herzindagi
celebs who faced bullying in school

स्कूल में बुलिंग का शिकार हो चुके हैं यह बॉलीवुड सेलेब्स

ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं, जिन्हें स्कूल में कभी ना कभी बुली किया जा चुका है।
Editorial
Updated:- 2022-05-01, 16:04 IST

बॉलीवुड सेलेब्स को देखकर हर कोई उनके जैसी एक रॉयल लाइफ जीने की इच्छा रखता है। यकीनन उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर अपना एक अलग नाम बनाया है और आज हर कोई उन्हें पसंद करता है। अमूमन बॉलीवुड सेलेब्स को देखकर हम यही सोचते हैं कि इनकी लाइफ हमेशा से ही इतनी अच्छी रही होगी। यहां तक कि इनका बचपन भी बेहद शानदार रहा होगा। लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

सेलेब्स बनने से पहले यह लोग भी एक आम इंसान ही थे और इनका बचपन भी अन्य बच्चों की तरह ही बेहद सामान्य था। यहां तक कि ऐसे कई सेलेब्स हैं, जो स्कूल में बिल्कुल भी पॉपुलर नहीं थे और इन्हें किसी ना किसी वजह से बुली भी किया गया। बचपन में स्कूल में इन्होंने कुछ कड़वे एक्सपीरियंस भी किए हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें बचपन में स्कूल में बुली किया गया-

प्रियंका चोपड़ा

priyanka chopra ()

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन प्रियंका का बचपन हमेशा से इतना आसान नहीं रहा। उन्हें स्कूल में बुली भी किया जाता था। एक बार प्रियंका ने खुद इस विषय में बताया था। उन्होंने बताया था कि अपने हाई स्कूल के दिनों में वह एक अमेरिकन स्कूल में पढ़ती थीं और उस दौरान उन्हें बुली किया गया था। चूंकि प्रियंका भारतीय थी तो उन्हें स्कूल में नस्लवादी टिप्पणियों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि उनके रंग के कारण उन्हें ’ब्राउनी’ भी कहा जाता था।

सोनाक्षी सिन्हा

bollywood actress sonakshi sinha

फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी बॉडी को लेकर काफी क्रिटिसिज्म झेला है, लेकिन वह उसे बेहद ही समझदारी से हैंडल करती हैं। हालांकि, सोनाक्षी को बचपन से ही बुरे बर्ताव का सामना करना पड़ता था। दरअसल, सोनाक्षी स्कूल में एक ओवरवेट चाइल्ड थी और इसलिए उन्हें उनके वजन के कारण काफी कुछ कहा जाता है। इतना ही नहीं, लड़के सोनाक्षी का तरह-तरह का नाम रखकर उन्हें बुली करते थे। हालांकि, सोनाक्षी ने कभी भी इन बातों को दिल से नहीं लिया, क्योंकि वह अपनी खूबियों को भली-भांति पहचानती थीं।

ऋतिक रोशन

bollywood actor hritik roshan

बॉलीवुड के स्टार और एक हैंडसम हंक के रूप में पहचाने जाने वाले ऋतिक रोशन को लोग बेहद ही पसंद करते हैं। यहां तक कि उन्हें “ग्रीक गॉड“ के रूप में जाना जता है। लेकिन ऋतिक रोशन भी बचपन में बुली का शिकार हो चुके हैं। दरअसल, बचपन में ऋतिक रोशन को हकलाने की समस्या थी, जिसके कारण उन्हें अन्य बच्चे चिढ़ाते व परेशान करते थे। ऐसे में उन्होंने अपने स्पीकिंग स्किल्स को बेहतर बनाने के लिए काफी मेहनत की। साथ ही, स्पीच थेरेपी का सहारा भी लिया।

इसे भी पढ़ें:जानें ऋतिक रोशन को बॉलीवुड का ग्रीक गॉड क्यों कहा जाता है?

करण जौहर

karan johar

करण जौहर आज बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय फिल्म निर्माताओं में से एक हैं। लेकिन उन्होंने भी अपने बचपन में कई तरह की कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। यहां तक कि स्कूल में उन्हें बुली भी किया जाता था। करण ने खुद एक बार इस बात का खुलासा किया था कि कैसे उन्हें स्कूल में अलग-अलग नामों से पुकारा जाता था। कुछ लोग उन्हें ’पैंसी’ कहते थे और उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाते थे क्योंकि उन्हें लड़कियों के गानों पर डांस करना पसंद था।

इसे भी पढ़ें:सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना

अर्जुन कपूर

arjun kapoor ()

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर भी बचपन में अपने वजन के कारण बुली का शिकार हो चुके हैं। उन्हें सिर्फ स्कूल में ही नहीं, बल्कि बाहरी दुनिया में भी काफी तंग किया जाता था और चिढ़ाया जाता था। इतना ही नहीं, बड़े होने पर भी उन पर “मोटा“ होने का लेबल लग गया था, जिसके कारण उन्हें काफी सारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके बाद अर्जुन में अपना वजन कम करने के लिए काफी मेहनत की।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।