Tue Mar 17, 2026 | Updated 01:17 AM IST
image

Chaitra Amavasya Daan 2026: चैत्र अमावस्या पर मिलेगा पितरों के आशीर्वाद, इन 3 चीजों का जरूर करें दान

चैत्र अमावस्या इस बार 18 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में इस दिन दान का भी काफी महत्व होता है। आप भी अलग-अलग चीजों का दान दे सकती हैं, जिससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे।
Editorial
Updated:- 2026-03-16, 19:48 IST

हिंदू पंचांग के अनुसार, हर एक तिथि का अपना एक अलग महत्व होता है, जिसकी वजह से उस दिन पूजा करने का भी अलग महत्व होता है। ऐसे में इस बार नवरात्रि से पहले चैत्र अमावस्या पड़ रही है। इस दिन पितरों से जुड़े कार्य किए जाते हैं। आप भी 18 मार्च को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए खास चीजों को दान कर सकती हैं, जिससे आपके जीवन में पितरों का आशीर्वाद बना रहेगा। साथ ही आपके कार्यों में कभी भी रुकावट नहीं आएगी। पंडित जन्मेश द्विवेदी ने ऐसी ही कुछ चीजों को दान करने के बारे में बताया है।

काले तिल का करें दान

अगर आपको लगता है कि आपके द्वारा किए गए कार्यों में रुकावटें आ रही हैं, तो ऐसे में आप काले तिल का दान करें। काले तिल पितृ दोष से मुक्ति दिलाते हैं। साथ ही अगर आपके घर में नजर लगी हुई है, तो इससे भी आपको दूर करते हैं। काले तिल का दान करने से आपके रुके हुए सभी कार्य आसानी से पूरे होते नजर आएंगे। इसके लिए आपको 1 मुट्ठी काले तिल लेने हैं। इसे दान कर देना है।

2 - 2026-03-16T155034.135

अन्न का करें दान

चैत्र अमावस्या के खास दिन पर आप अन्न का दान जरूर करें। इसे महादान भी कहते हैं। इस दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति या ब्राह्मण को गेहूं, चावल या बाजरा दान करने से घर के भंडार कभी खाली नहीं रहते। मान्यता है कि भूखे को भोजन कराने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और वे तृप्त होकर वंशजों को सुखद जीवन का वरदान देते हैं। इसलिए आपको इसका दान जरूर करना चाहिए। आपके इसका अच्छा फल प्राप्त होगा।

1 - 2026-03-16T155036.136

इसे भी पढ़ें: Amavasya List 2026: मार्च से दिसंबर तक कब-कब है अमावस्या? पंडित जी से जानें सभी तिथियों के शुभ मुहूर्त

गुड़ और घी का करें दान

गुड़ और शुद्ध देसी घी का दान सूर्य और मंगल ग्रह को मजबूत करता है। अमावस्या के दिन गुड़ का दान करने से दरिद्रता दूर होती है और घी के दान से शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। यह दान पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का एक सात्विक तरीका है। इसलिए आपको इन दोनों चीजों को जरूर दान देना चाहिए। पितरों का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा।

jaggery

इस बार आप चैत्र अमावस्या पर इन 3 चीजों का दान जरूर करें। इससे आपके जीवन की परेशानियां भी कम होंगी। साथ ही आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;