herzindagi
divyanka breakup reason sharad

तो इसलिए दिव्यांका और शरद की लव स्टोरी नहीं पहुंची थी शादी के अंजाम तक

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिलेशनशिप कुछ ऐसा था फैंस को हमेशा लगता था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दिव्यांका और शरद की लव स्टोरी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-08-20, 15:26 IST

दिव्यांका त्रिपाठी और शरद मल्होत्रा का रिलेशनशिप कुछ ऐसा था फैंस को हमेशा लगता था कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे लेकिन ऐसा हो नहीं सका। दिव्यांका और शरद की लव स्टोरी शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। 

एक्टर शरद मल्होत्रा फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड पूजा बिष्ट से ब्रेकअप के चलते खबरों में बने हुए हैं। पूजा बिस्ट से पहले शरद टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड ऎक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों का प्यार जी टीवी के सीरियल 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' के दौरान परवान चढ़ा था। दोनों के बीच आठ साल का रिलेशन था लेकिन कुछ अनबन के चलते दोनों के रास्ते अलग हो गए और दिव्यांका ने विवेक दहिया को अपना हमसफर बना लिया। 

divyanka breakup reason sharad

दिव्यांका और शरद के रास्ते हुए अलग 

हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने राजीव खंडेलवाल के शो 'जज्जबात'  में शरद मल्होत्रा से अपने रिलेशन की बात की थी। दोनों के बीच काफी प्यार था और वे अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते थे। 

दिव्यांका और शरद ने अपने ब्रेकअप के बारे में कभी कोई राज नहीं खोला लेकिन उनके फैंस के बीच यह उत्सुक्ता थी कि आखिर क्या वजह रही होगी जिसकी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था। 

divyanka breakup reason sharad

शरद मल्होत्रा ने एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा, “मैं बस इतना कह सकता हूं कि यह एक बेहद ही खूबसूरत रिश्ता था लेकिन जब 'शादी' की बात आती है तो मेरे हाथ-पैर ठंडे हो जाया करते हैं। यह वक्त से पहले था और इसके लिए मैं काफी इमेच्योर था। धीरे-धीरे वक्त और अनुभव के साथ आदमी मेच्योर होता है। हां मैंने गलतियां की हैं, इंसानों के रूप में हम सभी गलतियां करते हैं। मुझे इस एहसास को पहले महसूस करना चाहिए था लेकिन हम दोनों आगे बढ़ गए थे। वह बहुत खुश दिखती हैं और मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।“ 

divyanka breakup reason sharad

साथ ही जब शरद से पूछा गया था कि क्या कभी एक्स काफी अच्छे दोस्त बन सकते हैं तो इसका जवाब शरद ने ये कहते हुए दिया था कि एकदम से तो नहीं लेकिन हां कुछ टाइम बाद एक्स भी अच्छे दोस्त बन सकते हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।