ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दान का विशेष महत्व बताया गया है। इसका आपके जीवन में भी महत्वपूर्ण स्थान होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि सभी को किसी विशेष दिन या अवसर पर जरूरतमंदों को दान में कुछ सामान जरूर देना चाहिए।
ऐसी मान्यता है कि दान-पुण्य आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाता है। इसलिए हिंदू संस्कृति में दान करने की सलाह दी जाती है। यही नहीं सप्ताह के हर एक दिन अलग चीजों का दान करना मुख्य माना जाता है।
अगर आप दान करना चाहते हैं तो सप्ताह के दिन के अनुसार आपको इस बात की पूरी जानकारी होनी चाहिए कि किस दिन क्या दान करना सबसे अच्छा हो सकता है। अगर आप सूर्य ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपको रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने की सलाह दी जाती है।
ज्योतिष के अनुसार अगर आप रविवार के दिन इन चीजों का दान करती यहीं तो आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से इसके बारे में विस्तार से जानें।
यदि आप अपनी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करना चाहती हैं तो आपको रविवार के दिन किसी जरूरतमंद को लाल कपड़ों का दान करने की सलाह दी जाती है। ऐसा माना जाता है कि सूर्य का रंग लाल है, इसलिए इस रंग के कपड़ों का दान फलदायी होता है।
किसी गरीब को वस्त्र दान करके आप हमेशा अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रखें कि आप जो भी वस्त्र दान दें वो पुराने व फटे हुए न हों।
इसे जरूर पढ़ें: शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान
रविवार के दिन यदि आप लाल अनाज का दान करती हैं तो यह बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि लाल अनाज का दान करने से आपके घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है और समृद्धि बनी रहती है।
लाल अनाज के रूप में आप विशेष रूप से लाल मसूर दाल का दान करें। इसके दान से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कच्चा भोजन दान करना ज्यादा फलदायी होता है। ध्यान रखें कि हमेशा ऐसा अनाज ही दान करें जो खाने योग्य हो और जरूरतमंद को ही इसका दान करें।
इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: करियर में ग्रोथ और धन लाभ के लिए बृहस्पतिवार के दिन करें इन 7 चीजों का दान
तांबे को सूर्य की धातु माना जाता है। यदि आप रविवार के दिन तांबे से बने बर्तनों या किसी अन्य सामान का दान गरीबों को करती हैं तो ये आपके लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। इस धातु का दान आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है।
वैसे ज्योतिष में कुछ विशेष परिस्थितियों में और खास अवसरों पर ही धातुओं का दान करने की सलाह दी जाती है। किस धातु का दान कब करना है यह जातक की कुंडली पर निर्भर करता है।
यदि आप रविवार के दिन गुड़ का दान करते हैं तो ये आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। रविवार के दिन जल में कुमकुम और गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य देना और गुड़ का दान करना किसी भी व्यक्ति के लिए शुभ माना जाता है।
खासतौर पर यदि आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो रविवार के दिन दान अवश्य करें। इसके अलावा आप प्रत्येक रविवार सूर्य के मंत्रों का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य जरूर दें।
यदि आप हर रविवार को मंदिर में लाल फूल चढ़ाते हैं तो ये भी आपके लिए बहुत शुभ माना जाता है। इस उपाय से जीवन के सभी दोषों से मुक्ति मिलती है। मान्यता है कि लाल फूलों का दान करने से आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। इसके अलावा आप लाल फूल अपने घर के मंदिर में भी अर्पित करें।
यदि आप रविवार के दिन इन विशेष चीजों का दान करेंगी तो आपके जीवन में कमजोर सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है और समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति हो सकती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।