इन लकड़ियों के घिसे हुए चंदन देवी-देवताओं को बेहद प्रिय, आप भी जानें

जिस प्रकार सभी देवी-देवताओं को अलग-अलग फूल पसंद है वैसे ही उन्हें श्रृंगार में चंदन बेहद प्रिय है। बता दें कि चंदन की लकड़ी के अलावा और भी दूसरे लकड़ियों से चंदन बनाए जाते हैं।

 
how to make chandan at home

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है। लोग पूजा में कोई चीज शामिल करें न करें फूल, तिलक के लिए चंदन, पानी और दीप जरूर रखते हैं। ऐसे में बहुत से लोगों को लगता है कि तिलक सिर्फ चंदन की लकड़ी से ही बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपके भ्रम को दूर करेंगे। आज के इस लेख में हम अपने पाठकों को कुछ विशेष तरह के चंदन के बारे में बताएंगे जिसके बारे में वे नहीं जानते होंगे। ये तिलक के लिए बनाए गए चंदन अलग-अलग पेड़ की जड़ और डाली से बनाई जाती है। बहुत से लोग आजकल इंस्टेंट चंदन का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन शास्त्रों के अनुसार चंदन को घिसकर लगाया गया तिलक का बेहद महत्व है। ऐसे में चलिए जानें उन दूसरे लकड़ी और जड़ से बने चंदन के बारे में।

हरी चंदन

red sandalwood

तुलसी के जड़ को घिसकर बनाई जाने वाली चंदन को हरी चंदन कहा जाता है। यह चंदन भगवान श्री कृष्ण और विष्णु जी को बहुत पसंद है। इस चंदन को शालिग्राम में भी चढ़ाना चाहिए। तुलसी जी के जड़ से बने हुए के कारण यह चंदन भगवान विष्णु को बहुत प्रिय है। इस चंदन को आप घर पर भी बना सकते हैं, जब कभी भी तुलसी का पौधा सुख जाए तो उसके जड़ को काट लें और उसे चंदन घिसने वाले चौकी में घिसकर भगवान विष्णु, शालिग्राम और कृष्ण जी को लगाएं।

बेल चंदन

tulsi chandan

बेल चंदन भगवान भोलेनाथ को बहुत प्रिय है। इस चंदन को बनाने के लिए आपको चाहिए बेल (बेलपत्र का महत्व) का जड़। बेल के जड़ को अच्छे से धोकर साफ करें और उसे सुखाकर चौकी में घिसकर भगवान शिव को लगाएं या शिवलिंग में त्रिपुंड बनाएं। जैसा की आप सभी को पता है भगवान शिव को बेलपत्र समेत फल और फूल कितना पसंद है ऐसे में आप शिव जी पर यह बेल चंदन जरूर चढाएं।

इसे भी पढ़ें: Can We Pray During Periods: पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करने से क्यों होती है मनाही?

अगर-तगर

wood chandan

अगर-तगर की लकड़ी का उपयोग हवन सामग्री बनाने के लिए की जाती है। बता दें कि अगर-तगर की लकड़ी काले रंग की होती है और इसका घिसा हुआ चंदन शिवलिंग और शिव पूजा में इस्तेमाल होता है। अगर-तगर की लकड़ी आपको पूजा के सामान मिलने वाले दुकान में मिल जाएगी।

लाल चंदन या रक्त चंदन

लाल चंदन या रक्त चंदन इस चंदन की लकड़ी का रंग गहरा लाल होता है। इसका उपयोग सभी देवी देवताओं के पूजन के लिए किया जाता है। रक्त चंदन विशेष रूप से सूर्य देव को बहुत पसंद है। यदि आप रक्त चंदन को घिसकर तांबे के लोटे में डालकर लाल फूल के साथ सूर्य देव के जल चढ़ाते हैं, तो भगवान सूर्य (भगवान सूर्य को कैसे प्रसन्न करें) आपसे प्रसन्न होंगे।

इसे भी पढ़ें: सपने में कच्चा दूध देखना देता है ये शुभ और अशुभ संकेत

बताए गए चंदन से आप भगवान का तिलक कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP