कॉफी विद करण के यह थे सेलेब्स के सबसे कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स

कॉफी विद करण शो पर कई सितारों ने कुछ ऐसे कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट्स दिए, जो बाद में बहुत अधिक चर्चा में रहे।

koffee  with  karan  show episode

कॉफी विद करण एक ऐसा शो रहा है, जो हमेशा से ही दर्शकों का पसंदीदा रहा है। इस शो के जरिए फैन्स को अपने पसंदीदा सितारो की लाइफ से जुड़ी अफवाहों व उसकी सच्चाई जानने का मौका मिलता है। इस टॉक शो में रैपिड फायर राउंड से लेकर इंटरस्टिंग गेम इस शो को और भी ज्यादा मजेदार बनाते हैं। हाल ही में, करण जौहर ने इंस्टाग्राम अकांउट पर बताया था कि इसके छह सीजन खत्म होने के बाद यह शो वापिस नहीं आ रहा है। हालांकि, उन्होंने बाद में यह क्लीयर कर दिया कि अब यह शो टीवी पर वापसी नहीं कर रहा है, बल्कि अब यह डिजनी प्लस हॉटस्टार पर यह स्ट्रीम होगा।

जहां यह शो एंटरटेनमेंट से भरपूर है, वहीं दूसरी ओर इस शो में कई बार सितारे कुछ ऐसे स्टेटमेंट्स भी दे देते हैं, जो बाद में कंट्रोवर्सी का कारण बनते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही स्टेटमेंट्स के बारे में बता रहे हैं-

koffee  with  karan  show kangana

कंगना रनौत

जब कंगना रनौत कॉफ़ी विद करण में अपनी फिल्म रंगून के को-स्टार, सैफ अली खान के साथ दिखाई दीं, तो उन्होंने बातों-बातों में बॉलीवुड में फैले नेपोटिज्म पर बात की थी। जब करण ने कंगना से पूछा, जिन्होंने फिल्म जगत में उन्हें एक बेवजह एटीट्यूड दिखाया था, तो उन्होंने करण का ही नाम लिया था। यहां तक कि उन्होंने करण को फिल्म जगत का मूवी माफिया तक कहा था। उस समय तो करण ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन इसके बाद उन दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी। इतना ही नहीं, आज भी जब भी फिल्म जगत में नेपोटिज्म की बात होती है तो दर्शक करण जौहर का नाम अवश्य लेते हैं।

ट्विंकल खन्ना

ट्विंकल खन्ना अपने मजाकिया बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक बार शो में जब दिवा अपने हैंडसम पति अक्षय कुमार के साथ दिखाई दी थीं, तो उनके एक बयान ने सभी को चौंका दिया था। जब करण ने ट्विंकल से पूछा था, ’’अक्षय के पास ऐसा क्या है जो खान के पास नहीं है?’’ उसने जवाब दिया, “कुछ अतिरिक्त इंच।“ जिसके बाद करण की प्रतिक्रिया देखने लायक थी। हालांकि, करण का रिएक्शन देखकर, ट्विंकल ने कहा था, “मेरा मतलब उसके पैरों से था।“

करीना कपूर

करीना कपूर और प्रियंका चोपड़ा के बीच कोल्ड वार का नमूना कॉफ़ी विद करण शो में भी देखने को मिला था। दरअसल, इस शो के तीसरे सीज़न में, करीना कपूर ने कहा था कि वह प्रियंका चोपड़ा से पूछना चाहती हैं कि उन्हें अपना ऐक्सेन्ट कहां से मिला? बाद में, जब उसी सीज़न के एक अन्य एपिसोड में, प्रियंका आई थीं, तो उन्होंने बेबो के सवाल का करारा जवाब देते हुए कहा था, “वही जगह जहां से उसके प्रेमी को मिलता है।“ करीना उस समय सैफ अली खान को डेट कर रही थीं। इन दोनों डीवा की यह कोल्ड वार काफी चर्चा में रही थी।

इसे जरूर पढ़ें- इन फिल्मों में कैमियो कर चुके हैं ये बड़े-बड़े स्टार्स, मालूम है आपको?

koffee  with  karan  show actor

इमरान हाशमी

कॉफी विद करण के चौथे सीजन में इमरान हाशमी अपने चाचा महेश भट्ट के साथ नजर आए थे। रैपिड-फायर के दौरान, जब करण ने इमरान से पूछा था कि उनके दिमाग में ऐसा कौन सा शब्द आता है जब वह किसी निश्चित अभिनेत्री का नाम लेते हैं। इसके बाद करण ने ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया था। इमरान ने तुरंत जवाब दिया, “प्लास्टिक“। उनके इस स्टेटमेंट के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन काफी नाराज हुई थीं और इमरान हाशमी के इस बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यहां तक कि बाद में जब इमरान हाशमी ने बादशाहो फिल्म में काम किया, तो ऐश्वर्या ने इमरान के साथ स्क्रीन शेयर करने से मना कर दिया था।

सोनम कपूर

बॉलीवुड की फैशनिस्ता सोनम कपूर अक्सर अपने विवादित बयानों के कारण चर्चा में आ जाती है। कॉफ़ी विद करण के एक एपिसोड में भी सोनम ने एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने एक कलाकार की प्रतिभा की तुलना उनके लुक से की थी और कहा था कि इस इंडस्ट्री के साथ बात यह है कि यदि आप अच्छे नहीं दिख रहे हैं, तो वे सोचते हैं कि आप एक अच्छे कलाकार हैं।

दीपिका पादुकोण

कॉफी विद करण के तीसरे सीजन में जब दीपिका पादुकोण सोनम कपूर के साथ नजर आईं तो दोनों ने खूब मस्ती की और कई विवादित खुलासे भी किए थे। उस समय दीपिका और रणबीर का ब्रेकअप हो चुका था और उनके रिश्ते की खटास इस शो में नजर आई थी। दीपिका ने रणबीर कपूर पर कटाक्ष करते हुए कहा था, “रणबीर को अपने बॉयफ्रेंड स्किल्स पर काम करने की जरूरत है।“ जब करण ने दीपिका से पूछा था कि रणबीर को किस प्रोडक्ट का एड करना चाहिए, तो दीपिका का जवाब था- कंडोम। शो के बाद, रणबीर कपूर के माता-पिता, ऋषि कपूर और नीतू कपूर दीपिका से काफी अपसेट हुए थे।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Koffeewithkaran , Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP