूर्व की दीवार पर हरे रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे बच्चे का मन पढ़ाई में लगेगा और उसकी परफार्मेंस बेहतर होगी।
इसे भी पढ़ें: वास्तु एक्सपर्ट से जानें बाथरूम के वास्तु दोष दूर करने के टिप्स
जब घर में हरा रंग इस्तेमाल करना होता है, तो यह जरूरी नहीं है कि आप केवल दीवारों पर ही हरा रंग किया जाए। इसे अन्य भी कई तरीकों से घर में शामिल किया जा सकता है। मसलन, अगर आप चाहें तो अपने घर में प्लांट्स को जगह दे सकती हैं। यह आपके घर को अधिक खुशनुमा बनाते हैं। हालांकि, आपको यह अवश्य ध्यान देना चाहिए कि आप किस प्लांट को अपने घर में जगह दे रही हैं। मसलन, हरे रंग के पत्ते वाले पौधों को घर में रखना अधिक अच्छा माना जाता है। आप चाहें तो अपने घर की उत्तर दिशा में मनीप्लांट लगा सकते हैं। (मनी प्लांट के वास्तु टिप्स)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।