herzindagi
these things not to donate on saturday

शनिवार के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, हो सकता है बड़ा नुकसान

अगर आप घर की सुख समृद्धि बनाए रखना चाहती हैं तो आपको शनिवार के दिन यहां बताई कुछ चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना चाहिए।   
Editorial
Updated:- 2025-05-16, 17:55 IST

शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जो व्यक्ति शनि देव को प्रसन्न कर लेता है उसके सभी काम बन जाते हैं और वहीं शनिदेव की नाराजगी बनते कामों को बिगाड़ सकती है। इसी वजह से लोग शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय खोजते हैं।

इनमें से एक मुख्य उपाय है दान और पुण्य करना। ऐसा माना जाता है कि यदि आप शनिवार के दिन कुछ चीजों का दान करते हैं तो आपके लिए बहुत शुभ फल मिल सकते हैं। वहीं यदि आप इस दिन गलत चीजों का दान करते हैं तो ये आपके जीवन के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।

आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें कि शनिवार के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। 

गलत चीजों का दान क्यों हो सकता है नुकसानदायक 

shanidev things not to donate

शनिवार के दिन कुछ गलत चीज़ो का दान आपको अशुभ फल दे सकता है। किसी विशेष अवसर में या पूजा पाठ करने के बाद दान दक्षिणा ज़रूर करनी चाहिए, जिससे आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिल सके। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव (शनिवार को कैसे करें प्रसन्न) को कर्मदाता कहा जाता है।

इसलिए यदि हम भूलवश कुछ ऐसी वस्तुएं दान कर देते हैं जो शनि को अस्वीकार्य होती हैं तो दान का सही फल नहीं मिलता है। ऐसी स्थिति में ग्रह दशा सुधारने की बजाए नुकसान होने की आशंका बढ़ जाती है। 

शनिवार को न करें पीली चीजों का दान 

never donate these things on saturday

ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन यदि आप पीली वस्तुओं का दान करते हैं तो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। शनिवार के दिन आपको भूलकर भी हल्दी का दान नहीं करना चाहिए। इस दिन आपको किसी भी पीली वास्तु का दान नहीं करना चाहिए।

पीली वस्‍तुओं का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि शनि और बृहस्पति आपस में शत्रु होते हैं। इसलिए शनिवार को पीली वस्‍तुएं जैसे सोना, पीतल, गेहूं, हल्दी और पीले वस्त्रों को खरीदने और दान करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: शनिवार के दिन दिखें ये संकेत तो समझें शनिदेव बदलने वाले हैं आपके सितारे


सफ़ेद चीजों का दान न करें 

शनिदेव की पूजा में सफ़ेद चीज़ें भी नहीं चढ़ानी चाहिए और सफ़ेद चीज़ों का शनिवार के दिन दान(शनिवार के दिन न करें ये काम)भी नहीं करना चाहिए। सफ़ेद चीजों का संबंध चन्द्रमा से है इसलिए आपको किसी भी सफ़ेद चीज का दान नहीं करना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है। शनिवार के दिन कभी भी सफ़ेद चीजों जैसे चावल, चीनी, चांदी आदि का दान न करें। इससे आपके बनते काम बिगड़ने लगते हैं। 

लाल वस्तुओं का न करें दान 

what not to donate on saturday

शनिवार के दिन आपको किसी भी लाल वस्तु का दान नहीं करना चाहिए जिससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं। इस दिन आपको किसी भी लाल अनाज का दान भी नहीं करना चाहिए इससे शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

दरअसल लाल रंग का संबंध सूर्य से होता है सूर्य और शनि आपस में शत्रुता रखते है इसीलिए लाल रंग की चीज़ें भी शनिवार के दिन दान नहीं करनी चाहिए न ही लाल चीज़ो का इस्तेमाल करना चाहिए। शनि देव को काला रंग पसंद है उनका प्रिय रंग काला है इसीलिए शनि देव को काले रंग की चीज़ें अर्पित करनी चाहिए। शनिवार के दिन शनि देव को दाल, काले तिल और काली वस्तुओ का दान करना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए जलाती हैं दीपक तो जानें ये नियम

 

यदि आप शनिवार के दिन यहां बताई चीजों का दान करते हैं तो आपको इसका नुकसान हो सकता है। इसलिए आपको इन चीजों के दान से बचना चाहिए। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

इसे भी पढ़ें: शनिवार के दिन पढ़ें ये व्रत कथा, शनि दोष से मिल सकता है छुटकारा

images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।