Aaj Ka Rashifal 26 July 2025: इन 3 राशि के जातकों को आज करना हो कठिन परिश्रम, वहीं मेष और धनु के लिए बहुत अच्‍छा रहेगा आजका दिन...आप भी जानें अपना आज का राशिफल

जानें आज किस राशि को मिलेगा शुभ फल और किन्हें करनी होगी कठिन मेहनत। पढ़ें पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा दिया गया आज का राशिफल और ज्योतिषीय उपाय।
rashifal

आज का दिन खास है क्योंकि यह सावन महीने का शनिवार है, जो शनि देव की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे दिन में पूजा-पाठ, दान-पुण्य और संयम रखने से विशेष फल प्राप्त होता है। आज कुछ राशियों को जहां परिश्रम और संयम से गुजरना पड़ सकता है, वहीं कुछ के लिए यह दिन तरक्की और सफलता का संकेत लेकर आया है। अगर आप भी जानना चाहती हैं कि आजाका दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है, तो एक बार पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा बताए गए राशिफल को पढ़ लें।

आज का राशिफल - मेष राशि

आज का दिन थोड़ी मुश्किलों वाला हो सकता है। आपके काम में रुकावटें आ सकती हैं लेकिन घबराएं नहीं, धैर्य से काम लें। अपने जीवन में अनुशासन लाने की ज़रूरत है। दूसरों की निंदा या आलोचना करने से बचें वरना नुकसान हो सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 8

उपाय: पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं और ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का जाप करें।मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

aries zodiac horoscope

आज का राशिफल - वृषभ राशि

आज का दिन पारिवारिक सुखद निर्णय ला सकता है। काम में व्यस्तता तो रहेगी, लेकिन आपका मन संतुष्ट रहेगा। कोई पुराने रिश्ते से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। अपने काम और पारिवारिक जीवन को संतुलन में रखें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 6

उपाय: शनिदेव को काली उड़द दान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मिथुन राशि

आज का दिन ध्यान और मन को स्थिर करने का है। आपके मन में बहुत से विचार चल सकते हैं, लेकिन आप शांति से सोचेंगे तो समाधान मिलेगा। कोई पुराना झगड़ा या विवाद सुलझ सकता है।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 4

उपाय: किसी ज़रूरतमंद को काले कपड़े दान करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कर्क राशि

cancer zodiac horoscope

आपके द्वारा किए गए काम की आज तारीफ हो सकती है। अगर कहीं आपका पैसा फंसा हुआ है तो वह वापस मिल सकता है। परिवार में भी शांति और सुख बना रहेगा। यह दिन आपको मानसिक रूप से भी मजबूत बना सकता है।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

उपाय: पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - सिंह राशि

आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा। कोई पुराना संपर्क या मित्र आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं तो कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है।

शुभ रंग: गाढ़ा नीला

शुभ अंक: 1

उपाय: लोहे का कोई सामान गरीब को दान करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कन्या राशि

आज आपके काम में पूर्णता और ध्यान देने की जरूरत है। हर निर्णय सोच-समझकर ही लें, कोई भी जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है। अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 5

उपाय: काली गाय को रोटी खिलाएं।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - तुला राशि

आज कोई पुराना मित्र या परिचित आपके काम आ सकता है। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है या विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिल सकती है। आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिलेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

उपाय: शनिदेव के मंदिर में जाकर सरसों का तेल चढ़ाएं।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

scorpio zodiac horoscope

आज आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। दिन सामान्य रहेगा, लेकिन अगर आप संयम और धैर्य रखेंगे तो सफलता मिल सकती है। किसी की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें।

शुभ रंग: काला

शुभ अंक: 9

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शाम को दीपक जलाएं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - धनु राशि

आपका झुकाव धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर रहेगा। पुराने समय से चली आ रही कठिनाइयों का अब समाधान मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बहुत अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 3

उपाय: शनि स्तोत्र का पाठ करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मकर राशि

capricorn zodiac horoscope

शनि आपकी राशि में रहते हुए आपको परख रहा है। इसलिए आपको अनुशासन और नियमितता के साथ चलना चाहिए। जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। आज संयम ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

शुभ रंग: स्टील ग्रे

शुभ अंक: 8

उपाय: शनिदेव को नीले रंग के फूल अर्पित करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - कुंभ राशि

आज आपकी सोच दूसरों को प्रभावित कर सकती है। आपके विचार और बोलने का तरीका लोगों को पसंद आएगा। अगर किसी से नाराज़ हैं, तो उसे माफ कर दें, इससे मन को शांति मिलेगी।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 5

उपाय: काले कंबल का दान करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आज का राशिफल - मीन राशि

आज आपको मौन रहकर और ध्यान के माध्यम से मानसिक शक्ति मिलेगी। कोई भी अनावश्यक विवाद या बहस से दूरी बनाकर रखें। मन को शांत रखें, तभी सही निर्णय ले पाएंगे।

शुभ रंग: जामुनी

शुभ अंक: 2

उपाय: तेल का दान किसी ज़रूरतमंद को करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Images: freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP