herzindagi
Sonakshi Sinha fact

सोनाक्षी सिन्हा से जुड़े यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स बना देंगे आपको उनका दीवाना

अगर आप सोनाक्षी सिन्हा की फैन हैं तो आपको उनके बारे में यह इंटरस्टिंग फैक्ट्स जरूर जानने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2021-08-11, 11:21 IST

फिल्म दबंग से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने आज एक्टिंग की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सोनाक्षी ने अब तक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और इसलिए अब लोग उन्हें उनके पापा की वजह से नहीं, बल्कि उनकी एक्टिंग के कारण अधिक पसंद करने लगे हैं। वैसे फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी ओवरवेट हुआ करती थी, लेकिन अपनी डेब्यू मूवी से पहले उन्होंने अपना वजन कम कर लिया था। हालांकि, उन्होंने कभी भी जीरो साइज क्लब में शामिल होने की कोशिश नहीं की।

वहीं सोनाक्षी का अब तक का फिल्मी सफर भले ही बेहतरीन रहा हो, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्टिंग करेंगी। वह तो बतौर फैशन डिजाइनर खुद को स्थापित करना चाहती थी और इसलिए वह फैशन डिजाइनिंग का कोर्स भी कर रही थीं। लेकिन किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा था। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सोनाक्षी सिन्हा की जिन्दगी से जुड़े ऐसे ही कुछ और मजेदार किस्सों के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में आप शायद पहले ना जानते हों-

पहली कमाई थी महज 3000 रूपए

Sonakshi Sinha career

यह तो हम सभी जानते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से डेब्यू किया था। लेकिन दबंग में काम करने के लिए उन्हें जो चेक दिया गया था, वह उनकी पहली कमाई नहीं थी। दरअसल, इससे पहले सोनाक्षी सिन्हा ने अपने कॉलेज के एक फैशन वीक में बतौर वालंटियर काम किया था, जिसके लिए उन्हें हर दिन 500 रूपए मिलते थे। इस तरह सोनाक्षी ने फैशन वीक के दौरान करीबन 3000 रूपए कमाए थे। उस चेक को सोनाक्षी ने अपने पैरेंट्स को दे दिया था। उनकी मां ने इस चेक को फ्रेम करके मोमेंटो के तौर पर घर में रखा है।

फिल्मों में आने से पहले कर चुकी हैं मॉडलिंग

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि सोनाक्षी फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग भी कर चुकी हैं। दरअसल, उन्होंने साल 2008 और 2009 में लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक किया था। जबकि उनकी पहली डेब्यू मूवी दबंग साल 2010 में रिलीज हुई थी।

पैरेंट्स से मांगती हैं पैसे

Sonakshi Sinha family

सोनाक्षी आज भले ही करोड़ों कमाती हैं, लेकिन फिर भी वह अपने खर्चे के लिए पैसे पैरेंट्स से ही लेती हैं। दरअसल, सोनाक्षी हमेशा अपने पेमेंट चेक अपने पैरेंट्स को ही देती हैं। हालांकि, उनकी कुछ जरूरतें हैं इसलिए जब भी उन्हें पैसे की जरूरत होती है तो वह उनसे ले लेती हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-चुस्की कपूर से एक जबरदस्त बॉन्ड शेयर करती हैं जान्हवी कपूर, जानिए कौन है यह

वार्डरोब मालफंक्शन से लगता है डर

सोनाक्षी सिन्हा की एक आदत है कि वह हमेशा ही अपने साथ एक अतिरिक्त जोड़ी कपड़े कैरी करती हैं। दरअसल, उन्हें वार्डरोब मालफंक्शन होने से डर लगता है। वैसे एक्ट्रेसेस का अक्सर वार्डरोब मालफंक्शन हो जाना आम बात है, ऐसे में अतिरिक्त सेफ्टी रखना यकीनन एक अच्छा आईडिया है।

मल्टीटैलेंटेड हैं सोनाक्षी

modling

सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग स्किल्स का तो हर कोई दीवाना है, लेकिन वास्तव सोनाक्षी मल्टीटैलेंटेडहै। वह उतनी ही बेहतरीन सिंगिंग भी करती हैं। इतना ही नहीं, सोनाक्षी एक रियल लाइफ पेंटर भी हैं। इस लिहाज से यह कहा जा सकता है कि सोनाक्षी बेहद ही टैलेंटेड और क्रिएटिव हैं।

नोज रिंग की हैं दीवानी

सोनाक्षी सिन्हा की अगर फेवरिट एसेसरीज की बात की जाए तो उसमें सबसे पहला नंबर नोज रिंग का आता है। सोनाक्षी को नोज रिंग पहनना काफी पसंद है और वह बहुत कम उम्र से नोज रिंग पहनती आ रही हैं। फिल्मों में आने से पहले भी सोनाक्षी नोज रिंग पहना करती थीं। इतना ही नहीं, अपनी डेब्यू मूवी में भी वह नोज रिंग में नजर आई थीं।

इसे ज़रूर पढ़ें-इस एक वजह से तनुजा ने काजोल को अजय देवगन से फोन पर बात करने की नहीं दी थी इजाजत

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Instagram)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।